Friday, July 4, 2025

ANKITA SINGH

 कुछ भी पूछूँ तो तबस्सुम में उड़ा देता है,(तबस्सुम:हँसी)

जाने किस जन्म की बातों की सज़ा देता है!
मुस्कुराके वो जलाता है ख़यालों के चराग़
अनसुना कर के मुझे दिल को बुझा देता है!
साथ था जिसके वो उसका भी नहीं हो पाया
और ये दिल कि उसे फिर भी दुआ देता है!
तेरी तस्वीर ही रखता है दीवारों पे ये दिल
गर कोई दूसरी लग जाये हटा देता है !
या तो करता ही नहीं कुछ भी वो मेरी ख़ातिर
और अगर कर दे तो धीरे से जता देता है !
तोड़ देता है कभी इश्क़ सभी सब्र के बांध
और कभी हिज्र में ये सब्र सिखा देता है!
उम्र भर जीता है जिन लम्हों की ख़ातिर इंसान
एक ही रात में सब कुछ वो भुला देता है!


धरती को जिसकी ग़रज़ नहीं हम उस बादल के जैसे हैं । हम इस बेढब-सी दुनिया में बस कोलाहल के जैसे हैं । हम ऐसे एक वृक्ष हैं जो ख़ुद ही रस्तों पर उग आए । हमको अभिशापित कहता जग रोली - अक्षत कब छू पाए ? हम बिना उर्वरक बढ़ते हैं अपने बल से हरियाली में हमको न बुद्ध के चरण छुए गर्हित पीपल के जैसे हैं हम लू के गरम थपेड़ों में उड़ते जाते अंबर - अंबर जब थकते हैं , सुस्ताते हैं फिर धूल भरी इस धरती पर हमको न मिली है प्यार भरे हाथों की कभी छुअन कोई हम महज मिले हैं मिट्टी में छिटके सेमल के जैसे हैं हम वो जिसके जन्म मरण के मध्य प्रेम की कथा न कोई हम वो जिससे कभी जगत ने पूछी मन की व्यथा न कोई । ऋतुएँ रोज़ छलेंगी हमको ये कह सूरज दाँत निपोरे - पतझर में उगने वाले हम कोमल कोंपल के जैसे हैं ! ©️ अंकिता सिंह


काट मन के घाट ले कर जा चुका शेष बस प्रतिबिम्ब मेरा रह गया है बह रहा मुझ में नदी जैसा तुम्हारे प्रेम का जल! इक छुवन से कट गया पत्थर इक विनय पर झुक गया अम्बर अजनबी सूने नदी तट पर प्यास मेरी थम गयी आकर और फिर तबसे रह रहा मुझमें सदी जैसा तुम्हारे प्रेम का पल! डूबकर भी प्यास में हूँ मैं पा लिया पर आस में हूँ मैं दूर तुम,पर पास में हूँ मैं शून्य के आभास में हूँ मैं क्या पता कैसे? मिल नहीं पाया मुझे अब तक जटिल इस प्रेम का हल! तुम अगर होते बदल जाता सत्य में हर स्वप्न ढल जाता दर्द का काँटा निकल जाता साधना का कर्म फल जाता खो गए हो तो, बन गया प्रारब्ध अब मेरा हमारे प्रेम का कल! ©️ अंकिता सिंह

Friday, June 27, 2025

Nibha Rajeev Nirvi

खो प्रणय को भग्न अंतर, 
       जोड़ खंडों को रही थी,
             वह विदा जब हो रही थी।

ऋण पिता का श्वास पर था, शीश‌ नत उसको उठाया,
मान अरु सम्मान उनका, छोर  आंचल  के  बँधाया,
जन्म दे निज रक्त सींचा, मातु ऋण यह हिय लिए थी,
ताग ले कर्तव्य के वह,  मौन अधरों  को  सिए  थी,

उबटनों के लेप के संँग, 
     प्रीत हिय से धो रही थी,
          वह विदा जब हो रही थी।

दृगजलों  का  अर्ध्य  देकर, पूजती  विरही  निशाएंँ,
आज बैरन हो चली थी, थल, गगन अरु दश-दिशाएंँ, 
प्रेम के  बहते  लहू  में,  लाल  चूनर  ज्यों  पगी  थी,
छल गई थी भाग्य रेखा, वह विवश व्याकुल ठगी थी,

दिव-निशा शय्या शरों की, 
      नोंक पर वह सो रही थी,
             वह विदा जब हो रही थी।

पत्र, मुंँदरी अरु कलावा, चित्र करगत कर दिए थे,
सब प्रणय अनुबंध टूटें, यत्न प्रस्तर हृद किए थे,
स्वप्न के खद्योत सारे, बुझ गए  निस्तेज  होकर,
स्पंदनों  के  राग  रोते, वेदना  की  सेज  सोकर,

बोझ लगती वह पवन भी,
        श्वास में जो ढो रही थी,
              वह विदा जब हो रही थी।

वेदना किसने सुनी जो, दृष्टि उस दिन कह रही थी,
वज्र के ही घात सम था, प्रेयसी जो सह रही थी,
इस कथा का अंत ऐसा, भान उसको भी नहीं था,
चढ़ गई डोली मगर हृद, प्रीत के पगतल कहीं था, 

भूमिगत कर वेदना को, 
     वह नवांकुर बो रही थी,
          वह विदा जब हो रही थी।

✍️ निभा राजीव "निर्वी" 🙏💐

आदरणीय Sameer Tiwari जी की रचना *तुम विदा जब हो रहे थे*  से प्रेरित मेरी एक छोटी सी रचना! उनकी अतुनीय लेखनी के समक्ष मेरा प्रयास तो नगण्य ही है ।
********************

#bestchallenge #viralpost2025 #aapan_baani #हिंदीसाहित्य #हिंदीहमारीशान #हिंदीकामहत्व #हिन्दीसाहित्य #हिंदी #हिन्दी #हिन्द #poemchallenge #poem #poemoftheday #poemaday #kavita #कविता #viralpost #viralchallenge #srijan #सृजन #सृजन_फिर_से

Manisha Shukal

मेरा कंठ मिले पीड़ा को, मुझको यह स्वीकार नहीं था
पर पीड़ा को कंठ न देना, इस पर कुछ अधिकार नहीं था

जैसा भोगा, वैसा गाया, इसमें कुछ अपराध न पाया
मैंने हर टूटे तारे को लाकर मन्नत से मिलवाया
अनबाँची पुरवाई का दुःख, मेरा वैभव, मेरी थाती
धरती की प्यासी छाती पर मैं बादल की गीली पाती

आँसू,पीड़ा, सपने,अँखियाँ, प्रेम-विरह औ बैरन सुधियाँ
सबकुछ मेरी ही ख़ातिर था, केवल यह संसार नहीं था

मैंने कुछ भी हेय न समझा, भाग्य मिला जो शीश चढ़ाया
अधरों का सत्कार किया तो आंसू का भी मान बढ़ाया
दीपक की काया ढोने को अँधियारे का रूप लिया है
तुलसी का हर शाप उठाया, जीवन शालिग्राम किया है

शापित वरदानों को पूजा, खंडित भगवानों को पूजा
इतने पर भी इस दुनिया पर मेरा कुछ उपकार नहीं था

दुःख वाली सारी रेखाएं जिनके हाथों में आई थी
मैंने बस उनकी ही ख़ातिर जीवन की साखी गाई थी
खिलने को तैयार नहीं थी नागफनी भी जिनके आँगन
बस उनकी ही ख़ातिर मैंने कर डाला पीड़ा को चंदन

मैंने ही केवल समझा है, सागर में कितनी तृष्णा है
मेरे हिस्से में सबकुछ था, सिर्फ किसी का प्यार नहीं था

©मनीषा शुक्ला

कंठ में पीड़ा सजा के, वेदना को स्वर बना के
जो लिखेंगे, आज उसको, सत्य होना ही पड़ेगा

अक्षरों के हम नियंता, हम कलम के सारथी हैं
युद्ध का हम ही बिगुल हैं, मंदिरों की आरती हैं
हम धरा पर आज भी सत्यम-शिवम की अर्चना हैं
हम वही जुगनूं कि जिनको रजनियां स्वीकारती हैं 

हम सदा इतिहास के हर घाव को भरते रहे हैं
हम अगर रोएं, समय को साथ रोना ही पड़ेगा 

हम कथा रामायणों की, धर्म का आलोक हैं हम
जो सजी साकेत में उस उर्मिला का शोक हैं हम 
दिनकरों की उर्वशी के मौन का संवाद हैं हम
हम प्रलय कामायनी का, मेघदूती श्लोक हैं हम

बांचते ही हम रहे हैं पीर औरों की हमेशा
पुण्य के वंशज हमीं हैं, पाप धोना ही पड़ेगा

हैं हमीं, मीरा कि पत्थर के लिए जो बावली हो
हम वही तुलसी कि जिसके प्राण में रत्नावली हो
हम कबीरा की फ़कीरी, मस्तियां रसखान की हम
सूर के नैना, कि जिनसे झांकती शब्दावली हो

भाव के अंकुर हमीं से गीत के बिरवे बनेंगे
आखरों को पंक्तियों में आज बोना ही पड़ेगा

©मनीषा शुक्ला🌼
~@मनीषा शुक्ला 

#सृजन_फिर_से

Thursday, June 26, 2025

ANAND PATHAK

 एक गीत

गीत : किसी का प्रणय तन मन हूँ

किसी का प्रणय तन-मन हूँ, किसी की कल्पना भी हूँ।
मैं किसी का एक वीणा- तार -कम्पन,
या किसी मनु-सा अनागत गहन चिंतन।

किसी का अंक-शायरी हूँ, किसी की कामना भी हूँ।
किसी का प्रणय तन-मन हूँ...

रात भर बूँदी बनाई रही कालिका,
देखती है सुबह उड़ता मृदुल अलि का।

कहीं अभिशाप हूँ परित्यक्त, कहीं आराधना भी हूँ।
किसी का प्रणय तन-मन हूँ...

कहीं सिन्दूर हूँ मैं चिर सुहागन का,
किसी का एक पावन दीप आँगन का।

किसी को मैं अपावन हूँ, किसी की साधना भी हूँ।
किसी का प्रणय तन-मन हूँ...

कल्प से जलता रहा दीपक सरीखा,
पी रहा हूँ धूप अंधेरा मैं किसी का।

किसी को एक पत्थर भर, किसी की अर्चना भी हूँ।
किसी का प्रणय तन-मन हूँ...

मैं किसी को एक अनसुलझी पहेली,
औ’ प्रतीक्षा में कोई बैठी अकेली।

किसी को मैं अयाचिता हूँ, किसी की याचना भी हूँ।
किसी का प्रणय तन-मन हूँ...

-आनन्द. पाठक

RAJMURTI SINGH SAURABH

 नाम-राजमूर्ति सिंह ‘सौरभ’

जन्मतिथि-10/09/1958

जन्म स्थान-ग्राम पूरे लोहंगराय जनपद प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश। 

प्रकाशित पुस्तकें- मोम की हवेली,तूलिका,शृंगार सुमन। 

व्यवसाय- सहायक विकास अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त।   

ग़ज़ल संग्रह-


1

निगाह से जो ख़ुद की तुम उतर गये,

तो ये समझ लो जीते जी ही मर गये।

न जाने कौन सी कशिश थी आप में,

कि देखते ही आइने सँवर गये।

तुम इससे पहले तो बहुत ग़रीब थे,

तो कैसे पाँच साल में निखर गये।

डराने तो चले थे दुश्मनान को,

ये क्या हुआ कि आप ख़ुद ही डर गये।

वो काम कर न पायेंगे बड़े-बड़े,

जो काम आप चन्द पल में कर गये।

हमें पता है दर्द और बढ़ गया,

वो कह रहे हैं सारे ज़ख़्म भर गये।

चलो कि शाम होगयी, चलो चलें,

परिन्दे अपने घर को लौटकर गये।

-राजमूर्ति 'सौरभ'


2

देह से दूरी हुई,

याद कस्तूरी हुई।

इष्ट के दर्शन हुए,

साधना पूरी हुई।

पास बैठे आप तो,

शाम सिन्दूरी हुई।

आप का संबल मिला,

दूर मजबूरी हुई।

बनगयीं आँखें श्रमिक,

नींद मज़्दूरी हुई।

याचना का फल मिला,

प्रीति अंगूरी हुई।

हर कोई अपना लगा,

सोच जब नूरी हुई।

स्नेह का दीपक जला,

ज्योति कर्पूरी हुई।

चित्त सैलानी हुआ,

दृष्टि मंसूरी हुई।

-राजमूर्ति 'सौरभ'


3

साथ जियेंगे हम इस पल के,

देखें ही क्यों सपने कल के।

बोल बड़े मीठे होते हैं,

गुन देखो काली कोयल के।

शायद आप नज़र आजाएँ,

देखरहा हूँ आँखें मलके।

आँखों को प्यारे लगते हैं,

उजले-उजले फूल कमल के।

विचलित क्यों होता है पगले,

मत जा शब्दों पर पागल के।

किससे प्यार हुआ है तुझको,

हँसते-हँसते आँसू छलके।

हर मुश्किल से लड़ लेंगे हम,

सेनानी हैं रामादल के।

-राजमूर्ति 'सौरभ'

4

धर्म बड़ा या देश बड़ा है कुछ तो बोल,

अब भी तू क्यों मौन खड़ा है कुछ तो बोल।

इतना जीवन जैसे-तैसे गुज़र गया,

सिर पर संकट आन पड़ा है कुछ तो बोल।

ज़ुल्म कोई करता है कोई सहता है,

कह किसका भारी पलड़ा है कुछ तो बोल।

अर्सा बीतगया है मुझसे बात किये,

क्यों रहता अकड़ा-अकड़ा है कुछ तो बोल।

बात करेगा तो हल भी मिल जायेगा,

ये तो आपस का झगड़ा है कुछ तो बोल।

लौटेगा फिर से भाईचारा कबतक,

कबतक ये अगड़ा-पिछड़ा है कुछ तो बोल।

सच की ख़ातिर शीश कटाने कौन गया,

आगे बढ़कर कौन लड़ा है कुछ तो बोल।

-राजमूर्ति 'सौरभ'


