1.मनन - विजय शंकर प्रसाद.
रौशनी के बाद भी भटका तेरा मन,
रोजाना बाज़ार में क्रांति का दिखा मंजर।
पुण्य और पाप का पता पर मनन,
सुंदर कहलाने की होड़ में तेरा सफ़र।
घर से निकलने पर अपूर्ण तेरा स्वप्न,
शहर के भीड़ में तू हुई बेघर।
संवेदना की मौत से बस है घुटन ,
विज्ञापन के चलते सौंदर्य पर भी कहर।
उपयोगिता के बाद तो बेअसर तेरा तन ,
तेरी ज़िंदगी तो खिलौना और सर्वत्र ज़हर।
कहाँ गर्माहट और कहाँ शीतलता का आगमन,
भ्रमर का फूलों की डाली पर अवसर?
कहाँ हिम की तरह पिघलाने हेतु दमन,
रंगीन तितलियों पर किसकी है बुरी नज़र?
तेरे प्यार के नाम पर किसे निमंत्रण,
हवस की रात में कितने कामातुर यायावर?
बिस्तर पर कशमकश में कौन न नग्न,
कहाँ जबरिया और कहाँ सहमति से ठोकर ?
तू पानी-पानी हो गई तो किससे अनबन,
कब तक राज़ ही शरारत की लहर?
विषमता की दशा और समर्थ का शासन,
आॅंसू लुप्त और आग ज़िंदा तेरे भीतर।
आधुनिकता के बोझ को ढोने से उलझन,
अनैतिक व्यवसाय का यहाँ पर है समंदर।
निहत्था है तू और गिरा तेरा दर्पण ,
कहता था कि तू मेरे पास ठहर।
तू न मानी और तेरा हुआ पतन,
सो हर सवाल पर तू हुई निरूत्तर।
मैं भी तन्हा और हूँ अब बेमन,
तेरे बिना अफ़सोस तो कहाँ गिरिवर?
नदी भी आकुल और मीन में यौवन,
जाल का दर्शन और पसरा कैसा सहर?
फैल गया सम्मोहन और असंतोष का साधन,
कुछ तो कह और कहीं तो ठहर।
मुखौटा तेरे ऊपर तो न नया सीमांकन,
भूल जाना तुम कि कोई था सितमगर।
मरे पत्तों पर पड़े हैं तेरे चरण,
क्या बेशक धूल ही तब एकदम अल्हड़?
कहाँ पर तीव्र हवा का प्रथम चित्रण,
कहाँ पर नगरवधू के संग मरा कविवर?
2.एहसास - विजय शंकर प्रसाद.
एक लड़की ख़ुद को निहारती है दर्पण के पास,
अफ़सोस है क्योंकि उसके साथ तो है बस चाह ।
कभी -कभी वह हो जाती है ज़िन्दगी से उदास,
गुज़रे वक़्त को याद कर भी वह लापरवाह ।
ख़ुशी किताब की तरह नहीं होने का एहसास,
वजह का पता नहीं तो कहाँ पर पनाह?
न उस पर दया तो क्या दिखा ख़ास,
बदनाम हुई अकेली वह तो उसे क्या सलाह?
वादा और धोखा तो किस पर करें विश्वास,
आख़िर कौन क्रूर और कौन नहीं कभी गुमराह?
त्रिया चरित्र के दोष से मुक्ति की प्यास,
मिलकर भी अधूरी बातें करने का है गुनाह।
मैं नि:शब्द और फर्ज़ी इश्क़ पर क्या तलाश,
क्यों हर ओर अग्रसर है उसके विरूद्ध अफ़वाह?
रहबर को मालूम सबकुछ है तो कैसा प्रयास,
कहाँ पर है मंज़िल और कहाँ आसान राह?
3.पायल - विजय शंकर प्रसाद.
1.
