Thursday, June 26, 2025

ANAND PATHAK

 एक गीत

गीत : किसी का प्रणय तन मन हूँ

किसी का प्रणय तन-मन हूँ, किसी की कल्पना भी हूँ।
मैं किसी का एक वीणा- तार -कम्पन,
या किसी मनु-सा अनागत गहन चिंतन।

किसी का अंक-शायरी हूँ, किसी की कामना भी हूँ।
किसी का प्रणय तन-मन हूँ...

रात भर बूँदी बनाई रही कालिका,
देखती है सुबह उड़ता मृदुल अलि का।

कहीं अभिशाप हूँ परित्यक्त, कहीं आराधना भी हूँ।
किसी का प्रणय तन-मन हूँ...

कहीं सिन्दूर हूँ मैं चिर सुहागन का,
किसी का एक पावन दीप आँगन का।

किसी को मैं अपावन हूँ, किसी की साधना भी हूँ।
किसी का प्रणय तन-मन हूँ...

कल्प से जलता रहा दीपक सरीखा,
पी रहा हूँ धूप अंधेरा मैं किसी का।

किसी को एक पत्थर भर, किसी की अर्चना भी हूँ।
किसी का प्रणय तन-मन हूँ...

मैं किसी को एक अनसुलझी पहेली,
औ’ प्रतीक्षा में कोई बैठी अकेली।

किसी को मैं अयाचिता हूँ, किसी की याचना भी हूँ।
किसी का प्रणय तन-मन हूँ...

-आनन्द. पाठक

No comments:

Post a Comment

ANKITA SINGH

  कुछ भी पूछूँ तो तबस्सुम में उड़ा देता है,(तबस्सुम:हँसी) जाने किस जन्म की बातों की सज़ा देता है! मुस्कुराके वो जलाता है ख़यालों के चराग़ अन...