5

मुश्किल में बहुत लोग हैं आसानियों के बीच,

इक हम हैं बहुत ख़ुश हैं परेशानियों के बीच।

तालाब, झील,दरिया समुन्दर हैं सब अलग,

कुछ फ़र्क़ नहीं इनके मगर पानियों के बीच।

एहसान तले उसकी झुकी जाती है गर्दन,

इक ऐसा भिखारी है कई दानियों के बीच।

ऐसे सियासी लोगों में उलझा है मेरा देश 

जैसे कोई कनीज़ महारानियों के बीच।

मिलता ही नहीं कोई निकलने का रास्ता,

मैं ऐसा घिरगया हूँ कई ज्ञानियों के बीच।

-राजमूर्ति 'सौरभ'


6

बुरा करके तो पछताना पड़ेगा,

तुम्हें क्या ये भी समझाना पड़ेगा।

परिन्दे को नहीं मालूम है क्या,

ज़मीं पर लौटकर आना पड़ेगा।

मुझे पाने की चाहत है अगर तो,

तुझे भी मेरा होजाना पड़ेगा।

बुढ़ापे में ज़ुबाँ पर रख तू क़ाबू,

जो मिलजाए वही खाना पड़ेगा।

ख़ज़ानेतक भी पहुँचेगा तू लेकिन ,

अभी इक और तहख़ाना पड़ेगा।

जो की सूरज को छूने की हिमाक़त,

तो ये तय है कि जलजाना पड़ेगा।

तू अपना घर समझ बैठा है इसको,

ये पिंजरा छोड़कर जाना पड़ेगा।


7

रात तेरा विहान कब होगा,

देवता मेह्रबान कब होगा।

जिसका गुणगान कर रहे हैं आप,

शादमाँ वो किसान कब होगा।

ख़ून चूसा है हम ग़रीबों का,

बोलिए रक्तदान कब होगा।

रू-ब-रू होगा कब हक़ीक़त से,

ख़त्म झूठा गुमान कब होगा।

अपने सुधरेंगे आचरण कब तक,

देश सचमुच महान कब होगा।

पंख इसके खुलेंगे कब आख़िर,

हौसला आसमान कब होगा।

झूठ की कर रहा है अगवानी,

सच का तू क़द्रदान कब होगा।

- राजमूर्ति 'सौरभ '



8



तू छलिया को अगर निश्छल कहेगा,

ज़माना क्यों न फिर पागल कहेगा।

हमारे पास तुम हरग़िज़ न आना,

कभी क्या साँप से संदल कहेगा।

मेरी बूँदों को अपने पंख दे दो,

हवा के कान में बादल कहेगा।

ग़रज़ होगी कोई जिसको वही तो,

तुम्हारे टाट को मखमल कहेगा।

समझ पर प्रश्न उट्ठेगा ही तेरी,

अगर सोने को तू पीतल कहेगा।

क़दम मत भूलकर आगे बढ़ाना,

हमारे पास आ, दलदल कहेगा।

भलाई लाख करिए आप लेकिन,

ज़माना तो इसे भी छल कहेगा।

-राजमूर्ति 'सौरभ'


9

सूरज के भरोसे बैठे रहे ज़ेह्नों में उजाला आ न सका,

दुनिया की किताबें पढ़ डालीं जीने का सलीक़ा आ न सका।

जब बाप की साँसें टूट गयीं औरों ने उठाया कन्धे पर,

परदेश में था मसरूफ़ बहुत मैयत में भी बेटा आ न सका।

संदेह कहाँ कब दूर हुआ कोशिश तो बराबर की हमने,

औरों पे भरोसा क्या करते जब ख़ुद पे भरोसा आ न सका।

तूफ़ान के आगे बस न चला बेकार गयीं सब तदबीरें,

लहरों के थपेड़े ले डूबे साहिल पे सफ़ीना आ न सका।

आकाश में छाये तो बादल बरसे ही बिना वो लौटगये,

करते भी तो आख़िर क्या करते क़ुदरत का इशारा आ न सका।

-राजमूर्ति 'सौरभ'


10


खेल में पूरी दुपहरी काटना,

ख़ूब था बचपन में छुट्टी काटना।

लौटकर आना तो पहले की तरह,

बात करना और सब्ज़ी काटना।

मौत के एहसास से कम तो नहीं,

हिज्र की रातें अकेली काटना।

प्यार की लज़्ज़त बढ़ादेता है वो,

प्यार से उसका चिकोटी काटना।

बद्दुआ उनकी न लगजाये कहीं,

सोचकर पेड़ों की टहनी काटना।

हाथ से उसका खिलाना और मेरा,

याद है धीरे से उँगली काटना।

याद करता हूँ तो भर आती है आँख,

वो तेरा हँसकर सुपाड़ी काटना।

-राजमूर्ति 'सौरभ'


11

ज़बान देके भूल तो नहीं गये,

चलो कभी उसूल तो नहीं गये।

तमाम उम्र मुश्किलों में ही कटी,

चरन की लेने धूल तो नहीं गये।

भले ही रहरहे हैं साथ-साथ हम,

दिलों से पर मलूल तो नहीं गये।

ख़िज़ाँ का दौर भी गुज़र गया मगर,

मेरे चमन से फूल तो नहीं गये।

नहीं मिले भलाइयों के ब्याज पर ,

सुकून है कि मूल तो नहीं गये।

तुम्हारी आँख नम हुई मैं ख़ुश हुआ,

हमारे ग़म फ़ुज़ूल तो नहीं गये।

तुम्हारा काम कबका कर चुके हैं हम

हमारा काम भूल तो नहीं गये।

-राजमूर्ति ' सौरभ'


12-

जो कहा वो कर दिखाया बादलोॅ ने,

आज तो वादा निभाया बादलों ने।

फ़स्ल को पानी पिलाया बादलों ने,

फ़र्ज़ तो अपना निभाया बादलों ने।

सिर्फ़ चेहरा ही दिखाया बादलों ने,

सब्र को यूँ आज़माया बादलों ने।

बारहा उसको छुपाया बादलों ने,

ख़ूब सूरज को छकाया बादलों ने।

प्रश्न का उत्तर न पाया बादलों ने,

देरतक जोड़ा घटाया बादलों ने।

उँगलियों से गुदगुदाया बादलों ने,

पेड़-पौधों को हँसाया बादलों ने।

इर तरह मंगल मनाया बादलों ने,

बूँद के मोती लुटाया बादलों ने।

-राजमूर्ति 'सौरभ'


13



जिस मस्ती में डूबी रहती है अलमस्त फ़क़ीरों की दुनिया,

उस मस्ती का आलम क्या जाने मग़रूर अमीरों की दुनिया।

कुर्सी पे निछावर रहती है जनता की कोई परवाह नहीं,

रहती है भला किस नश्शे में भारत के वज़ीरों की दुनिया।

उल्फ़त ही में खोयी रहती है दौलत की इसे कुछ फ़िक़्र नहीं,

दुनिया से अलग ही होती है ज़ुल्फ़ों के असीरों की दुनिया।

धोखे के सिवा कुछ भी तो नहीं इस दौर में हासिल है उसको,

दिन रात जो पागल रहती है राझों पे ये हीरों की दुनिया। 

घर फूँक तमाशा देखने पे आमादा रहे जो सच के लिए,

किस बात की फिर परवाह करे बेबाक कबीरों की दुनिया।

-राजमूर्ति 'सौरभ'


14

जीन्स-कुर्ते में रहो या शेरवानी में रहो,

तुम मगर शामिल हमारी हर कहानी में रहो।

मश्विरा तो सिर्फ़ ये है होश मत खोना कभी,

काम कुछ अच्छा करो जोशे- जवानी में रहो।

हो जहाँ भी याद रक्खो ज़िन्दगी का सच वहीं,

नौकरी, व्यापार या खेती-किसानी में रहो।

हर ज़रूरत पर रखो मेहमान की ,पैनी नज़र,

पूरी शिद्दत से रहो जब मेज़बानी में रहो।

हादसे में भी बदल सकती है इक छोटी सी चूक,

ध्यान रक्खो जब कभी तुम गहरे पानी में रहो।

तुम मुहब्बत हो तो इस दिल में तुम्हारी है जगह,

और ख़ुश्बू हो तो जाओ रातरानी में रहो।

इक न इकदिन टूट जायेगा तुम्हारा भी ग़ुरूर,

ये नहीं अच्छा कि हरदम बदगुमानी में रहो।

-राजमूर्ति 'सौरभ'


15

आलम है उदासी का माहौल बदलने तक,

ये रात न जायेगी सूरज के निकलने तक।

कुछ पेड़ लगाये हैं दिल को है ख़ुशी इसकी,

शायद ही रहें ज़िन्दा हम फूलने-फलने तक।

हर ज़ुल्म से लड़ना है ज़ालिम को कुचलना है,

आवाज़ उठायेंगे हम ख़ून उबलने तक।

छोड़ेंगे नहीं हरगिज़ उम्मीद तेरा दामन ,

कोशिश तो करेंगे हम पत्थर के पिघलने तक।

कुछ दौड़ लगाने में रखते हैं यक़ीं लेकिन,

ऐसे भी हैं जिनकी हद कुछ दूर टहलने तक।

छलिया का धरम छलना अपना कि पराया हो,

हर सोच पहुँचती है उस शख़्स की छलने तक।

वो लोग बहुत कम हैं पहचान रखो उनकी,

जो साथ निभाते हैं गिरने से सँभलने तक।

-राजमूर्ति 'सौरभ'


16

तेरी मुश्किल का सहारा हो जाऊँ,

मैं तुझे जान से प्यारा हो जाऊँ।

फिर वही ग़ुस्सा करूँ क्या तुमपर,

जैसे पहले था दुबारा हो जाऊँ।

मुझको पानी ही बने रहना है,

उसकी कोशिश है शरारा हो जाऊँ।

तू कलेजे से लगाले मुझको,

मैं तेरी आँख का तारा हो जाऊँ।

दिल में रहती है यही एक तड़प ,

कब मुहब्बत का इदारा हो जाऊँ।

ग़ौर से देखें सब मेरी जानिब,

तेरी आँखों का इशारा हो जाऊँ।

तू है सागर तो बनूँ मैं किश्ती,

तू है किश्ती तो किनारा हो जाऊँ।

-राजमूर्ति 'सौरभ'


17



किसी और की है ये जागीर क्या,

हमारा नहीं है ये कश्मीर क्या।

वो दुश्मन अभी तिलमिलाया नहीं,

निशाने पे बैठा नहीं तीर क्या।

मेरी जान लेने पे क्यों हैं तुले,

रुकेगी न लफ़्ज़ों की शमसीर क्या।

अँधेरा बहुत हमारी भी बस्ती में है,

न पहुँचेगी सूरज की तनवीर क्या।

ये क्यों आप हैं खोये-खोये हुए,

मुहब्बत की बाक़ी है तासीर क्या।

किसी दर्द पर अश्क छलके नहीं,

तेरी आँख में अब नहीं नीर क्या।

मुक़द्दर से मेरा यही है सवाल,

मिलेगी न ख़्वाबों को ताबीर क्या।

-राजमूर्ति 'सौरभ'


18

ख़्वाहिशें ही ख़्वाहिशें थीं और मैं,

मुश्किलें ही मुश्किलें थीं और मैं।

सोचता था तुम मिलोगे या नहीं,

ज़ेह्न में कुछ अटकलें थीं और मैं।

देखलूँ तुमको, मिलूँ,बातें करूँ,

कैसी-कैसी चाहतें थीं और मैं।

इक सुखद एहसास तो था तुम न थे,

लम्स की वो ख़ुश्बएँ थीं और मैं।

इक अजब सी कशमकश दिल में रही,

वो मुसल्सल दस्तकें थीं और मैं।

आँख थी दीदार की प्यासी मगर,

बन्दिशें ही बन्दिशें थीं और मैं।

मुस्कुराते तुम खड़े थे सामने,

तेज़ दिल की धड़कनें थीं और मैं।

-राजमूर्ति 'सौरभ'


19


कब कलेजे से लगाया गया हूँ,

बस किसी तौर निभाया गया हूँ।

सच तो ये है कि डुबाया गया हूँ,

सिर्फ़ कहने को बचाया गया हूँ।

मुझमें आती भी कहाँ से हिम्मत,

मैं तो हर वक़्त दबाया गया हूँ।

मेरी पहचान मिटायी गयी है,

जो नहीं हूँ वो जो बताया गया हूँ।

राह आती नहीं पहचान में वो,

बारहा जिससे मैं आया गया हूँ।

मैं ही मलफ़िल को सजाने वाला,

मैं ही महफ़िल से उठाया गया हूँ।

छलकी-छलकी है आँख जो मेरी,

गुदगुदाकर मैं हँसाया गया हूँ।

-राजमूर्ति 'सौरभ'


20

खुलेंगे बादल ,दिखेगा सूरज,यक़ीन रक्खो,

ख़ुद आके तुमसे मिलेगा सूरज ,यक़ीन रक्खो

हमेशा थोड़ी बनी रहेगी ये चाल उसकी,

कभी तो आख़िर रुकेगा सूरज,यक़ीन रक्खो।

जो बात बैठा हुआ है अबतक दबाये दिल में,

वो बात खुलकर कहेगा सूरज, यक़ीन रक्खो।

अटल तो रक्खो इरादे अपने यक़ीन अपना,

तुम्हारे मन की करेगा सूरज,यक़ीन रक्खो।

किसी के जलने की फ़िक़्र उसको अगर नहीं है,

तो ज़िन्दगीभर जलेगा सूरज ,यक़ीन रक्खो।

करेगा वो अनसुनी कहाँतक ये सोचता हूँ,

हवा की पीड़ा सुनेगा सूरज ,यक़ीन रक्खो।

अभी जवानी के जोश में है ,तपा हुआ है,

निढाल होगा,ढलेगा सूरज,यक़ीन रक्खो।

-राजमूर्ति 'सौरभ'