लिफ़ाफ़ा में ख़त तेरा न होकर रूपये उपहार,
तू पायल है तो शरारत भी तेरा अनवरत।
फिर आॅंखें जैसे बंद और तेरा ज़िक्र विस्तार ,
मोहक मुस्कान पर लट्टू और झंकार से मोहब्बत।
मर्यादा भूलकर लिपटने की आतुरता में उलझा श्रृंगार,
अजीब एहसास और फ़र्क़ से सीख पर लागत।
पुरूषत्व की तलाश में तेरी हो गई हार,
डूब गया शर्म कहीं और क्रीड़ा में विरासत।
आग के समंदर में अंदाज़ शायराना ही क़रार,
बेक़ाबू है मन तेरा तो तू किसकी अमानत?
जाल में फॅंस मछलियाँ हो जाती है शिकार,
मंदिर और देवी-देवताओं की क्या है काफ़ी ज़रूरत?
तू कब पुजारिन और बेसब्री से किसका इंतज़ार,
उतर गया आवरण तो कहाँ धूल की परत?
नदियों से भी पृच्छा कि कहाँ तेरा अधिकार,
क्या शंका की लहर से तटस्थता की आदत?
2.
कभी साॅंप और नेवला की लड़ाई यादगार,
कभी राह में बिच्छुओं से भी आफ़त।
तू संतुष्ट नहीं और कौन तेरा गुनहगार,
खुबसूरती पर लूटाए गए क्यों सारी दौलत ?
तन्हाई टूटते तेरा अंधेरे में अनपेक्षित इजहार,
नशा में थे कई तो कहाँ इज्ज़त?
रौशनी तो कृत्रिम और कुछ भान उधार,
क्यों अंग- गुंजन की ख़ामोशी में इजाज़त?
जुगनुओं ने भी महसूस किया था बयार,
तेरा आॅंचल सरककर लहराया तो शुरू सियासत ।
सहर के यायावर तेरे लिए तो तैयार,
तुझे ख़ुद ही करना है अपनी हिफाज़त।
रंग बदलने हेतु गहरी पैठ भी आर-पार ,
चमन में तितलियों के लिए साझा कयामत।
बारूद के ढेर और ज़हर को नकार,
अकेला माली के पास न है बहुमत।
3.
यामिनी में दूर नावनुमा चाॅंद से तकरार,
सितारों के दल की अनायास ही फ़ज़ीहत।
बादलों की विशालता तो बारिश भी अपार,
धरा पर गीली अभिसारिका पर भी क़ीमत।
तुझे मिला न सहारा और कहाँ बहार,
कम नहीं काॅंटा और क्यों है नफ़रत?
सिंहासन हेतु जनता के बीच चट्टानी दीवार,
तेरा-मेरा अरमान कहाँ और क्यों मरणासन्न हालत?
चाॅंदनी उत्साहित कब और कैसा हिमालय पहाड़,
दूधिया किरण में नहाकर क्या वापस हिम्मत?
सूरज से क्या-क्या ज्ञात और कितना भार,
फूलों के खिलने -मुरझाने में किसे - किसे प्राप्त महारत?
रेत गर्म और सूखी पत्तियाँ किसके द्वार,
क्या यहाँ पर नन्हें परिंदों की शहादत ?
पथिक आकुल हो पढने लगा है अख़बार,
कुत्ता घर से बाहर तो क्या-क्या यथावत?
4.
तिनकों से नीड़ निर्मित हरे-भरे पेड़ों पर यार,
बिजली कौंधती है तो चिपककर क्या राहत?
बाॅंंहों को फैला क्यों एक-दूसरे का इश्तिहार,
इतनी शह कि तेरे बिना क्या हक़ीक़त ?
काग़ज़ पर विवरण कि कहाँ पर पलटवार,
क्यों चुनौती दिया कोई देखकर तेरी खिदमत?
क्या किया गया दिल से तुझे स्वीकार,
अन्याय हेतु कोई क्या दिया तुझे रिश्वत?
तेरी मर्ज़ी से चला न हर किरदार,
खुशामद के चलते ही तो दिला दी जमानत।
ठोकर लगने की वजह क्या-क्या जानदार,
क्या तुझे बात करने की कभी फुर्सत?
कौन सामने से तुझे किया था ख़बरदार,
क्या तेरे ग़ुलाम को ही चाहिए बादशाहत?
अक्लमंद कौन कि कहूँ उससे अपना विचार,
न रहने पर क्या न स्पष्ट अहमियत ?
4.सुंदरी - विजय शंकर प्रसाद.
