प्रयागराज में जन्मी ट्विंकल तोमर सिंह अंग्रेजी साहित्य व राजनीतिशास्त्र में पोस्टग्रेजुयट है। आप लखनऊ में अध्यापन का कार्य करती हैं। कहानियाँ,कविताएं व लेख पत्र-पत्रिकाओं जैसे वर्तमान साहित्य,कृति बहुमत,कक्साड,परिंदे,दैनिक जागरण,दैनिक भास्कर,अहा जिंदगी,अमर उजाला,जनसत्ता,राजस्थान पत्रिका,लोकमत समाचार,सरिता मैगजीन,गृहलक्ष्मी आदि मे प्रकाशित होती रहती हैं।
चित्त
जैसे एक निर्जन निजी रंगमंच,
और वृत्तियाँ
वे पात्र
जो मंच पर आते हैं बिना बुलाए,
कभी राजा बनकर,
कभी विदूषक,
कभी दिशाहारा
हम ताली बजाते हैं,
हम रोते हैं,
हम डरते हैं
भूल जाते हैं कि ये मात्र अभिनय है
निर्देशक के पास होती है निरोध की शक्ति
दर्शक से बनना होगा निर्देशक
तब सधेगा योग !
--टि्वंकल तोमर सिंह
No comments:
Post a Comment