19 june 17:47


Vinod Dhingra

संक्षिप्त परिचय

नाम-विनोद ढींगरा 'राजन'
पता- 417, सेक्टर-22, फरीदाबाद, हरियाणा
जन्मस्थान- शिवपुरी, मध्य प्रदेश 
मोबाइल व्हट्सप्प नं -8588937603
 Email - vinodkumardhingra@ 59gmail.com.
संप्रति- कवि,लेखक,उपन्यासकार
प्रकाशित कृतियाँ -अभी तक बारह उपन्यास,
विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित लेख ,लघुकथा-,रचनाएँ व व्यंग्य विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित व सम्मान प्राप्त। 
काव्य अपारजिता की पुस्तकों में सौ से ज्यादा रचनाएँ प्रकाशित। 
डी डी भारती संस्कार न्यूज़ में विभिन्न पुस्तको में सौ से ज्यादा रचनाएँ प्रकाशित। 
प्रतिलिपि में प्रकाशित कहानी 'पश्चाताप','ये केसी मजबूरी', "मेरी बूआं वंती बूआं, 'फौजी लौटा  वतन,ये केसी मजबूरी, मेरी अधूरी कहानी व अनोखा बंधन व अन्य धारावाहिक कहानी प्रकाशित
ग्रीन लिटरेचर पत्रिका में प्रकाशित रचनाएँ व सम्मान पत्र। 
"नई शाख से  "काव्य संग्रह  रचनाओं की पुस्तक प्रकाशित
अभी हाल ही में साहित्य धरा अकादमी द्वारा पुस्तक 'मै नारी हूँ' काव्य संग्रह का प्रकाशन 
'मेरी बूंआ वंती बूंआ' प्रकाशन 
हाल ही एक उपन्यास 'मेरी अधूरी कहानी' प्रकाशित 
डी डी भारती व संस्कार न्यूज़ पर सौ से ज्यादा कविताओं का प्रकाशन
अभी तक विभिन्न पत्रिकाओं में 700  से ऊपर  रचनाओं का प्रकाशन
अब तक 180  लघु कथा लिखी व विभिन्न पत्रिकाओं में व आकाशवाणी नई दिल्ली से प्रसारित
सिरायकी मुलतानी आपणी मिट्ठी बोली दे ग्रोप वेच धारावाहिक कहाणियां 'धीयां','पश्चताप','मेडी बुआं वंती बुआं'  लघु कथा  संग्रह  ते काव्य संग्रह कूं अनेक सिफत पत्र नाल सम्मानित किते! 
विभिन्न ग्रुप में प्रकाशित धारावाहिक कहानियों के लिए प्रशंसा पत्र द्वारा सम्मानित। 
विभिन्न फेस बुक पर एडमिन बनने का सोभाग्य। 
लेख व लेखन प्रतियोगिता में 500  से ऊपर कई सम्मान पत्र
गांधी हिन्दुस्तानी सभा राजघाट में लघुकथा पाठ, लेख चर्चा
चार बार सम्मानित होने का सोभाग्य। 
आकाश वाणी आल इंडिया रेडियो दिल्ली प्रसार भारती पर चार बार कविता व  लघुकथा कहानी का प्रसारण
न्यूज़ लिंक समाचार पत्र का मुख्य सम्पादक
भारत के राष्ट्रपति द्वारा समाचार पत्र के लिए प्रशंसा व संदेश पत्र
हाल ही की कविता संग्रह का विमोचन केबिनेट मंत्री महाराज यशोदा राय सिंधिया द्वारा किया गया! 
वही'मेरी अधूरी कहानी' का विमोचन सुप्रसिद्ध हास्य कवि श्री सुरेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया! 
विभिन्न स्थानों पर कवि सम्मेलन का आयोजन व मंच संचालन
फिल्म निर्माता एंव निर्देशन में रूचि कई  शार्ट फिल्मों का निर्माण । 

[21/06, 9:15 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: (1) शीर्षक- माँ की आंखे

तुझे देखा जब पहली बार था 
इतराई थी मै 
खुशी से फूली नहीं समाई थी मै कभी 
इन आँखों में बसा कर 
रखा था मैंने तुझे 
वो आंख अब धुंधला गई है अभी।   
नहीं फिकर तुझे बड़ा हो गया
पैरों  पर अपने खड़ा हो गया है 
लगता हैं माँ को भुला दिया अभी 
देख सकता है खुशी से दुनियाँ
घर बैठी उस पालन हारी तुम्हारी
उस माँ को भी देख ले अभी ।  
तेरी तस्वीर माँ की आंखों में है
जिसने पाला बड़े जतन से
जो देखती है मन की आंखों से अभी 
क्यों दूर चला गया छोड़ मुझे 
सहारा था तू तो मेरा आज
किसके सहारे छोड़ है गया मुझे अभी 
'राजन' दुनियाँ में माँ से बढ़ कर
ममता कोई लुटा नहीं सकता 
सच कहते हैं जग में लोग सभी
कितने बड़े बन जाओ रईस 
माँ के कर्ज को उतार नहीं सकते कभी। 
 
[21/06, 9:16 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: (2) शीर्षक -वो तो हिन्द की हिन्दी है

जन जन की भाषा प्यारी अपनी
वो तो हिन्द की हिन्दी है
मृगनयनी नयन कजरारे अधर रस वंदन
गर्दन सुराही भाल विशाल चमक बिंदी चंद
नथ लशकारा लौंग का ललाट सुन्दर भावे
तीर भोवे नयन ऊपर अति सुन्दर मन भावे
इतनी सुन्दर हिन्दी को हम क्यों भुला रहे हैं सारे
अपनी मातृभाषा त्याग हम कहाँ जा रहे हैं सारे
हिन्दी दिवस बस एक दिन बाकी दिन भूल गये
क्यों लाज आती हमको हिन्दी बोलना भूल गये
मत भूलो ये विश्व पटल पर सबसे प्यारी हो चुकी
पर भारत की जनता अपनी मातृभाषा खो चुकी
मान करो सम्मान करो गर्व करो हमारी भाषा हिन्दी है
'राजन' ना शर्म करो जन जन की भाषा हिन्दी है
वो तो हिन्द की हिन्दी है। 

स्वरचित मोलिक रचना विनोद ढींगरा *राजन* फरीदाबाद हरियाणा
[21/06, 9:17 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: (3)शीर्षक गुम हो गऐ
कच्चे मकानों के वो भरे कुटुबं (परिवार) थे कभी
जहाँ बसती थी खुशियाँ ना जाने कहाँ गुम हो गऐ
थे दादा दादी बूआ माँ पिता ताऊं ताई बहन भाई
जिनसे थी रौनक आज ना जाने कहाँ गुम हो गये
बड़ा नीम का पेड़ था आंगन में खेलते थे जहाँ कभी
 कच्चे आंगन कूंऐ चूल्हे तंदूर खाट हुक्का गुम हो गये
बाबा की खांसी दादी की मधानी बूंआ का शोर मचाना
नीम की डाली डाली पर झूले थी बहन झूले गुम हो गये
जलता था चूल्हा माँ बनाती रोटियां अचार की खुश्बू थी
बेठ पूरा परिवार एक साथ खाता था वो मंज़र गुम हो गये
अब पक्की दीवारो के घर में रिश्ते हुऐ तार तार बिछड़ गये
रंक थे  पर खुशी थी *राजन* बने वो समय ही गुम हो गए
स्वरचित मौलिक रचना 
विनोद ढींगरा* राजन* फरीदाबाद हरियाणा
[21/06, 9:20 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: विषय -कुछ रिश्ते- कुछ अपने कुछ पराऐ
शीर्षक इस लायक नहीं थे
कुछ रिश्ते , कुछ अपने कुछ पराऐ थे
तुमने दिखाऐ मुझे सपने ये अपने थे
क्योंकि मै तो तुम्हे चाहता था
हर खुशी मांगी थी तुम्हारी
क्योंकि मैं तो तुम्हे चाहता था
हर ख्वाब एक पूरा करता मै
क्योंकि मैं तो तुम्हे चाहता था
वेवफा तुम निकली जो मुझे
हसीन सपने दिखाऐ जो पराऐ थे
दिल पर जख्म देकर तुमने मुझे
हसीन सपने दिखाऐ वो पराऐ थे
चलो माफ किया हम ही शायद
इस लायक नहीं थे
*राजन*थे तुम्हारे कभी हम
तुम इस लायक नहीं थे
विनोद ढींगरा* राजन*फरीदाबाद
[21/06, 9:22 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: (5)--शीर्षक तेरी आँखो की मस्ती
 सब कुछ भूल जाते है
यू ना देखा करो हमे इन आँखों से
 हम सब कुछ भूल जाते हैं! 
कोन  हो कहाँ से आये  हो क्या 
कहना हम सब भूल जाते हैं!! 
ना जाने क्या शोख मस्ती भरी होती हैं
 तुम्हारी इन आंखों में! 
बिना सोचे समझे ही हम  उसमे बेखोफ
  डूबते चले जाते है! 
अब तक रोमांस नही था यू पहले
 इन हमारी आंखों में कभी! 
उनसे नज़रे क्या यू ही मिली हम 
रोमान्टिक हुये चले जाते हैं!! 
रब्बा बचाये इन कातिल उर्फ नशीली 
निगाहो से जो देख ले ! 
हम जेसे कई*राजन* इसमे यू ही
 बर्बाद हुये चले जाते हैं! ! 
विनोद ढींगरा* राजन*फरीदाबाद हरियाणा
[21/06, 9:23 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: शीर्षक यादे
खुली किताब के सफ्ह़े उलटते रहते हैं
हवा चले ना चले दिन पलटते रहते हैं
 कहते हो तुम हमें भूल गये है हो अभी
हम तो हमेशा से दिल में बसाऐ रहते हैं
तुम्हे याद हो ना हो वो हसीन वादियां अभी
तुम्हारी आंखों में हम सपने सजाऐ रहते हैं
 हाथों की उंगलियाँ मेरे चेहरे को सहलाती
वो हाथों की खुश्बू को हम संजोऐ रहते हैं
तेरी गोद में सिर रख कर कभी लेटे थे हम
गहरी नींद का एहसास आज भी लेते रहते हैं
आ जाओ के दिल अब नहीं लगता तुम बिन
*राजन*थे कभी तुम्हारे आज अकेले रहते हैं
स्वरचित मोलिक रचना
विनोद ढींगरा *राजन*
फरीदाबाद हरियाणा
[21/06, 9:23 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: (7) शीर्षक कुछ मांगता हूँ
जीने के लिए बस कुछ नहीं तेरा इशारा मांगता हूँ
बहुत जी लिया अब ज़िन्दगी से किनारा मांगता हूँ
सब कुछ मिला मुझे ज़िन्दगी से जो सोचा ना था
कदम कदम पर धोखे देखे अपने पराऐ होते देखे
अब कुछ और नहीं जीवन से छुटकारा मांगता हूँ!
मेने कभी ना सोचा था ये दुनियाँ भी रंगीनी धोखा है
हर किसी को लूटो यही दस्तूरे यही दुनियाँ ऐ मौका है
रहम ना करो यहाँ कोई नहीं अपना सब एक धोखा है
अब कुछ और नहीं ज़िन्दगी से छुटकारा मांगता हूँ!! 
वो दिन गए जब अपनों में अपना भी बोलबाला था
था कुछ नहीं मेरे पास एक कलम एक अदद झोला था
राह चलते सलाम करते इज़्ज़त से हर शख्स बोला था
अब वो समय नहीं ज़िन्दगी को आज़माना चाहता हूँ! 
फिर बच्चों ने कहा
नहीं सुनता कोई अब कहते हैं सटिया गये हो तुम अभी
अपने समय को याद करके अपना दिल दुखाते हो अभी
अब बच्चों का दौर है तुम अपनी परेशानी क्यों बताते हो
अब वो समय नहीं *राजन* तुम कहते मर जाना चाहता हूँ
विनोद ढींगरा राजन फरीदाबाद हरियाणा" राजन "
[21/06, 10:24 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: (7) शीर्षक,,,संभलने का मौका नहीं मिला
जाने कब से गिरता रहा हूँ गिर रहा हूँ अभी भी
 संभलने का मौका नहीं मिला ! 
जो भी मिला गिराता चला गया कमजोर समझ मुझे
संभलने का मोका नही मिला!! 

यू तो मै कमज़ोर नहीं था हालातों ने सितम ढाऐ मुझ पर
संभलने का मौका नहीं मिला!!!
मेरे भी अरमान थे थी ख्वाइशें अनेक कुछ बन जाऊँ पर
संभलने का मौका नहीं मिला!!! 

सोचता हूँ अब छोड़  दू तरस खाना कब तक यही कहता फिरु
सम्भलने का मौका नहीं मिला! 
अब लिखता रहूंगा कोई पढ़े या ना पढ़े बस नाम याद करते रहना
अब ना कहूंगा *राजन* सम्भलने का मौका नहीं मिला!! 