लंपट है आसपास तो घुटन भी उदाहरण ,
सुंदरता की राजनीति पर कहाँ हैं हम?
क्या मानदंड है और क्या है स्वप्न,
क्या कोई ख़ास तो क्या न तम?
कैसी परछाइयाँ और क्या कोई अन्य कारण,
सुंदरी के बाज़ार में कौन सवाल बेदम?
कहाँ पर शिष्टाचार और क्यों ऐसा आयोजन,
मूल सौंदर्यशास्त्र खंडित तो कहाँ पर रहम?
नज़रों से गुज़रता गया था तेरा यौवन,
वाहवाही झूठ और स्वार्थ में बढा कदम।
आधुनिकता के नाम पर तेरा टूटा बंधन,
वफ़ादारी का पता लगाकर हम गए सहम।
भूख की शिकार तू तो कैसा जीवन,
इश्क़ का भ्रम तो तू क्या बेशर्म ?
अवमानना की आपबीती तेरी तो कहाँ दर्पण,
समझ नहीं कि तू किधर गई थम?
5.ग़लती - विजय शंकर प्रसाद.
बिस्तर पर फूलों की ख़ुशबू और स्पर्श का एहसास,
नज़रें मिलने पर लड़खड़ाते कदम तो नशा का वहम।
घर के दरवाजें और खिड़कियों पर पर्दा भी ख़ास,
दर्पण तेरे श्रृंगार का गवाह और गुनाह भी चरम।
अपरिचित से परिचित होने की संभावना तब तो पास,
खींचे चले आने में सहमति तो कैसे कहा जाता अधर्म?
बेशर्मी की हद पार करते हुए इश्क़ का था विश्वास,
किन्तु यौवन की लहर में बस क्षणिक ठहरा कसम।
बंधन टूटने से पहले तृप्त होने की चिर प्रतीक्षा बकवास,
पता न चला कि ज़िंदगी में फर्क पड़ा तो बेवफ़ा बेरहम।
हवा की दस्तक के साथ रात की चाॅंदनी का पर्दाफ़ाश,
खिलौना की तरह उपयोग तो कदापि न तुझे प्राप्त रहम।
कैद़ का सपना साकार नहीं और बेमानी है तब भड़ास,
ग़लत परिणाम के बाद हर ओर स्थित होता है तम।
मुॅंह फेर लिए कई अपने देखकर तेरी चलती-फिरती लाश,
न कोई सहारा और आॅंसू से मालूम मंजर विषम।
तर्क मनगढ़ंत है तो स़च़ का भी तो है इतिहास,
आग की लपटों से जलने के अलावा क्या है सितम?
कौन न्याय करेगा और क्या तन्हा है देव हेतु पलाश,
माली का शूलों की वजह से क्या क़ल नयन नम?
निश्चित मंज़िल पर तो शरारत के साथ ही तेरी चाहत का नाश,
महज संयोग न था और छल के सामंजस्य से तू गई थम।
तक़दीर पर आरोप ठीक नहीं और हिरणी हेतु है मृगतृष्णा हरी घास,
कल्पना में तू बेगम और तेरी ग़ज़ल में वेदना से मैं बेदम।
तेरा कोमल नग्न रूप से दुर्बल होतें ही विशाल पर्वत का अट्टहास,
सिहरन से कम्पित शरीर पर शीतलता के लिए क्या है शबनम?
कलयुग में राधा के मोहन का भी क्या आख़िर हुआ वनवास,
क्या छद्मवेश में कोई राक्षस बर्बाद कर दिया तेरा श्रम?
अधूरा वसंत और गर्मी के बाद अतिवृष्टि या अनावृष्टि से उपवास,
रोती वसुंधरा पर भार है विलासिता में बदला हुआ बेवक़्त मौसम।
कहाँ पर तुझसे मन फट गया और तू रह गई निराश,
सह ली राक्षसों की चोट और कई तरह से कैसे अपयश?
6.प्रलय - विजय शंकर प्रसाद.