 सोचता हूं छोड़ दू तरस खाना सभी पर जो खाता सभी पर
कब तक संभलने का राग गाता रहूं कब तक मरु सभी पर
अब जिऊँ अपने लिए भी जो कभी जी ही ना सका मै कभी
कब तक लड़ता रहू सभी से कब तक सहू ना कहूंगा अभी
संभलने का मौका नहीं मिला!! 
अब लिखता हूँ लिखता रहूंगा कोई पढ़े या ना पढ़े कभी
*राजन*नाम तेरा लोग याद रखे बस यही काफी है अभी
अब नहीं कहूंगा कभी कि 
संभलने का मौका नहीं मिला!!! 
विनोद ढींगरा *राजन*फरीदाबाद हरियाणा
[21/06, 10:25 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: 8) शीर्षक दीपक
दीपक हूँ मै जलता हूँ क्या करू
मेरी किस्मत में जलना है
रोशन कर दुनियाँ को खुद से
अंधेरे में मुझको चलना है
जब तक तेल है जीवन में मेरे
खुद को जलाता हूँ सदा
तुम थक जाते हो जला कर मुझे
पर मै हंसता रहता हूँ सदा
फेंक देते हो छिटक कर दूर मुझे
जब काम निकल जाता है
दीपक है ये दिया है ये दीप है ये 
"राजन " फिर भी काम आता है 
स्वरचित मोलिक रचना विनोद ढींगरा राजन फरीदाबाद हरियाणा
[22/06, 11:40 am] Poet Vinod Rajan Dingra: (8)--शीर्षक तेरी आँखो की मस्ती
 सब कुछ भूल जाते है
यू ना देखा करो हमे इन आँखों से
 हम सब कुछ भूल जाते हैं! 
कोन  हो कहाँ से आये  हो क्या 
कहना हम सब भूल जाते हैं!! 
ना जाने क्या शोख मस्ती भरी होती हैं
 तुम्हारी इन आंखों में! 
बिना सोचे समझे ही हम  उसमे बेखोफ
  डूबते चले जाते है! 
अब तक रोमांस नही था यू पहले
 इन हमारी आंखों में कभी! 
उनसे नज़रे क्या यू ही मिली हम 
रोमान्टिक हुये चले जाते हैं!! 
रब्बा बचाये इन कातिल उर्फ नशीली 
निगाहो से जो देख ले ! 
हम जेसे कई*राजन* इसमे यू ही
 बर्बाद हुये चले जाते हैं! ! 
विनोद ढींगरा* राजन*फरीदाबाद हरियाणा
[22/06, 11:41 am] Poet Vinod Rajan Dingra: (9) शीर्षक यादे
खुली किताब के सफ्ह़े उलटते रहते हैं
हवा चले ना चले दिन पलटते रहते हैं
 कहते हो तुम हमें भूल गये है हो अभी
हम तो हमेशा से दिल में बसाऐ रहते हैं
तुम्हे याद हो ना हो वो हसीन वादियां अभी
तुम्हारी आंखों में हम सपने सजाऐ रहते हैं
 हाथों की उंगलियाँ मेरे चेहरे को सहलाती
वो हाथों की खुश्बू को हम संजोऐ रहते हैं
तेरी गोद में सिर रख कर कभी लेटे थे हम
गहरी नींद का एहसास आज भी लेते रहते हैं
आ जाओ के दिल अब नहीं लगता तुम बिन
*राजन*थे कभी तुम्हारे आज अकेले रहते हैं
स्वरचित मोलिक रचना
विनोद ढींगरा *राजन*
फरीदाबाद हरियाणा
[22/06, 11:42 am] Poet Vinod Rajan Dingra: (10) शीर्षक कुछ मांगता हूँ
जीने के लिए बस कुछ नहीं तेरा इशारा मांगता हूँ
बहुत जी लिया अब ज़िन्दगी से किनारा मांगता हूँ
सब कुछ मिला मुझे ज़िन्दगी से जो सोचा ना था
कदम कदम पर धोखे देखे अपने पराऐ होते देखे
अब कुछ और नहीं जीवन से छुटकारा मांगता हूँ!
मेने कभी ना सोचा था ये दुनियाँ भी रंगीनी धोखा है
हर किसी को लूटो यही दस्तूरे यही दुनियाँ ऐ मौका है
रहम ना करो यहाँ कोई नहीं अपना सब एक धोखा है
अब कुछ और नहीं ज़िन्दगी से छुटकारा मांगता हूँ!! 
वो दिन गए जब अपनों में अपना भी बोलबाला था
था कुछ नहीं मेरे पास एक कलम एक अदद झोला था
राह चलते सलाम करते इज़्ज़त से हर शख्स बोला था
अब वो समय नहीं ज़िन्दगी को आज़माना चाहता हूँ! 
फिर बच्चों ने कहा
नहीं सुनता कोई अब कहते हैं सटिया गये हो तुम अभी
अपने समय को याद करके अपना दिल दुखाते हो अभी
अब बच्चों का दौर है तुम अपनी परेशानी क्यों बताते हो
अब वो समय नहीं *राजन* तुम कहते मर जाना चाहता हूँ
विनोद ढींगरा राजन फरीदाबाद हरियाणा" राजन "
[22/06, 11:42 am] Poet Vinod Rajan Dingra: (11) शीर्षक,,,संभलने का मौका नहीं मिला
जाने कब से गिरता रहा हूँ गिर रहा हूँ अभी भी
 संभलने का मौका नहीं मिला ! 
जो भी मिला गिराता चला गया कमजोर समझ मुझे
संभलने का मोका नही मिला!! 

यू तो मै कमज़ोर नहीं था हालातों ने सितम ढाऐ मुझ पर
संभलने का मौका नहीं मिला!!!
मेरे भी अरमान थे थी ख्वाइशें अनेक कुछ बन जाऊँ पर
संभलने का मौका नहीं मिला!!! 

सोचता हूँ अब छोड़  दू तरस खाना कब तक यही कहता फिरु
सम्भलने का मौका नहीं मिला! 
अब लिखता रहूंगा कोई पढ़े या ना पढ़े बस नाम याद करते रहना
अब ना कहूंगा *राजन* सम्भलने का मौका नहीं मिला!! 

 सोचता हूं छोड़ दू तरस खाना सभी पर जो खाता सभी पर
कब तक संभलने का राग गाता रहूं कब तक मरु सभी पर
अब जिऊँ अपने लिए भी जो कभी जी ही ना सका मै कभी
कब तक लड़ता रहू सभी से कब तक सहू ना कहूंगा अभी
संभलने का मौका नहीं मिला!! 
अब लिखता हूँ लिखता रहूंगा कोई पढ़े या ना पढ़े कभी
*राजन*नाम तेरा लोग याद रखे बस यही काफी है अभी
अब नहीं कहूंगा कभी कि 
संभलने का मौका नहीं मिला!!! 
विनोद ढींगरा *राजन*फरीदाबाद हरियाणा
[22/06, 11:43 am] Poet Vinod Rajan Dingra: 12) शीर्षक दीपक
दीपक हूँ मै जलता हूँ क्या करू
मेरी किस्मत में जलना है
रोशन कर दुनियाँ को खुद से
अंधेरे में मुझको चलना है
जब तक तेल है जीवन में मेरे
खुद को जलाता हूँ सदा
तुम थक जाते हो जला कर मुझे
पर मै हंसता रहता हूँ सदा
फेंक देते हो छिटक कर दूर मुझे
जब काम निकल जाता है
दीपक है ये दिया है ये दीप है ये 
"राजन " फिर भी काम आता है 
स्वरचित मोलिक रचना विनोद ढींगरा राजन फरीदाबाद हरियाणा
[22/06, 11:44 am] Poet Vinod Rajan Dingra: (13)शीर्षक चित में ना है गोरी
सावन आओ रिमझिम बरसे मेघ
मन मोरो ललचावे देख बरसे मेघ
तीज त्योहार सब मनावे डार झूले
मै भी सखियों संग गा गीत लू झूले
पर मन भटके पिया तोरी याद मे मेरो
तुम संग झूलती में आज दिल करे मेरो
आ जाओ तुम तीज ये बिरह की होरी
पिया *राजन*अब चित में ना है गोरी
स्वरचित मौलिक रचना विनोद ढींगरा* राजन*
फरीदाबाद हरियाणा
[22/06, 11:45 am] Poet Vinod Rajan Dingra: (14) शीर्षक बता दो
छोड़ देते हो  एक पल में ना कुछ सोच पाता हूँ
मै दोषी हूँ या तुम सच कहूं समझ नहीं पाता हूँ
लत लगी ऐसी तुम संग हम सब भूल जाते हैं
रह नहीं पाते अकेले होकर वो पल याद आते हैं
यह  कैसा मोह है जो तुम बिन रह नहीं पाते हैं
यह रिश्ता क्या है तुमसे जो तुम्हे कह नही पाते हैं
तुमसे दूर रह कर कुछ अजीब सा लगने लगा है
जेसे इस जहां में सब खाली पन सा लगने लगा है
तुम मना लेती हो वास्ता प्यार का देकर मुझे अभी
फिर केसे मान जाते हैं हम ये खबर नही मुझे अभी
लिखता हूँ ये इबादत है मेरी हर कविता में तुम हो
तुम्ही से रची है कविता मेरी हर बात में अब तुम हो
*राजन*क्या इसी को मोहब्बत कहते हैं ये बता दो
जो दिल से दिल की राह हो इसे इबादत कहते हैं बता दो
स्वरचित मौलिक रचना उपन्यासकार लेखक एंव कवि
विनोद ढींगरा *राजन*फरीदाबाद हरियाणा
[22/06, 11:45 am] Poet Vinod Rajan Dingra: (15)शीर्षक  हाँ मौसम आज सुहाना बहुत है

हाँ मौसम आज सुहाना बहुत है
मौसम सुहाना हो तो कई रंग दिखते है
कही खिले चेहरे तो कही गम दिखते है
कही बर्षा की बूंदों में संगीत सुनाई देते
 कही गरीब की झोपड़ी में बच्चे रो देते
हाँ मोसम आज सुहाना बहुत है
रक्षा बंधन का त्यौहार उल्हास से मनता है
 तो कही गरीब का बच्चा भूख से तड़पता है
बटंती है मिठाईयाँ चाकलेट गिफ्ट कही पर
तो कही  बेचारी एक बहन भूख से तड़पती है
हाँ मोसम आज सुहाना बहुत है
कही फहराते झंडे भारत के हर तरफ है देखो
कही रेलियो में भीड़ के रेले तो पेट्रोल फुकता है
तो कही एक निवस्त्र बच्चा झंडे से तन ढकता है
"राजन "केसी हवा ये ये केसा त्यौहार हमारा है
हाँ मोसम आज सुहाना बहुत है

स्वरचित मोलिक रचना विनोद ढींगरा "राजन"
फरीदाबाद हरियाणा
[22/06, 11:46 am] Poet Vinod Rajan Dingra: 16) शीर्षक,,हम हमारी राहे

हम बालक थे जब साथ चले थे उस राह पर
यह सोच कर कि मंजिल अभी बाकी है! 
चलते रहे चलते रहे राह खत्म नही हुई अभी
क्योंकि  ज़िन्दगी के दिन अभी बाकी है! 
हम निभाते रहेंगे ता उम्र यू ही साथ तुम्हारा
जब तक जिस्म में सांस अभी बाकी है! 
फिर एक दिन तुम्हे छोड़ना है या हमे राह में
ये रब जानता किसकी कितनी सांसे बाकी है! 
पर जब तक हम रहेंगे दोस्ती निभाते रहेंगे
*राजन*इस राह पर हमारी यादे बाकी है! 

स्वरचित,, मोलिक रचना विनोद ढींगरा* राजन*
[22/06, 11:47 am] Poet Vinod Rajan Dingra: (17)शीर्षक तुमको फिर आना है
जाओ खुशी से सावन तुम्हे तो जाना ही है
अगले वर्ष फिर भी तो यहाँ आना है
तुम बिन नही चलता काम ये तो जानते हैं
फसलों को मिले जान ये भी हम जानते हैं
कही दिखाते रुद्ररुप कही दिखाते तबाही
कही दिखाते खोफ अपना देते पानी पानी
कही जय कारे लगवाते भोले शंकर बाबा के
 कावंण से जल चढ़ाते शिव लिंग है बाबा के
"सावन जा रहा है" जाएगा नई ऋतु का आना है
अगले बरस "राजन"फिर तुमको जल लाना है
विनोद ढींगरा राजन फरीदाबाद हरियाणा
[22/06, 11:47 am] Poet Vinod Rajan Dingra: (18) शीर्षक   कही दहेज की बलि ना चढ़ जाऊं

डर लगता है अब तो दुल्हन बनने पर भी
कही दहेज़ की बलि ना चढ़ जांऊ
किसी के अरमान पूरे करु अपनो को खोकर
हर वक्त ये सोच कर मै घबराऊं
मेरे माता पिता ने पाला मुझे बड़ी मुश्किलों से
कही मै दहेज की बलि ना चढ़ जाऊं
भाई की लाडली हूँ मैं किसी की बहन भी हूँ
हर किसी को  मै यह समझाऊं
तुम भी किसी की बेटी लाओगे कभी ना कभी
यही सोचो अपनी ही बेटी जेसी लाऊ
बंद करो ये दहेज़ प्रथा कलंक है ये जहां में
हर बेटी ही दहेज है ये आज की नारी है
खुद कमा खा लेती है ये मर्दों पर भारी है
"राजन " सभी को हाथ जोड़  मै बतलाऊं 
विनोद ढींगरा राजन फरीदाबाद हरियाणा
[22/06, 11:48 am] Poet Vinod Rajan Dingra: (19)शीर्षक इस लायक नहीं थे
कुछ रिश्ते , कुछ अपने कुछ पराऐ थे
तुमने दिखाऐ मुझे सपने ये अपने थे
क्योंकि मै तो तुम्हे चाहता था
हर खुशी मांगी थी तुम्हारी
क्योंकि मैं तो तुम्हे चाहता था
हर ख्वाब एक पूरा करता मै
क्योंकि मैं तो तुम्हे चाहता था
वेवफा तुम निकली जो मुझे
हसीन सपने दिखाऐ जो पराऐ थे
दिल पर जख्म देकर तुमने मुझे
हसीन सपने दिखाऐ वो पराऐ थे
चलो माफ किया हम ही शायद
इस लायक नहीं थे
*राजन*थे तुम्हारे कभी हम
तुम इस लायक नहीं थे
विनोद ढींगरा* राजन*फरीदाबाद
[22/06, 11:49 am] Poet Vinod Rajan Dingra: (20)शीर्षक - परोपकार 
तुमने जन्म नहीं दिया फिर भी पाला मुझे
ये केसा परोपकार है तुम्हारा माँ
जन्म जन्म तक ऋणी रहूंगा मै हमेशा
केसे उतारूगां उपकार तुम्हारा माँ
हर गम झेलै हर दुख झेल पाला तूने
ये परोपकार ही तो है मेरी माँ
खुद को भूखा रख मुझे खिलाया भर पेट
ये परोपकार ही तो है मेरी माँ
रंक था इस दुनियाँ में हमेशा रहता मे
*राजन*बनाया ये उपकार है मेरी माँ
विनोद ढींगरा राजन फरीदाबाद हरियाणा
[22/06, 1:56 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: 21- शीर्षक उपहार हो तुम
तुम्हे क्या दू मै उपहार जानू
ये जान भी तुम पर न्योछावर है
तुम बेठो तो कुछ घड़ी मेरे पास
ये जान भी तुम पर न्योछावर है
मेरी ज़िन्दगी में तुम आई मेरी
मेरी ज़िन्दगी बन कर अभी
आ पहलू में छुपा लू तुझे मैं
ना होना मुझसे तू दूर कभी
जान तुम अरमान तुम तुम हो
जुस्तजू मेरी हमदम
राजन तुम बिन कुछ नहीं मेरी
उपहार हो तुम हरदम
विनोद ढींगरा राजन फरीदाबाद
[22/06, 1:57 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: 22-शीर्षक रंग बिरंगे फूल
रंग बिरंगे पुष्प धरा पर
 खुश्बू यू बिखेर रहे हैं
जेसे हंसते खेलते बच्चे
मुस्कान बिखेर रहे हैं
ये मुस्कान फूलों की सदा
बनी रहे इस जहां में
हर बगियाँ में खिलते रहे
खिले हर जहां में
तुम भी महको फूलो की तरह
ये ज़िंदगी छोटी सी है
हर ख्वाहिश हो पूरी तुम्हारी
राजन ये जिंदगी छोटी है
विनोद ढींगरा राजन फरीदाबाद
[22/06, 1:57 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: 23 शीर्षक केसे भूले
जहाँ तुम ओर हम भीगे थे वो बारिश केसे भूले
पेड़ों की पत्तियों से रिमझिम वो बहारें केसे भूले
पल्लू से छिपाती तुम तन को वो नज़ारे केसे भूले
गालों पर भीगी लट चिपकती हटाती तुम केसे भूले
हाथों में हाथ लिऐ तुम्हारा चला कदम वो केसे भूले
चाय की चुस्कियों में कांपते हाथ भला वो केसे भूले
तुम भी याद करती हो जब इस तरह बारिश आती है
*राजन*को तो वो दिन आंखों में बसे है वो केसे भूले
स्वरचित मोलिक रचना विनोद ढींगरा राजन फरीदाबाद
[22/06, 1:58 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: 24 ,शीर्षक  प्रेम ना करियो
वो दिल से खेलते रहे मेरे सुना हे
दिल से खेलना अच्छा आता है
किसी के दिल को तोड़ने में शायद
उन्हें बहुत रास आता है
कुछ अपने थे उनके जिन्हें वो कुछ
ज्यादा मानते थे हमेशा
हमें दिल बहलाने के लिए रखा
जिन्हें हम चाहते थे हमेशा
ये दस्तूर है दुनिया का प्रेम करो
दिल ना लगाओ किसी से
*राजन*धोखे है हर कदम पर ना
भरोसा दिखाओ किसी पे
विनोद ढींगरा "राजन "
[22/06, 1:59 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: 25 शीर्षक गम बहुत है
 गम बहुत है
ना खेलो मेरे दिल से
 गम बहुत है अभी! 
तुम तो चले जाओगे 
गम बहुत है अभी!! 
हम हमेशा साथ चाहते थे 
तुम्हारा कभी! 
पर तुमने साथ निभाया ना 
हमारा कभी!! 
कहते हैं दिल को दिल से
 राह होती है! 
पर वो राह कहा जहाँ बिछे 
कांटे होती है!! 
हमसफर बनने के लिए एक 
साथी तो हो! 
जब साथी ही साथ छोड़ दे तो 
कोन साथी हो!! 
अब जीना सीख लिया मेने 
अकेले रहने लगा! 
भूल गया सब पीछे छोड़ मौज
 अब लेने लगा!! 
क्या रखा इश्क मोहब्बत में सब
 बेकार की है बाते! 
*राजन*ना लगाओ दिल किसी से 
कुछ ओर करो बाते!!
[22/06, 2:00 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: 26 शीर्षक,,,चाहत
केसे कहें कि हम जी रहे हैं तुम्हारे बिना
हर चाहत तो तुम्ही से थी! 
तुम मेरी आरजू जुस्तजू हर उम्मीद रही
हर चाहत तो तुम्ही से थी!! 
मेरे हम सफर मेरे हमदम हर कदम तुम
हर आहट तो तुम्ही से थी! 
मेरी ख्वाहिश मेरे शौक मेरे जज़्बात तुम
हर खुशी तो तुम्ही से थी!! 
तुम चाहो ना चाहो कोई गम नहीं मुझे
एक रीस तो तुम्ही से थी! 
ओर आऐंगे ज़िन्दगी में तुम्हारे दोस्त
*राजन*दोस्ती तो तुम्ही से थी!! 
विनोद ढींगरा* राजन*
[22/06, 2:00 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: 27 शीर्षक हम भी पढ़ते थे कभी
हम भी पढ़ते थे कभी कच्ची पाठशाला में
अब कान्वेंट हो गये! 
बस्ता था फटा हुआ  टाटपट्टी थी नीचे
अब वो सब बेंच हो गये!! 
मास्टर जी के हाथों की छड़ी कड़क थी
अब वो सिर्फ कमेन्ट्स हो गए!! 
फटी कमीज़ खाकी निक्कर चप्पल थी
अब वो टाई साक्स बेल्ट हो गये!! 
बोलते थे अपनी मात्र भाषा गर्व से हम हिन्दी
वो अब बच्चे इन्टेली जेंट हो गऐ! 
खाते थे माँ के हाथों का पराठा अचार
वो अब लंच फ्रूट सेन्डविच मेन्ट हो गऐ!! 
तुम क्या समझोगे वो दिन कितने अच्छे थे
अब तुम शायद ज्यादा डीसेन्ट हो गये!! 
कह* राजन*सभी से भइया हम फिर भी हंसते थे
तुम तो बिलकुल  अब साइलेंट हो गये!! 
विनोद ढींगरा *राजन* फरीदाबाद हरियाणा
[22/06, 2:01 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: 27 शीर्षक ये तो बांवरा है