माटी का घट से जिसे प्यार था,तम और भ्रम में पला हुआ जीवन ।
लय से प्रलय तक जिधर भार था,उधर ही तेरा दिखा क़ल भी नर्तन।
रेगिस्तान में बारिश का अहसास जिम्मेदार था, दिल टूटने से पहले का यह विवरण ।
उत्सव में तेरे साथ कामुक यार था, अवरोध तो अनायास हो गया चयन।
फिर भी तो शेष तेरा उधार था, मातम के क्षण में मदिरा से आकर्षण।
रूका नहीं ग़म का कहीं भी पहाड़, प्यास में कोलाहल और हर ओर पतन।
निर्दोष नहीं तब तेरा यहाँ संसार था, सुख का हो गया नाहक़ ही पलायन।
ख़ुद पर भी तो न कहीं अधिकार था, चितचोरी की छाया और अंत में बेवक़्त मरण।
मधुपात्र तन्हा और तेरा ख़ुला द्वार था , नयनों में आॅंसू और पश्चाताप में क्रंदन।
लूटा जो और जिसका ग़लत विचार था, नि:शब्द तू अब तो साकार न स्वप्न।
नक़ली प्रतीक्षा और तेरी माया बाज़ार था, तू उत्पाद ही तो बेशर्मी से न संतुलन।
हर्ष क्षणिक तो बेवफाई से खार था, झूठी मुस्कान और नग्नता से पनपा उलझन।
विवाद की लहर में तो अघोषित ललकार था, न अटूट यौवन और न अटूट ही प्रण।
शर्त पर ही उपलब्ध हुआ उपहार था, व्यापक अपमान से रक्तरंजित क्या नहीं सिंहासन?
मोहिनी साक़ी बिकी थी और बस अहंकार था, नुपूर की ध्वनि और बेदाग़ न तेरा दामन।
पाप का जोर और तेरा- मेरा हुआ बहिष्कार था, दीया न जला तो कहाँ शयन और जागरण?
7.मंजर - विजय शंकर प्रसाद.
1.
भींगे बदन का कामुक अहसास से अंग-प्रत्यंग हर्षित,
फिर सागर पर नज़र पानी की लहरों का मंजर।
उम्र का तब न फ़ासला तो याचना समाहित,
बंधन ढीला पड़ता गया और ख़्वाब गया ठहर।
आवारगी का भान भी और बेशर्मी भी आमंत्रित,
तन्हा न इच्छुक है कोई और जकड़न न बेघर।
खो गए किरदार कहाँ और क्या-क्या हुआ सिलसिलेवार आयोजित,
मुश्किल से भावनाओं पर क्या कि ख़ता भी बेअसर?
छुपा हुआ शेष क्या और तू कहाँ व्यथित,
ध्यान तेरा रहा किधर और क्या-क्या गया उभर?
वक़्त पर परवाह क्या और कौन था संयमित,
दिल से दिल की बात तो कौन निरूत्तर?
विचार क्या प्रीत पर या वासना ही रीत,
छुअन से क्या भला और कहाँ पर सहर?
पिंजर में ठोकर पर अफ़सोस तो कौन भ्रमित,
नशा क्या-क्या तरबतर और पिघल गया कैसे पत्थर?
कैसा नृत्य और क्या कहीं सुकून का गीत ,
झूठ क्या-क्या और स़च़ पर क्या-क्या हुआ असर?
कौन बेवफ़ा और कौन रहा तेरा आख़िरी मीत,
तेरे श्रृंगार पर भी क्यों लौट आया कहर?
क्या खेल है और कौन यहाँ पर भयभीत,
तेरे यौवन से जलन किसे और कौन निडर?
तरसा कौन पाने को तुझे और कौन उत्तेजित,
साज़िश होते तटस्थ लोग तो कैसे हो गुज़र?
2.
फॅंस गई मछलियाँ और नदियाँ से क्या सृजित ,
कश्तियाँ किनारे पर तो कैसा रह गया दोपहर?
ज़ाल समेटे मछुआरों तक संध्या में क्या लक्षित,
रात और प्रात होते कौन-कौन पराजित निरंतर?
टिमटिमाते सितारों के बीच कैसे चाॅंदनी उत्साहित ,
आग से खेलने पर क्या श्वान बेख़बर?