मन बावरां क्यों भटकता है ये तो सचमुच बावरां है
ना देखे ऊंच नीच ना देखे छोटा बड़ा ये तो बावरां है
हर कली से करे प्रेम हर फूल पर मोहित हे ये भंवरा है
हर दिल को चाहे हर किसी पर मचलता हां ये भंवरा है
मन तो मन है मनसंगी हिन्दी साहित्य पर तो ये मरता है
* राजन*बांवरा मन है तभी तो ये दिलो जान से मरता है
स्वरचित मौलिक रचना विनोद ढींगरा राजन
फरीदाबाद हरियाणा
[22/06, 2:02 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: 29 शीर्षक   ये ज़िंदगी है
तुम हार कदापि ना मानना
ये ज़िंदगी है
गम को हंसते गले लगाना
ये ज़िंदगी है
हर हार के पीछे जीत है
ये ज़िंदगी है
तुम बनना जीत का हार
ये ज़िंदगी है
जीवन धारा कठिन है
ताकत ही ज़िंदगी है
हार को बदलो जीत कर
यही तो ज़िन्दगी है
"राजन "बन जियो तुम
ये ज़िंदगी है
विनोद ढींगरा" राजन"फरीदाबाद हरियाणा
[22/06, 2:02 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: 39 क्यों रहेगा इन्तजार
हर बारिश में वो याद आते हैं जो 
कह गये थे बारिश में आऊंगा
तुम संग बेठ बाते करूँगा तुम
संग जी भर बारिश में नहाऊंगा 
आज बरस रहे हैं बादल फिर
तुम लोट कर ना आऐ सजन
यू ही बीत गए कई सावन
हमे तुम भूल गये अब सजन
सीख लिया जीना मेने तुम बिन
कब तक इंतजार रहेगा
बारिश भी अब बिन मौसम आऐ
"राजन "क्यो इन्तज़ार रहेगा
स्वरचित मोलिक रचना विनोद ढींगरा "राजन"
[22/06, 2:03 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: 31 शीर्षक  सम्भालना है
रहे वसुंधरा सदा हरी भरी
जीवन दायनी है यह धरती
खिले पुष्प रंगीले पोधों पर
हरी भरी रहे यह सुन्दर धरती
बृक्षो पर फिर हरियाली छाऐ 
घनघोर घटा अब बरस के आऐ
ना काटो तुम बृक्षो को कभी
पर्यावरण को समझो तुम अभी
ये वसुंधरा ही नहीं रहेगी जग में
केसे जियोगे सांस  लेके जग में
प्रकृति का तुम मानो एहसान
जिससे मिले हमें जीवन दान
  हरी भरी वसुंधरा को सम्भालना है
धरती को  राजनफिर स्वर्ग बनाना है
स्वरचित मोलिक रचना 
विनोद ढींगरा राजन फरीदाबाद हरियाणा
[22/06, 2:04 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: 31 इतनी दर्द भरी दास्ताँ लिखने से पहले सोचा तो होता
तुमने केसे जाना कि कोई तुम्हे भूला हे सोचा तो होता
चलो अब रूठ गये हो तो मना भी लेंगे तुम्हे हम अभी
ना माने तो कसम आप की कल तक जान देंगे अभी
हम बेवफा नही मजबूर भी नहीं ये तुम्हारी गलत फहमी है
*राजन*प्यार करो तो दिल से करो वरना ये हमारी कमी है
विनोद ढींगरा *राजन*फरीदाबाद हरियाणा
[22/06, 2:04 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: 33 शीर्षक वो सिर्फ पिता होता है
हर अपने सुख को भूल कर 
बच्चों का पेट जो भरता, 
तन पर कपड़े पुराने पैरो में चप्पल 
फिर भी वो कर्म करता, 
वो सिर्फ पिता होता है! 
ना शिकन चेहरे पर कभी
ना जाहिर तकलीफ करता, 
पसीना बहा अपना धूप में
दिन रात वो मेहनत करता , 
वो सिर्फ पिता होता है!! 
पिता स्तम्भ हैं जीवन का
पिता संस्कार है बच्चों का
पिता से बड़ा भगवान नही! 
पिता ही सब कुछ है जग में
उसके बिना बच्चों का अपना
कोई भी जग में "राजन" नाम नही
विनोद ढींगरा राजन फरीदाबाद
[22/06, 2:05 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: 34 शीर्षक क्या कर सकते हैं
तुम ना चाहो बात करना तो 
हम  कर भी क्या सकते हैं! 
हम अकेले है खुद से बात करने 
की आदत डाल सकते हैं!! 
ना कोई साथी है जिसे हम कहे 
बेठ जाओ कुछ देर यहाँ! 
सभी अपने में मस्त है किससे 
कहें कि बेठ जाओ यहाँ!! 
देर रात तक जागते है हम
नींद आंखों में पर जागते हम
कुछ सोच लेते हैं हमारे जेसे
भी है जमाने में ओर भी शख्स
जो हमारी तरह गम के मारे है
जो रात को भी दिन समझते हैं
स्वरचित मौलिक रचना
विनोद ढींगरा *राजन* फरीदाबाद हरियाणा
[22/06, 2:05 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: 35 शीर्षक  तुम्हारे लिए
हमने तो रास्ते चुने थे उनकी 
मंज़िल तक पहुँचने के लिए
मंजिल ही ना जाने कहाँ
गुम अब हो गई! 
वो कहते रहे हमें मिल लो अभी
हम व्यस्त रहें अपनी ज़िंदगी में
वो दूर निकल गये
अब देर हो गई!! 
फिर किसी मोड़ पर शायद
फिर कभी मिल जाये वो
इन्तज़ार तो करेंगे हम
भले ही उम्र बीत गई! 
चाहते हैं तुम्हें चाहते रहेंगे हम
तब तक ख्वाबो में बुलाते रहेंगे
तुम याद कर लेना दोस्त
"राजन " आस यही रह गई!! 
स्वरचित मोलिक रचना विनोद ढींगरा "राजन "
फरीदाबाद हरियाणा
[22/06, 2:07 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: 37 शीर्षक गर्मियों की छुट्टी
कहाँ गई वो गर्मी की छुट्टियां जब
नानी के घर जाते थे! 
आंखों में सपने संजो के गाँव के
नानी के घर जाते थे!! 
खत आता था मामा का जब माँ के 
चेहरे से नूर झलकता था! 
बाट देखती उस तारीख की जब
तक दिल माँ का तरसता था!! 

खुशी हमें होती थी दादी की आंखों
में देखे थे हमने आंसू कभी! 
ना मुंह निकालना खिड़की से रेल की
हिमायत देती थी बार बार अभी!! 
बना कर सफर का खाना दादी देती
भरती ठंडी सुराही पानी से वो! 
चूमती बार बार माथे को  मेरे माँ को
समझाती रोब से बातें कई वो!! 
धूंऐ वाली गाड़ी से जाते थे तब
सुन्दर बड़े नज़ारे होते थे! 
खेत खलिहान हरे भरे नदी पुल
सीटी इंजन की सुनते होते थे!!
[22/06, 2:08 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: 36 शीर्षक बिछोड़ा

फिर मुझे अपना बचपन याद आ गया
माँ का भोला चेहरा आज याद आ गया
खामोश सी लेटी सामने वो मेरी माँ थी
 ना बोलती देखती रही वो मेरी माँ थी
मै भी बच्ची थी सोचती उठेगी अभी माँ
लगा गले मुझे वो प्यार करेगी अभी माँ
पर उठा लिया मेरे सामने से ले जाने को
मै समझ ना पाई ये क्यों आतुर जाने को
सभी थे मै अकेली कहा थी यही सोची थी
चले गये सभी फिर देखा माँ भी तो नहीं थी
अकेली रह गई इस बड़े संसार में माँ के बिना
दुनियाँ अपनी बने फिर भी कोई नहीं माँ के बिना
सच कहते हैं दुनियाँ में मावां होती हैं ठंडी छांवा 
*राजन*उनकी कमी केसे कोई पूरी नहीं कर पांवा
स्वरचित मोलिक रचना 
विनोद ढींगरा राजन
[22/06, 2:08 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: 38 शीर्षक  पूछे बेटी
माँ की कोख में एक कोने में छुपी
एक बेटी माँ से पूछे क्या तुम्हारे संसार में
बेटी को मार देते हैं माँ ने अपने आंसू 
पोछते कहा बेटी मै तो जीवित रखू
पर ये संसार वाले बेटी होने पर मुझे ताने देते हैं
बेटी बोली सुन माँ तू क्यो फिर तकलीफ उठाऐ
नौ महीने पेट में रख मुझे तू पाले यू ही
अभी मार मुझको तू बोझ क्यू यू ही उठाऐ
जब संसार से बेटी ही लुप्त हो जायेगी तो
जा़लिम दुनियाँ इस जहां में माँ किसको  बनाऐगी
विनोद ढींगरा" राजन" फरीदाबाद हरियाणा
[22/06, 2:09 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: 39   शीर्षक ये बहन ही है
बहन वही जो भाई की 
गलतियों को छुपाती है
सच तो यह है वो भाई को
 पिटने से बचाती हैं
लाख रूठ जाये भाई बहन से
 लड़ झगड़ कर
फिर भी हंस कर अपने 
भाई को मनाती है
कुछ मांगती नहीं बेचारी
अपने लिए कुछ लाना हो
भाई को उदास देख कर
उसके लिए कुछ ले आती है
सचमुच वो नसीब वाले होते हैं
जिनकी बहन होती है
भाई को उदास देख अकेले में
जाकर वो रोती है
हर बहन के लिए भाई उसका
सबसे सुंदर होता है
कितना भी गरीब क्यो ना हो
वो बहन के लिए* राजन*होता है
[23/06, 2:50 pm] Poet Vinod Rajan Dingra: 40 शीर्षक     केसे भूल पाऊंगा मै
माँ के हाथ का स्वेटर
उसके हाथों का स्पर्श
 केसे भूल पाऊंगा मै
वो स्नेह का धागा था
ममता का था आंचल
केसे भूल पाऊंगा मै
कभी उधेड़ती थी कभी
कभी फिर से बुनती थी
केसे भूल पाऊंगा मै
उंगलियाँ चलाती थी तो
केसे भूल पाऊंगा मै
मेरे पंसदीदा रंग चुनती थी
 लगा कंधे पर ले बाहों का नाप
केसे भूल पाऊंगा मै
देख इतराती मुझे लुभाती
खुशी उसके चैहरे की
केसे भूल पाऊंगा मै
नसीबों वाले थे हम कि हमने
माँ के हाथ का स्वेटर पहना
*राजन*उस माँ को केसे भूल पाऊंगा मै
स्वरचित मोलिक रचना विनोद ढींगरा *राजन* फरीदाबाद हरियाणा
[24/06, 8:26 am] Poet Vinod Rajan Dingra: 41)शीर्षक सकून से सोते हैं

हम फिक्र करे और वो सकून से सोते है
हम आंखों में नींदे लिए वो बेफिक्र सोते है
क्या इसी को इश्क समझते थे हम अभी तक
जो हम  हर पल हर पहर में मदहोश होते हैं
              हम फिक्र करे ओर वो सकून से सोते है
तुमने दिखाऐ हंसी ख्वाब हमे जो ना देखे थे
तुमने जताया वो प्यार जो कभी ना देखे थे
हम बह गये इश्क के दरियाँ में जो गहरे थे
वरना हम किनारे पर सकून से  कभी रहते थे
            हम फिक्र करे और वो सकून से सोते है
अच्छा होता कि रब ये इश्क बनाता ही नहीं
ना तुम परेशां ना हम कभी नाकारा होते नहीं
फिर सोचते ये लैला मजनू शीरी फरयाद के किस्से 
*राजन*अनजान सी दुनियाँ में खो गये होते हैं
                हम फिक्र करे ओर वो सकून से सोते है
स्वरचित मौलिक अधिकार विनोद ढींगरा *राजन*फरीदाबाद हरियाणा
[24/06, 8:27 am] Poet Vinod Rajan Dingra: रचना 42 शीर्षक  हमारी आज़ादी

बड़ी मुश्किल से पाई आज़ादी 
                          इसे सम्भाल रखना
बटंवारे का दुख क्या था ये 
                       सभी देख ध्यान रखना
हमने तो जन्म लिया सांसे ली है 
                               आज़ाद भारत में
जिन्होने दी कुर्बानियां उन्हें सदा
                              तुम याद ही रखना
कई वीर जवानों की शहादत 
                         के बाद मिली आज़ादी
फांसी पर लटके उन शहीदों की
                             शहादत याद रखना
आज मनाओ जश्न ओर मनाते 
                             रहो हमेशा खुशी से
यही पर्व बड़ा सबसे* राजन*
                       भारत का ये याद रखना

स्वरचित मौलिक रचना,, 
विनोद ढींगरा *राजन*फरीदाबाद हरियाणा
[24/06, 8:28 am] Poet Vinod Rajan Dingra: 43 शीर्षक दोस्तों की महफ़िल
बहुत इन्तज़ार रहता है जब दोस्त
अपना कोई बरसों बाद आता है
कुछ लम्हे कुछ खुशी कुछ अपनी
वो यादें पुरानी साथ लाता हैं
हम अब दूर नहीं जा सकते मिलने
उम्र ने जकड़ लिया टांगों को
तुम आ जाओ हम इन्तजार करते हैं
बीता वो ज़माना फिर याद आता है
कभी साथ खेले थे तुम और हम
कभी लगाई थी दोड़ संग तुम्हारे तो
दूर साइकिल पर वो घूमना याद आता है
मिल बेठ कर कुछ लम्हे फिर ताजा करें
वो महफ़िल सिनेमाघरों का अंधेरा
इनंटरवेल की मूंगफली ब्रेड पकोड़ा याद आता है
चौराहे की वो मध्यम रोशनी थी
 चाय की दुकान लकड़ी की बेंच पर बेठना
ठहाके लगाने का वो सुन्दर मंजर आता है
स्वरचित मोलिक रचना विनोद ढींगरा* राजन*
[24/06, 8:28 am] Poet Vinod Rajan Dingra: 44 .शीर्षक मायके की चिट्ठी
खतो का दौर था जब डाकिया डाक लाया
की आवाज़ गूंजा करती थी! 
एक सनसनी सी हृदय उठती जब हांथों
 में चिट्ठी अपनी पाई जाती थी!! 
मायके से आई हो चिट्ठी ये आस लगाए
दरवाजे पर बहू ताक रही थी! 
बेटी के ससुराल से आई चिट्ठी माँ के
हृदय को संचय में डाल रही थी!! 
दूर गया बेटा परदेस में था तो बस
खतो का ही सहारा होता था! 
मित्रों के बिछड़ जाने पर याद करते
तब खतो का ही सहारा होता था!! 
चला गया वो भी एक दौर था! 
सच वो जमाना  कुछ ओर था!! 
आज लाल डिब्बे खड़े हर नज़र नहीं आते! 
आज डाकिये साइकिल पर नजर नहीं आते!! 
तरसती नहीं निगाहें इन्तज़ार में किसी की! 
ना परवाह ना चिंता ना इन्तजार किसी की!! 
दूर हो गये रिश्ते सिमट गई दूरियाँ सभी
*राजन*आधुनिक युग में डाकघर खो गये कहीं!! 
स्वरचित मौलिक रचना विनोद ढींगरा *राजन*
फरीदाबाद हरियाणा
[24/06, 8:29 am] Poet Vinod Rajan Dingra: 45शीर्षक मेरा रेडियो
मुझे याद है  बचपन का वो रेडियो का ज़माना
 बुधवार आठ बजे बिनाका गीत माला आना
अमीन सयानी की मधुर आवाज में आगाज़
रफी तलत लता किशोर के गाने की आवाज़
सुनते थे आकाशवाणी पर भूले बिसरे गीत
सकून देता कानों को उस जमाने का संगीत
हवा महल सुनने का वो दौर कभी ना भूलेंगे
कहानी फिल्म की दोपहर आती नही भूलेंगे
सुनते कमेन्ट्री क्रिकेट की जब लाला जी आते
भीड़ दुकानों पर लगती थी मेच थे जब आते
हरी बत्ती चमकती रेडियो पर वो मन भाती थी
बटन दबा जब बेंड बदलते नई आवाज़े आती थी
नहीं भूलते वो दिन कैसे भुला पाऊंगा कभी
*राजन* वो संज़ो के रखा है रेडियो मेने अभी

विनोद ढींगरा* राजन*फरीदाबाद हरियाणा
[24/06, 8:34 am] Poet Vinod Rajan Dingra: 46 शीर्षकआज़ादी के मतवाले
हमारी शहादत पर तुम आंसू ना बहाना! 
जब जब भारत में आजादी की बात हो
याद करके हमे जश्न आज़ादी का मनाना!! 
शहीद भगत सिंह शहीद राजगुरु शहीद सुखदेव को कोटि कोटि नमन्🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🙏🙏🙏
 बड़ी मुश्किल से पाई आज़ादी  इसे सम्भाल रखना
बटंवारे का दुख क्या था ये सोचकर  ध्यान रखना
हमने तो जन्म लिया ली सांसे इस आज़ाद भारत में
 दी कुर्बानियां जिन शहीदों ने  सदा उन्हें याद  रखना!! 
थे भगत सिंह सुखदेव राजगुरु भारत के लाडले वीर
हंसते हंसते झूल गये फांसी के फंदे पर देश की खातिर 
उनकी कुर्बानियों की गाथा नोजवानों सदेव याद रखना!! 
मनाना जश्न आजादी का हर वर्ष तुम बड़ी शान बान से
कई सही यातनाएं आज़ाद भारत की चाह लेकर जिन्होंने
उन शहीदों को *राजन* नमन करते सदैव याद रखना !! 
स्वरचित मौलिक रचना
विनोद ढींगरा *राजन*फरीदाबाद हरियाणा
[24/06, 8:35 am] Poet Vinod Rajan Dingra: 47कहाँ गुमराह हो गई
वो रास्ते वो डगर अब गुमराह हो गई! 
जहाँ बसती थी खुशियाँ 
कभी हर दिल में वो अब गुमराह हो गई!! 
तुम किस जहाँ में खो गये हम नही जानते
तुम ना मिलो तो यही 
सोचते है जाने तुम कहाँ गुमराह हो गई! 
ये केसा प्यार है जहाँ रास्ते तो मिले
पर रास्तों में मिल कर
 अलग अलग होकर तुम गुमराह हो गई!! 
*राजन*तो चाहते थे तुम्हे सदा
तुम खुद ही रुठ कर 
अपनी किसी और दुनियाँ में गुमराह हो गई!! 
स्वरचित मोलिक रचना
विनोद ढींगरा राजन फरीदाबाद हरियाणा
[24/06, 8:36 am] Poet Vinod Rajan Dingra: 47शीर्षक दोस्तों की महफ़िल
बहुत इन्तज़ार रहता है जब दोस्त
अपना कोई बरसों बाद आता है
कुछ लम्हे कुछ खुशी कुछ अपनी
वो यादें पुरानी साथ लाता हैं
हम अब दूर नहीं जा सकते मिलने
उम्र ने जकड़ लिया टांगों को
तुम आ जाओ हम इन्तजार करते हैं
बीता वो ज़माना फिर याद आता है
कभी साथ खेले थे तुम और हम
कभी लगाई थी दोड़ संग तुम्हारे तो
दूर साइकिल पर वो घूमना याद आता है
मिल बेठ कर कुछ लम्हे फिर ताजा करें
वो महफ़िल सिनेमाघरों का अंधेरा
इनंटरवेल की मूंगफली ब्रेड पकोड़ा याद आता है
चौराहे की वो मध्यम रोशनी थी
 चाय की दुकान लकड़ी की बेंच पर बेठना
ठहाके लगाने का वो सुन्दर मंजर आता है
स्वरचित मोलिक रचना विनोद ढींगरा* राजन*
[24/06, 8:36 am] Poet Vinod Rajan Dingra: 49शीर्षक,, गुज़र रही है
गुज़र रही है कुछ इस तरह
                    के गुज़र बसर हो रही है! 
जो गुज़र गई वो भी थी
             अब फिर गुज़र बसर हो रही है! 
जिस राह पर गुज़रे थे कभी उस
              राह पर अब भी गुज़र हो रही है! 
हमे कशिश थी जिनसे उसकी तो
              किसी ओर के साथ गुज़र रही है! 
उम्र बीत गई कुछ बाकी है अभी
               जो है वो भी जलदी गुज़र रही है! 
चल*राजन*यहाँ कोई हमदर्द नहीं
                  हर दर्द की इन्तेहाँ गुज़र रही है!
[24/06, 8:37 am] Poet Vinod Rajan Dingra: 50शीर्षक  जिंदगी
अब क्या सुनाऐ दास्तान अपनी
खुद ही कही खो गये है! 
चले थे नेकी की राह पर हमेशा
बेरहम दुनियां में खो गए हैं! ! 
सभी को समझा साथी अपना 
अपनो में ही खो गये हैं! 
आंसू बहुंत निकले इन आँखों से
उन्ही आंसुओ में बह गए हैं! ! 
कब तक ऐ ज़िंदगी रुलाओगी
ज़िन्दगी की चाह में खो गये हैं! 
जिस राह भी निकले फूल बिछाऐ
फिर उन्ही के कांटों में खो गये! ! 
स्वरचित मौलिक रचना विनोद ढींगरा* राजन*
फरीदाबाद हरियाणा
[24/06, 10:34 am] Poet Vinod Rajan Dingra: 51) 
वो तो सब पर भारी है
क्यो नारी को कमज़ोर समझते हो
वो तो सब पर भारी है! 
ये जग जननी है कभी मां कभी बेटी 
 कभी भार्या यही तो नारी है!! 
कभी श्रद्धा कभी भक्ति कभी त्याग
तो कभी सम्पूर्ण अवतारी है! 
क्यो नारी को कमज़ोर समझते हो
वो तो सब पर भारी है!! 
कभी अन्नपूर्णा कभी पतिवृता
तो कभी सुन्दरता की देवी है!
 अबला कमजोर ना ये बेचारी है
वो तो सब पर भारी है!! 
जब जब अत्याचार बड़े धरती पर
जब बनी दुर्गा बनी रणचंडी काली है! 
दुष्टों को भी मारी हैं
वो तो सब पर भारी है!! 
ये लक्ष्मी बाई बन कभी युद्ध में लड़ती है
तो ये हिमालय के पर्वतो पर भी चड़ती है
भरी उड़ान जिसने चांद पर 
थी वो भी नारी है! 
क्यो नारी को कमज़ोर समझते हो
वो तो सब पर भारी है!! 
मिला कंधे से कंधा जो आज 
कार्य सारे करती हैं
नहीं पुरुषों से कम वो ताकत 
कलम की भी रखती हैं
कुटुम्ब सम्भालती देश को 
सम्भालती वो नारी है! 
क्यो नारी को कमज़ोर समझते हो
वो तो सब पर भारी है!! 
मान करो सम्मान करो 
अभिमान करो वो नारी है
रंक से बनाती *राजन*तुमको
 जग में वो नारी है! 
क्यो नारी को कमज़ोर समझते हो
वो तो सब पर भारी है!! 
स्वरचित मौलिक मेरी प्रकाशित रचना
विनोद ढींगरा* राजन*
[24/06, 10:35 am] Poet Vinod Rajan Dingra: 51 गौरैया 
चुन मुन चुन मुन आई गौरैया
मेरे आंगन में वो आई गौरैया
फुदक फुदक खेले चिड़ियां
दाना चुगती है वो चिड़ियां
आंगन की रौनक है चिड़ियां
पंख फेलाती खेलती चिड़ियां
रंग बिरंगी भी आती चिड़ियां
धूम मचाती गौरैया चिड़ियां
रौनक हमारे देश की ये चिड़ियां है
प्यारी सब परिवार की ये चिड़ियां है
*राजन*इन्हें लुप्त ना होने दे कभी
इन्हें संजोये प्यार करे हम सब अभी
स्वरचित मौलिक रचना विनोद ढींगरा* राजन* 
फरीदाबाद हरियाणा
[24/06, 10:36 am] Poet Vinod Rajan Dingra: 52 शीर्षक दिल के एहसास
अब क्या सुनाऐ दिल के एहसास
खुद ही कही खो गये है! 
चले थे नेकी की राह पर हमेशा
बेरहम दुनियां में खो गए हैं!! 
सभी को समझा साथी अपना 
अपनो में ही खो गये हैं! 
आंसू बहुंत निकले इन आँखों से
उन्ही आंसुओ में बह गए हैं! ! 
कब तक ऐ ज़िंदगी रुलाओगी
ज़िन्दगी की चाह में खो गये हैं! 
जिस राह भी निकले फूल बिछाऐ
फिर उन्ही के कांटों में खो गये हैं! ! 
अब मौत से रिश्ता जोड़े भी कैसे
*राजन*मौत को भी धोखा दे गये हैं!! 
स्वरचित मौलिक रचना
विनोद ढींगरा* राजन*
फरीदाबाद
[24/06, 10:36 am] Poet Vinod Rajan Dingra: 53    बंसत ऋतु छाई है
आई है बसंत ऋतु हरियाली अब छाई है! 
खिलने लगे पुष्प सुन्दर खुश्बू सी छाई हे!! 
खिली सरसों हर तरफ पीत रंगों में छाई है! 
मंद मंद गंध जैसे चंद दिनों के लिए आई है!! 
झड़ने लगे शाखों से पत्ते नई ऋतु अब आई है
खिली हर तरफ पीताम्बर पुरवाई अब छाई है
मस्त शीतल पवन मंद मंद सी लहराई है! 
नाचे मयूर कोयल ने मीठी कूक सुनाई है!! 
चहकती चिड़ियों ने मधुर बोली सुनाई है! 
फूलों पर भंवरों ने भी अपनी गूँज सुनाई है!! 
सूर्य चमके गगन में सरस्वती माँ अब आई है! 
आगमन सरस्वती का ज्ञान बरसाने आई है  !! 
वीणावादिनी हंसवाहिनी सरस्वती माँ आई है! 
दो शक्ति हम निरन्तर लिखते रहे यह दुहाई है!!
सब ऋतुओं से भिन्न है यह बसंत ऋतु आई है! 
*राजन* अब मनाओ उत्सव खुशियाँ अब छाई है!! 
स्वरचित मोलिक रचना विनोद ढींगरा* राजन*
फरीदाबाद हरियाणा
[24/06, 10:37 am] Poet Vinod Rajan Dingra: 53 एहसास
उनके आने से एक महकती 
खुश्बू का एहसास होता है! 
लगता है कोई अपना ही 
खास मेरे साथ होता है!! 
कही तुम तो नहीं जो कशिश में हो! 
कही तुम तो नहीं जो मेरी रूह में हो!! 
मै जानता हूँ तू मेरे आस पास
 ही कही रहती है! 
एक जानी पहचानी सी खुश्बू मेरे
मन को छू लेती है!! 
बैचेन हूँ अब तो आ जाओ
कि दिल उदास है! 
*राजन*अब मिलने के लिए
ये दिल उदास है!!
[24/06, 10:37 am] Poet Vinod Rajan Dingra: 55.प्रेम
प्रेम एक पूजा है
प्रेम ही आधार जीने का
प्रेम दिलो में बसता है
प्रेम ही साकार दिलो का
प्रेम ही ईश्वर है प्रेम ही भक्ति हे
प्रेम ही पूजा है प्रेम ही शक्ति है
बिन देखे हो जाये वो प्रेम है
बिन सोचे खो जाये वो प्रेम है
जिसे देख सब भूल जाये वो प्रेम है
जिसे देख होश गुम हो जाये वो प्रेम है
प्रेम बिना सब सूना प्रेम ही प्रेम है
*राजन*प्रेम लगन प्रेम ही प्रेम है
विनोद ढींगरा राजन फरीदाबाद हरियाणा
[24/06, 10:38 am] Poet Vinod Rajan Dingra: 56 . वो माँ होती है
खिलाती है बच्चों को भर पेट
वो माँ होती हैं! 
खुद भूखी रह कर कहे पेट भरा है
वो माँ होती है!! 
खुद को चूल्हे में झोकंती
वो माँ होती है! 
जिसकी खुश्बू इत्र महकाये
वो माँ होती है!! 
ऐ इंसान धरती पर जन्नत देखना
वो माँ होती है! 
उसे दुख ना देना कभी तुम
वो माँ होती है!! 
*राजन*बनाती हैं मुझ जेसे को
वो माँ होती है!!
[24/06, 10:38 am] Poet Vinod Rajan Dingra: 57शीर्षक  मेरा अस्तित्व क्या है