सूरज की पहली किरण ज्यों बेखौफ़ चयनित,
त्यों जुगनू की हिस्सेदारी पर झुका सितमगर।
हवा की अदृश्यता पर बहस कहाँ समर्थित,
दीनता पर पर्दा कहाँ और कहाँ ईश्वर?
गगनचुम्बी महलों से पटा शहर गर्वित,
तम तेरे अंदर तो क्या आज़ इधर- उधर ?
कवि की कविता पर क्या-क्या हो संग्रहित,
स्मृति और भूल भी तो कौन अमर?
संघर्ष क़ल थमा नहीं तो कौन-कौन खंडित,
आरोप कब साबित कि तू एकदम अल्हड़?
क्या भॅंवरा सुमन का रसपान कर लज्जित,
कौन हद पार बना दर्शन हेतु सुंदर?
क्या इंतकाम हेतु मधुशाला में साक़ी चर्चित,
कौन दर्पण के सामने श्रृंगार कर नश्वर?
क्या तितलियाँ भी चमन में ही सुसज्जित,
कौन कातिल खड़ा है तेरे सामने उभरकर?
कहाँ पर माली की कोशिश है वर्णित,
कहाँ इत्र के गंध से है प्रखर?
8.प्रण - विजय शंकर प्रसाद.
1.
हमें बाॅंटा गया है अक्सर तो किसे कहता सज्जन,
शौक पाल रखा क्यों कि अभी भी तेरा इंतज़ार ?
इश्क़ क़ीमत बता दिया और डोल गया तेरा मन,
गवाह तेरा दर्पण है सहज और कहाँ पर बचा उधार?
गाॅंव से शहर तक पसरा शोर कि तू सम्पन्न,
लूट लिया बाज़ार में दरिंदों ने तुझे तो बारम्बार ।
पाषाण को तू समझी अपना और दे दी वचन,
भूल यहाँ से शुरू तो बेदाग न तेरा श्रृंगार ।
छल तो कम नहीं है तो मदिरालय जैसा यौवन,
आख़िर कहीं तो अंत और ज़िंदगी जीना तब पहाड़ ।
फूल के मुरझाने पर ग़मगीन माली और तेरा चमन,
कश्ती डूब जाने की वजह होता न बस खेवनहार।
शूल के चुभने पर आॅंसू से भरा तेरे नयन,
ख़्वाब के टुकड़े होने पर कर भरसक सही विचार ।
देश के हित से बढ़कर न तो है तेरा प्रण ,
माॅं के कर्ज़ को उतारने में रह सकें हम किरदार।
2.
सूरज को ढकने को आतुर है गगन का चंचल घन,
ऐसे में बारिश तो ताप हरने से कहाँ तेरी हार?
चाॅंद- सितारों पर सितम तो कहाँ विष और कहाँ पर चंदन,
जुगनू के साथ रहकर क्या-क्या हुआ पहले से ही जुगाड़?
मंज़िल दूर ही है तो आहिस्ता- आहिस्ता भी क्या न आवागमन,
क्यों माॅंगने से हिचक गई है तुम अपना अधिकार?
भटके हुए से सामना तो रेत पर पड़ा तेरे चरण,
तू न है खिलौना तो कब तेरा सम्भव हुआ है उद्धार?
कैसे कहूँ कि हिमालय से निकल तू है गंगा पावन ,
कैसे कहूँ कि तेरा रंग बदलने की वजह से मैं लाचार?
किसे है अफ़सोस कि पड़ गया ढीला आजकल बंधन,
सुर्खियों में तू अखबार में तो क्या नहीं दीवार?
तेरे नाक के नीचे होता दिखा है नैतिकता का हनन,
सहर की तरह हुआ है क्षणिक जंगली का भी विस्तार।
तेरी ख़ता से डगमगाना तय हो गया तेरा समर्पण,
समर्थन देना चाहिए तुझे उसे कि हो न ख़ुद शिकार ।
9.सवाल - विजय शंकर प्रसाद.
सहर की क़ीमत पर तेरा कदम,
सुंदरता का भी दिखा है भ्रम।
स़च़ जाना तो लौटा क्या शर्म,
फिर आहट किसकी है तब बेशर्म?
जंगली कहने का किसे है दम,
किसकी आॅंखें हुई है एकदम नम?
कौन खाया है कल झूठी कसम ,
कौन नाहक़ ही है बहुत बेदम?
काली रात में सवाल है विषम,
दाग़ है तो कहाँ पर श्रम?
कितने वक़्त के लिए टिकाऊ शबनम ,
तुझे पता है कि कितना ग़म?
लापरवाह कौन और क्यों पसरा तम,
इरादा क्या कि लहर गई थम?
इश्क है तो कहाँ भान ख़म,
कहाँ निर्दोष का परिचय था कम?
ज्ञान अलविदा तो कहाँ तेरी क़लम ,
चयनित है क्या तेरे लिए आश्रम?
घोड़ा से तो अलग है टमटम,
कहाँ पर बादशाह और कहाँ बेगम?
कहाँ पर है बदला हुआ मौसम,
चकाचौंध में क्यों तेरी ज़िंदगी बेमौसम?
कहाँ पर शर्तों के साथ रहम,
कहाँ पर है छल भी चरम?
10. फिजा - विजय शंकर प्रसाद.
तेरे अंक पर निद्रा में मेरा मधुर स्वप्न,
जैसे प्याला में मदिरा से चंचल मन।
थकी तुम भी और फिर भी ढीला बंधन,
उलझे हुए अंग- गुंजन से अतृप्त है तेरा यौवन।
अव्यक्त शब्द से वशीभूत होता गया तेरे नयन,
सौंदर्यपान यामिनी में धरा पर तो कैसा गगन?
चाॅंद की चाॅंदनी पर डोरा डाला है घन,
सितारों के लोप के बाद तब भीषण गर्जन।
कोमल परी पाकर अजनबी का ग़ुजरा क्षण,
वक्षस्थल पर स्पर्श भड़क गया अनायास अनल।
इश्क़ की बारिश में गीला पाषाण बदन,
फिर आगे पीड़ा सुखद तो क्या-क्या चयन?
होठों की प्यास बुझा लेते क्या-क्या तुझे स्मरण,
क्या लगा कि सुमन का भी मोहक शयन?
गंध फिजा में और शीतलता हेतु मंद पवन,
कौन तन्हा और कहाँ अनगिनत हेतु उपलब्ध शरण?
ज्यों असहज होकर भी लहराया आॅंचल पावन,
वासना के शिखर पर निर्दयी यायावर नग्न।
इंद्र का बेकाबू होते डोला होगा सिंहासन,
बज्रपात की वजह माया और बेरोकटोक रण।
लहूलुहान अरमान से कई बार तेरा दमन,
कैद़ के लिए पिंजर और अन्याय फौरन।
पहले तो नन्हीं चिड़ियों हेतु था आॅंगन,
पेड़ से गिरे पत्तों पर भी विवरण।
पास में कुआँ और गगरी में वजन,
आज़ गाँव के बदले नगरी-नगरी तेरा भ्रमण।
आधुनिकता के नाम पर तेरा कैसा प्रवचन ,
पापी पेट ने कराया क्रय-विक्रय का क्या चलन?
न्याय की तलाश तो किसका करूँ आलिंगन,
चुप रहकर क्या फ़ायदा और कहाँ हिरण?
नफ़रत को त्याग तुझे सौंप पाता दर्पण,
अंतहीन राहों से होकर हो मंज़िल सीमांकन ।
तू ही साधना और तू ही साधन,
तुझे देख मौत से भी गया ठन।
कहाँ ज़हर हो चला है चंदन,
कहाँ हुआ है शत्रुओं का शमन?
क्या खंडन और कहाँ न फिसलन,
कहाँ पर सच्ची आपबीती का चित्रण?
हमसाया से चक्कर तो कहाँ - कहाँ छुअन,
कहाँ दाग़ खटकते हुए भी अभिनंदन?
11. मिश्रण - विजय शंकर प्रसाद.
सुलगती -पिघलती निगाहों से भ्रम की दीवार,
इरादा बता दिया और तब जकड़न।
खिड़कियों से पर्दा हटा क्या-क्या अधिकार,
कहाँ पर तन और कहाँ मन?
दरवाजा बंद है तो कैसा यार,
तम का क्या नाहक़ ही बंधन?