क्या है मेरा अस्तित्व ये मै जान ना सका
हर मोड़ पर मिला धोखा मै जान ना सका

उम्र बीत गई जिम्मेवारी निभाते निभाते मेरी
कब बीता बचपन कब जवानी बीत गई मेरी

घर भी है धन भी है पद भी है पर मै वहाँ नहीं
औलाद भी है संगी साथी भी पर अपना नहीं

आज जज़बात मेरे दिल के वो अधूरे रह गये
आज अरमान दिल के दिल में अधूरे रह गये

अब खोजता हूँ मै कौन हूँ मेरा अस्तित्व क्या है
*राजन*अब आखिरी पल सोचता हूँ अस्तित्व क्या है

स्वरचित मोलिक रचना         विनोद ढींगरा *राजन* फरीदाबाद हरियाणा

DEVENDRA PRATAP VERMA-NAI KAVITA

1-निर्णय

मैं शांति लिखना चाहता था,

वो युद्ध रचना चाहता था।

हम दोनों संशय में थे—

मैं, युद्ध के बिना शांति न रच सका,

वो, शांति के बिना युद्ध न गढ़ सका।

बहुत जूझे हम…

शब्दों से, अर्थों से, एक-दूजे से।

आख़िरकार, थककर हमने

एक हो जाने का निर्णय लिया।

अब…

न शांति बची है,

न युद्ध की कोई परछाईं।

और इन दोनों को रचने वाले—

हम भी कहीं नहीं हैं।

-DEVENDRA PRATAP VERMA 'VINEET'


2-पूर्णता की इच्छा

एक सिक्के के दो पहलू नहीं हैं

पूर्ण और रिक्त,

ये तो मात्र दो अवस्थाएँ हैं—

एक ही सत्य के दो रूप।

रिक्त…

सब कुछ समेट लेना चाहता है,

पूर्ण हो जाना चाहता है।

और पूर्ण…

कभी-कभी तरसता है

फिर से रिक्त हो जाने को।

-DEVENDRA PRATAP VERMA 'VINEET'


3-रिक्तता की पूर्णता


मैं रिक्त था —

एक खुला पात्र,

जिसे भरने की चाह

ने ही मुझे जीवित रखा।

हर बूँद, हर अनुभव,

हर शब्द, हर स्पर्श —

सब कुछ समेटता गया मैं,

जैसे पूर्णता ही हो अंतिम मुक्ति।

लेकिन जब भर गया,

जब कुछ शेष न रहा समेटने को,

तब जाना —

पूर्ण होना

सबसे भारी होता है।

पूर्णता बोझ बन जाती है

जब उसके भीतर कोई रिक्तता न बचे।

और तब…

मैं तरसा

फिर से रिक्त होने को,

फिर से खाली होने को

जैसे एक नदी

समुद्र में मिलकर

फिर आकाश की ओर देखती है।

क्या यह द्वंद्व है?

या यही जीवन का चक्र?

पूर्ण और रिक्त —

न दो पहलू हैं, न विरोध,

वे तो एक ही श्वास की

आवक और जावक हैं।

रिक्तता कोई कमी नहीं,

बल्कि वह स्थान है

जहाँ अस्तित्व स्वयं को सुन सकता है।

और पूर्णता?

वह बस एक पल की तृप्ति है —

जिसके बाद फिर

रिक्तता की पुकार आती है।

मैं अब न पूर्ण हूँ, न रिक्त,

मैं बस एक बहाव हूँ —

इन दोनों के बीच

शांत, चिरस्थायी।

-DEVENDRA PRATAP VERMA 'VINEET'


4-सबसे बड़ा व्यभिचारी

मनुष्य से बड़ा

व्यभिचारी

शायद ही कोई और

जीव होगा इस पृथ्वी पर।


जानवर

नंगे पैदा होते हैं,

नंगे जीते हैं,

नंगे मरते हैं —

फिर भी

उनका मन निर्वस्त्र नहीं होता।


मनुष्य

छुपता है —

वस्त्रों में,

नियमों में,

धर्म के पर्दों में,

और फिर भी

उसी पर्दे के पीछे

सबसे ज़्यादा

भटकता है।


कुत्ते के गले में पट्टा,

बैल के गले में घंटी,

घोड़े के पाँव में नाल —

यह

मनुष्य की सभ्यता है।


सभ्यता —

जिसने आज़ादी को

नियमों में बाँध दिया,

और फिर

उन नियमों को

अपने हित के लिए

तोड़ भी दिया।


मनुष्य ही है

जो पंछियों को पिंजरे में

खूबसूरती कहकर

कैद कर सकता है।

जानवरों की खाल पहनकर

इंसान होने का

गौरव महसूस कर सकता है।


और वही मनुष्य —

स्त्री के शरीर से डरता है।

वो स्त्री,

जो सदियों से

भाई, बेटा, भतीजा, देवर, ससुर, चाचा,

सबके सामने

सहज खड़ी रही।


लेकिन पुरुष —

उसे आंशिक अनावृत्त देखकर

भी

सहज नहीं हो सका।


वो अपनी दुर्बलता को

"चरित्रहीनता" कहकर

जायज़ ठहराता रहा।

और शब्द गढ़ता गया —

"व्यभिचार", "संस्कार", "मर्यादा"।


इसलिए

कभी चाचा, कभी मामा,

कभी भाई,

और आजकल

बाप भी।


कितनी विडंबना है —

कि सीमाएँ गढ़ने वाला मनुष्य

सीमाओं को ही लांघता रहा।


जबकि

जो सीमाओं से बाहर है,

वही तो

परमात्मा है।

 -DEVENDRA PRATAP VERMA 'VINEET'


5-खेत की मेड़ हूँ

दोनों के हिस्से में हूँ,

फिर भी किसी का नहीं।

खेत की मेड़ हूँ —

बीच में बँटा, मगर कहीं भी नहीं।


न पानी मेरा, न बीज मेरा,

न धूप की छाया, न छांव की ढाल,

मैं बस ज़मीन की दरारों में

उग आया सवाल।


हल की धार मुझ पर चलती रही,

पाँवों से रौंदा गया हर बार,

फिर भी टिके रहने की ज़िद में

मैं बन गया बेआवाज़ पुकार।


मैं बेहया का पेड़ हूँ —

ना संकोच, ना संज्ञा,

ना नाम, ना जात।

जहाँ कोई नहीं उगता,

वहीं से करता हूँ मैं बात।


मुझे उखाड़ दो, जला दो, काट दो —

मैं फिर लौटूंगा,

क्योंकि मैं वही हूँ

जो हर बँटवारे में रहता है,

और फिर भी कभी हिस्सा नहीं होता।

-DEVENDRA PRATAP VERMA 'VINEET'


6-गूंगा और अनपढ़

बहुत कुछ कहा,

बहुत कुछ सुना,

शब्दों के जंगल में

मैंने अर्थों को चबाया।

पर हर उच्चारण

एक नई खामोशी को जन्म देता गया।


मैंने ग्रंथों को छुआ,

पन्नों की स्याही से

अपने हाथ काले किए।

पर उंगलियों से फिसल गया

जो सच था —

बिना शब्दों का, निर्वर्ण, निर्वाक।


जिन्हें मैंने जाना कहा,

वे सिर्फ नाम थे।

जिन्हें मैंने पढ़ा कहा,

वे सिर्फ ध्वनि के भ्रम।

ज्ञान की सीढ़ियों पर चढ़ते चढ़ते

मैं अपने भीतर उतरता गया —

और वहाँ,

कोई भाषा नहीं थी।


जहाँ मौन बोलता है,

वहाँ मेरी सारी वाणी गूंगी थी।

जहाँ अनुभूति लिखती है,

वहाँ मेरा पढ़ना अधूरा था।


तब जाना —

कि ज्ञान वह नहीं

जो मुख से निकलता है,

और न ही वह

जो पृष्ठों पर लेटा रहता है।

ज्ञान वह है

जो तुम्हें निर्वस्त्र कर दे,

तुम्हारे भीतर का भ्रम जला दे,

और कहे —

"तू कुछ नहीं जानता।"


बहुत कुछ लिखने, पढ़ने,

और बोलने के बाद

मैं वहीं पहुँचा —

जहाँ सब शून्य था।

और उस शून्य में

पहली बार

मैंने स्वीकारा:

"मैं तो अब तक गूंगा और अनपढ़ था।"

      -DEVENDRA PRATAP VERMA 'VINEET'

7-इंकलाब नहीं मरता

जब उसने देखा

कि उसकी बंदूकों के सामने

कुछ लाठियां हैं —

हां, बस कुछ लाठियां,

जो हवा में लहराती थीं

सच के साथ,

संघर्ष के साथ,

तो वह डर गया।


वह बंदूकें छोड़

तोप लेकर आया,

टैंक घसीटे,

आकाश से आग बरसाई,

धरती हिला दी —

और सब कुछ

विध्वंस कर दिया।


पर वह नहीं जानता था

कि लाठियां टूटती हैं

पर विचार नहीं,

कि खून बहता है

पर इंकलाब नहीं मरता।

-DEVENDRA PRATAP VERMA 'VINEET'


8-अनपढ़ स्त्रियों ने सब कुछ पढ़ा है—एक स्त्री की मौन महागाथा


अनपढ़ स्त्रियों ने सब कुछ पढ़ा है,

दीवारों पर चिपकी दरारों को,

रसोई में जलते धुएं को,

आँचल में बँधे आंसुओं को।


वो जानती हैं—

कि चूल्हे की आँच कितनी तेज़ होनी चाहिए

कि रोटियाँ सुकून देती हैं,

और कि भूख का कोई पाठशाला नहीं होती।


उनके लिए

पढ़ाई का मतलब था—

बच्चों की आंखों में चमक,

पति की थाली में परोसना सुख,

और खुद के सपनों को आंगन में झाड़ू लगाकर समेट देना।


उन्होंने गिनना सीखा था—

पैसे नहीं, तकलीफ़ें।

उन्होंने जोड़ना सीखा था—

कपड़े नहीं, रिश्ते।

घटाना सीखा था—

अपनी ज़रूरतें।


अनपढ़ थीं,

पर हर शब्द के पीछे छुपे जज़्बात पढ़ लेती थीं।

अनकहे इशारों को समझती थीं,

और दुनिया की हर चुप्पी को गूंगे इतिहास की तरह याद रखती थीं।


उन्हें अक्षर नहीं आते थे,

पर वो जीवन का व्याकरण थीं।

वो किताब नहीं थीं,

मगर पूरी की पूरी महाकाव्य थीं।

-DEVENDRA PRATAP VERMA 'VINEET'


मन का उपवन


मैं मन को देखती रही—

एक नीरव उपवन-सा वह,

जहाँ स्मृति की अलक्षित पंखुरियाँ

ओस-सी चुपचाप झरती रहीं।


न था कोई राग, न गान कोई,

बस विचारों की धीमी पदचाप—

कभी कोमल, कभी कंटक-सी

मौन पथ पर बिछती जाती।


उस उपवन में बोए थे मैंने

कुछ स्वप्न, कुछ पीड़ा के बीज,

कभी वे फूल बन मुस्काए,

कभी काँटों से हरित पृष्ठ लिखे।


वहाँ करुणा की वंशी बजती,

विरह-सुगंधि बिखरती जाती,

और मौन की चूनर ओढ़े

आत्मा बैठी थी एकाकी।


कोई माली न था —

सिर्फ चेतना के आँचल से

कभी जल बन सींचा करती थी,

कभी तप की धूप सहती थी।


वह उपवन मेरा अंतर था —

जहाँ हर फूल एक प्रश्न बना,

और हर काँटा एक उत्तर,

जो स्वयं मुझसे पूछे जाते।


अब भी मैं चलती हूँ उसके भीतर—

साँझ की परछाइयों-सी धीमी,

शायद एक दिन मिलेगा वह पुष्प

जिसे छूकर मिल जाएं मैं मुझसे ही।

  -DEVENDRA PRATAP VERMA 'VINEET'


तुम किताब नहीं थीं... एक आत्मा थीं


तुम किताब नहीं थीं —

एक दीपशिखा थीं,

जो अंधेरे पलों में

मेरी आत्मा की थरथराती लौ बन जला करती थी।


तुम पन्ने नहीं थीं,

बल्कि उस वटवृक्ष की छाँव थीं

जहाँ मेरी थकी हुई उम्मीदें

थोड़ी देर सुस्ता लिया करती थीं।


तुम्हें पढ़ना,

जैसे किसी सूखे कुएँ में

प्रतिध्वनि की तरह

अपनी ही आवाज़ का पीछा करना था —

तुम हर उत्तर से पहले

एक नया प्रश्न बन जाती थीं।


तुम्हें बंद करना

जैसे एक दर्पण से मुँह मोड़ना,

जिसमें मेरा बीता हुआ "मैं"

अब भी मुझे घूरता है —

निर्ममता से, लेकिन प्रेम से।


तुम कभी पारदर्शी खिड़की बन जाती थीं,

जिससे जीवन का धूप-सा सच भीतर आता था —

और कभी घने कोहरे की तरह

मुझे मेरी ही दृष्टि से दूर कर देती थीं।


तुम्हारी भाषा कोई लिपि नहीं थी,

बल्कि सांसों की स्याही से लिखा गया

एक मौन-ग्रंथ था,

जिसे समझने के लिए

दिल को जलाना पड़ता था।


तुम किताब नहीं थीं...

एक ऋतु थीं —

जैसे पतझड़ की उदासी,

या बसंत की पहली महक,

जो बिना कहे ही

मन की मिट्टी को भिगो देती है।


तुम मेरी आँखों में नहीं थीं,

पर जब भी उन्हें बंद करता —

तुम किसी स्मृति की गूंज बन

धीरे से उभर आती थीं।


तुम्हें पढ़ना,

जैसे किसी नदी को छूना —

जो कभी हाथ में नहीं आती,

फिर भी हर रेखा में बहती है।


हाँ,

तुम किताब नहीं थीं...

एक आत्मा थीं,

जो अब भी मेरी आत्मा में रहती है।

      -DEVENDRA PRATAP VERMA 'VINEET'



आवाज़ की एक किरन


वो आई 

जैसे मौन जल में उतरती हो

पहली किरन कोई

बिना आहट,

बिना घोषणा।

उसकी उपस्थिति थी 

जैसे बीज की नींद टूटी हो,

और शब्दों की मिट्टी में

कोई अज्ञात अंकुर फूट पड़ा हो।

लेकिन हवाओं को

हर नवांकुर से संशय होता है।

उससे पहले कि वह

अपनी जड़ें पहचानती,

कुछ दृष्टियाँ

उसकी शाखों पर टंग गईं।

कई दीपक,

जो स्वयं बुझ चुके थे,

उसकी लौ के ताप से

अपने अस्तित्व को सेंकने लगे।

कोई बोला 

“तुम्हारी रोशनी मधुर है,”

पर उसकी आवाज़ में

प्रशंसा नहीं,

लिप्सा की परछाईं थी।

किसी ने

शब्दों के श्रृंगार में

स्पर्श की कामना छिपा दी।

मंच सजाया गया —

पर उसमें कविता का स्थान नहीं था,

केवल एक कुर्सी थी —

जिसकी ऊँचाई

आँखों की गहराई से मापी जाती थी।

और कलम?

वो भी कभी-कभी

किसी स्मित की ओर झुक जाती थी।

फिर, एक दिन —

उसने स्वयं को

अपने ही प्रकाश के चारों ओर

एक वलय की भाँति बाँध लिया।

और कह दिया —

"मैं दीया हूँ,

मेरी लौ पूजा नहीं चाहती,

केवल स्थान चाहती है —

जहाँ वह बिना काँपे जल सके।"

अब भी कुछ दीप जलते हैं,

मगर हवा की चाल देखकर

अपना आकार बदलते हैं।

अब भी कुछ स्वर निकलते हैं,

पर पहले शीशा देख लेते हैं —

कि कहीं शब्दों में

चेहरे की झलक तो नहीं आ रही?

अब ज़रूरत है —

एक ऐसी आग की,

जो शोभा नहीं,

सत्य की तपन हो।

जो देह के पार

चेतना को प्रकाशित करे,

और कविता को

शब्दों के परे

प्रतिरोध की भाषा में बदल दे।

एक दिन आएगा —

जब शब्द,

केवल अर्थ के लिए कहे जाएँगे।

और स्त्री —

फिर से सर्जक के रूप में देखी जाएगी,

चित्र नहीं, चित्रकार की तरह।


                -DEVENDRA PRATAP VERMA 'VINEET'


नज़्म — जिनसे मैं मिला


मैं चला एक ऐसे पथ पर

जिसे मैंने नहीं चुना था —

या शायद

जिसने मुझे चुना था।


जहाँ फूल थे,

पर उनका सौंदर्य अस्थायी था।

जहाँ काँटे थे,

पर उनकी चुभन ने

मुझे मेरे भीतर तक जगा दिया।


कुछ चेहरे आए

जिन्होंने मुस्कराकर धोखा दिया,

और कुछ —

जिन्होंने पत्थर फेंककर

मेरे भीतर

शांति का बीज बो दिया।


मैंने सीखा

कि चोट सिर्फ तोड़ती नहीं,

कभी-कभी

वह खोलती है —

वह दरवाज़े जो भीतर की ओर जाते हैं।


किसी ने नफ़रत दी

जैसे वह उसका धर्म हो,

और मैंने

उसे प्रेम दिया

जैसे वह मेरा स्वभाव हो।


क्योंकि प्रेम

चयन नहीं,

स्थिति है।

जहाँ रहना

अपने आप को भूल जाना है,

और सब कुछ हो जाना है।


अब जब

पीछे मुड़कर देखता हूँ,

तो कोई विरोध नहीं बचता।

न कोई अपराधी,

न कोई उपकारी।


सब एक जैसे हैं —

जीवन की भूमिका निभाते पात्र,

और मैं —

एक दर्शक,

जो अब अभिनय से मुक्त हो चुका है।


इसलिए

उन सबको है

आभार मेरा,

जिन्होंने मुझे घायल किया,

जिन्होंने मुझे सँवारा नहीं,

बल्कि

मुझे मुझसे मिलवाया।


            -DEVENDRA PRATAP VERMA 'VINEET'


नज़्म — मैं कौन हूँ, जब मैं नहीं हूँ


कभी तुमने सोचा है?

जब तुम चुप होते हो,

और भीतर कुछ बोलता है —

तो वो कौन है?


जो देखता है

तुम्हारे चलने को,

तुम्हारे रोने और हँसने को

जैसे कोई तीसरा

तुम्हारे भीतर

सब देख रहा हो,

पर खुद

कुछ नहीं कहता।


वही है

जिसे तुमने कभी ठीक से जाना ही नहीं,

जिसे नाम नहीं दिया,

जिसका चेहरा नहीं बनाया,

जो बस है —

जैसे कोई साया

जो रौशनी से नहीं

सच से बनता है।


ये शरीर?

बस एक खोल है।

ये मन?

हर पल बदलती एक नदी।

पर चेतना —

वो तो सागर है,

जिसमें हर लहर

आती है, जाती है,

पर सागर —

जैसा का तैसा।


जब तुम सब छोड़ दोगे —

अपने नाम, अपने डर,

अपने रिश्ते, अपने शब्द —

और बस

देखोगे,

तब तुम पाओगे

कि तुम अब भी हो।


शायद वही तुम हो

जो हमेशा से था,

पर कभी मिला नहीं।


                -DEVENDRA PRATAP VERMA 'VINEET'


नज़्म — सत्य की राह पर


चलना इतना कठिन भी नहीं,

जितना ठहर जाना है उस जगह

जहाँ आत्मा की पुकार

दुनिया के शोर में दब जाती है।


हर रोज़ —

एक युद्ध होता है भीतर,

जहाँ तलवारें नहीं चलतीं,

चलता है मौन…

जो आत्मा को आईना दिखाता है।


वहीं जीतता है वो

जो स्वयं से टकरा कर

अपने ‘मैं’ को हारने देता है।


देह की मोहब्बतें

कभी-कभी आत्मा की आज़ादी में बाधा बन जाती हैं,

इन्हें ठुकराना पलायन नहीं —

बल्कि एक नई जागृति है।


सुख-दुख तो ऋतुओं की तरह हैं —

आते हैं, जाते हैं।

जो उनमें समान बना रहे,

वही जानता है आनंद का अर्थ।


राम, कृष्ण, राधा —

ये नाम नहीं,

हृदय में धड़कते प्रतीक हैं

प्रेम, बुद्धि, और समर्पण के।


और जिनके दिलों में

द्वेष के कांटे बो दिए गए हैं,

उन्हें गुलाबों की ज़रूरत है,

न कि तर्कों की।


कोई डूबता हुआ दिखे

तो हाथ बढ़ाइए —

क्योंकि हाथ पकड़ना

कभी-कभी किसी के ईश्वर को ज़िंदा कर देता है।


और अगर कोई कह दे —

"आप तो खेवनहार हैं,"

तो उत्तर में मुस्कुराइए —

और भीतर ही भीतर

राम का नाम ले लीजिए।


         -DEVENDRA PRATAP VERMA 'VINEET'


साधना का अंत नहीं होता


इधर प्यास

हर बार

नई गहराई से उठती है,

और उधर —

जल

हर बार

थोड़ा और दूर हो जाता है।


हम चलते हैं

कांटों के बीच

यह मानकर

कि कहीं फूल जरूर खिलेंगे,

पर रास्ते

बस और ज्यादा चुप होते जाते हैं।


उदासी

अब कोई क्षणिक भाव नहीं,

वह स्थायी निवास बना चुकी है

अंतर्मन के किसी कोने में

जहाँ प्रकाश

जाने से कतराता है।


तुम्हें चाहना

मानो

किसी असंभव सत्य की ओर

प्रेम से भरी

एक निरर्थक यात्रा हो।


और अब

हर बार जब आँखें बंद होती हैं,

तो लगता है —

शायद

साधना का कोई फल

हो ही नहीं सकता।


पर क्या फल ही होना चाहिए?

क्या चाहना

अपने आप में

कम थी?


शायद

साधना

फल के लिए नहीं होती।

वह बस

एक संवाद है —

अपने ही शून्य से।


            -DEVENDRA PRATAP VERMA 'VINEET'


अब कोई रिश्ता नहीं बचा


कोई रिश्ता

अब

कंधों पर नहीं रखा जाता

वह फिसल जाता है

पहले ही वक़्त की दरारों से।


प्यार—

एक शब्द भर है

इमोजी में

कहीं टिक-टिक करता हुआ

ब्लू टिक के बाद

चुप रह जाता है।


अब कोई

किसी के लिए ठहरता नहीं,

सब भाग रहे हैं

एक साथ

अलग-अलग दिशाओं में।


अब परिंदे

सुबह के नहीं होते,

न रात के।

वे बस उड़ते हैं—

बिना घोंसले, बिना शाख,

बिना किसी दिशा।


अब कोई डाल

किसी की नहीं होती

सब अस्थायी है

जैसे चार्ज खत्म होता मोबाइल

या स्लो वाई-फाई पर

रुका हुआ "कनेक्शन"।


रिश्ते—

अब निभाए नहीं जाते,

बस

डिलीट किए जाते हैं

या

म्यूट।


            -DEVENDRA PRATAP VERMA 'VINEET'


"तब भी जी रही थीं स्त्रियाँ"

(प्रेम में तपती, विद्रोह में खिलती)


सूख चुके थे आंसू,

पर नमी अब भी बची थी —

उनके स्पर्श में, उनकी निगाहों में,

जो हर टूटे हुए को छूकर जोड़ देती थीं चुपचाप।


बदन पर पड़े थे निशान—

न केवल हिंसा के,

बल्कि उस प्रेम के भी

जिसे उन्होंने देह से नहीं,

बल्कि आत्मा से जिया था।


उनकी आत्मा छलनी थी,

पर देखो तो —

हर छेद से झाँकती थी एक चिंगारी,

जैसे जली हो भीतर कोई अनकहा विद्रोह,

जो मौन रहकर भी

सदियों को झकझोरने की ताक़त रखता है।


उन्होंने खुद को दिया अंतिम प्रणाम,

पर हार मानी नहीं—

बल्कि खड़ी रहीं अग्नि की देहरी पर,

अपने ही दाहसंस्कार से पहले

एक आखिरी कविता रचने को तैयार।


जहाँ प्रेम कोई कमज़ोरी नहीं था,

बल्कि वह शस्त्र था—

जो उन्हें कोमल भी बनाता था,

और अजेय भी।


स्त्रियाँ तब भी जी रही थीं —

उस प्रेम की गरिमा में

जो गुलामी नहीं माँगता था,

और उस विद्रोह की मुस्कान में

जो तलवार से नहीं,

सत्य से जन्म लेता है।


            -DEVENDRA PRATAP VERMA 'VINEET'


ANKITA SINGH

  कुछ भी पूछूँ तो तबस्सुम में उड़ा देता है,(तबस्सुम:हँसी) जाने किस जन्म की बातों की सज़ा देता है! मुस्कुराके वो जलाता है ख़यालों के चराग़ अन...