प्यार का आयोजन न तो उधार,
वायदा का सिलसिला और बस समर्पण?
किन्तु शर्त नहीं तो हम तैयार,
तन्हा न हो नीड़ में दर्पण।
गंध गंगा और तू भी स्वीकार,
श्रृंगार वश में और खिला यौवन ।
अंकुरित संवेदना से तेरा सपना साकार,
शूल प्रहरी तो तू है सुमन।
तितलियों के नृत्य से किसे दरकार,
पत्थर न माली तो कैसा चमन?
चकाचौंध में पड़ तुझे कैसा उपहार,
कैसी है माॅंग और कहाँ रखा अंजन?
तेरी बाॅंहों के छुअन से मुस्कुराया पहाड़,
तेरी गेसुओं से क्यों खेला तेरा साजन?
निचोड़ क्या-क्या और कहाँ न मक्कार,
थकान की बेला में क्या-क्या आकलन?
कहाँ तेरे देव और क्यों है इंतज़ार,
धरा पर तो क्या आयेगा कभी गगन?
आग बहाना तो धुआँ कहाँ अस्वीकार,
क्या जीवन में नहीं रण?
मंद-मंद पवन तो कहाँ नैया - पतवार,
अजनबी के द्वारा किसका कोपभाजन?
नदी और समंदर पर कैसा भार,
माटी और रेत का कब मिश्रण?
पानी का भी अटल है संसार,
बाजार से रंगमहल तक तेरा-मेरा आवागमन।
गीले होठों के पास क्या-क्या चमत्कार,
नयन का धोखा तो क्या-क्या अतिक्रमण?
बेवफ़ा शहर और कटाक्ष की भरमार,
शोर में कहाँ दाग़ का दर्शन?
यामिनी की चाॅंदनी की क्या-क्या इज़हार,
क्यों हरकतों में चंचलता का निमंत्रण?
सितारों पर भी सितम कई बार,
अनायास भी छाता गया है घन।
कैसी बारिश कि कैद़ है बहार,
क्यों यादों की महफ़िल में आलिंगन ?
कैसा ग़ुलाम और किस तरह करार,
वियोगी के लिए क्या कोई वन?
नशा उतरने पर क्या सम्भव दरार,
हारकर क्या प्रात का हुआ समर्थन?
सूरज की पहली किरण भी किरदार,
अधूरी बातें करते क्यों हो छिद्रांवेषण ?
ढोना पड़ता है छल भी अपार,
किसी मोड़ पर बगावत का क्षण।
जनवादी नक़ली तो करें हम प्रतिकार,
संघर्ष इसीलिए कि न हो शोषण।
12. तन्हा - विजय शंकर प्रसाद.
ख़ून का क़तरा -क़तरा तेरा मेरे नाम,
तेरी ख़ुशबू पाकर ही खिला सुमन।
शूलों के होने से चमन बदनाम,
प्रतिबद्ध कौन है और कहाँ समर्पण?
चाॅंद और रोटी का कब इनाम,
रात के कोहरें में कहाँ मन?
झिलमिल सितारों से क्या काम,
चाॅंदनी कुटिल तो कहाँ अपनापन?
क्या इश्क़ सिंदूरी प्रात और शाम ,
फिर क्या तम और निश्छल नयन?
कहाँ पर जाकर तेरा- मेरा भी विराम,
क्या दीवार से टिकाऊ तन्हा दर्पण?
चलकर करें हम सुकून का इंतज़ाम,
क्या तेरी कुटिया के पास हिरण?
तेरे लिए महफ़िल में क्यों जाम,
क्यों अम्बर में छाता है घन?
सपेरा वन में और न विश्राम,
धरा पर सर्प फैलाया अपना फन।
कौन मोहरा और कहाँ अश्क सरेआम,
क्यों नफ़रत के बीच फॅंसा सिंहासन?
सफ़र में दिखा है क्या इंतकाम,
कहीं क्या मिला बेवफ़ा को समर्थन ?
क्या सूरज से भी आख़िरी संग्राम,
क्या मंद-मंद पवन के बीच स्वप्न?
कोशिश यहाँ कि हो तेरा दाम,
साज़िश के मातहत है मिथ्या वचन।
जाल में मीन और कहाँ लगाम,
क्यों अनर्थ का होता है दर्शन?
नदी में नैया और खैवैया अलाम,
हंसों को देख सुंदरी का फिसलन।
क्या ज़रूरी धुआँ से तू गुमनाम,
आनन्द कब तक और क्यों सिहरन?
तेरे रूप और ज़ाम को राम-राम,
कैसी चाहत और कैसा तेरा व्यसन?
तेरे पक्ष से हटकर क्या पैगाम,
क्या असली घर है शीशमहलनुमा भवन?
कौन प्यासा और कहाँ तेरे श्याम,
कहाँ पर अंतिम स़च़ है जीवन?
ज़रा मंज़िल तक तू मुझे थाम,
यद्यपि मुझे ठोकर अब भी स्मरण?
आग है और पास तेरा ग्राम ,
शहर की वजह से अनचाहे प्रश्न ।
क्या पहाड़ और रेगिस्तान भी बेलगाम ,
कैसे कहूँ कि टूटा अटूट बंधन?
गुनाह होते खौफ़ का है इल्ज़ाम,
वहम छोड़ दिया तो क्या-क्या निर्वहन?
दोपहर में स्पर्श किया हमें घाम,
बेकाबू हो कितने हैं नाहक़ नग्न ?
सरकते तेरे आॅंचल से क्या-क्या बेनाम,
तेरे होठों से किसका तड़पा बदन?
अब तरसाकर हुआ किसका काम तमाम,
उत्तेजित कब तक रहा तेरा यौवन?
यायावरी और सहर तो क्या-क्या हराम,
कहाँ तब सुरक्षित रहा है धन ?
तेरी जुल्फों के तले कितने ग़ुलाम,
तेरी बाॅंहों में आ किसका दमन?
कोई पर्दा नहीं तो क्या-क्या परिणाम,
क्या मुरझा जाने से है उलझन?
कितना नशा था कि ख़ास आम,
क्या ज़िंदा रहकर यहाँ नहीं मरण?
13. नाहक़ - विजय शंकर प्रसाद.
महफ़िल में कवि तो चाय का मान,
कवयित्री भी वहाँ और फिर शुरू गपशप।
सूचना और घटना पर कौन अब अनजान,
शब्दों से क्यूँ दिमाग़ गया क़ल खप?
दिल की सुनकर क्या नियंत्रित अरमान,
चश्मा का क्या नम्बर कि हक़ीक़त ठप?
क्या प्रभावित करने में तुझे कुछ भान,
क्या कोई नचाकर इश्क़ में गया तड़प?
दिखा सही नहीं तो अधूरा ज्ञान,
कोई नाहक़ भी गया है नप।
भ्रम पैदा हुआ और स्वार्थी फ़रमान,
गद्दार पास और आॅंसू गिरा टप-टप।
मुखौटा से तंग आज़ भी इंसान,
हाय रे धरती पर ज़हरीला सर्प ।
ज़िंदगी में कई तरह के निशान,
मूल्यांकनोपरांत क्या-क्या पाया स्मृति में लपालप ?
14.इशारा - विजय शंकर प्रसाद.
सुनसान नयनों से इश्क की तलाश ,
पास तुम हो तो कौन नकारा?
अॅंधेरा छटा तो क्या तुझे एहसास,
कौन है जीता और कौन हारा?
करूँ सफ़र तो क्या नहीं फाॅंस ,
डरी हुई तू तो कौन किया किनारा?
रातें तेरी है तो चेहरा किसका उदास,
उद्देश्य तेरा क्या और कौन बना सहारा?
पत्थर पर कैसी है हरी घास,
आयोजित ठगी तो कौन झंडा गाड़ा?
सूरज की तपिश से तेरी प्यास ,
कौन तुम्हारे ख़्वाब को क़ल मारा?
कौन भूखा और तेरा कहाँ उपहास,
कुत्ता अनुशासित तो क्या तेरा इशारा?
एक ओर शिकारी तो कहाँ उल्लास,
फिर कैसे दीनों का हो गुज़ारा?
अकेले तो अब भी नहीं आकाश,
शिखर से जमीन पर कौन उतारा?
अनहोनी का कब होने लगा आभास,
कौन तेरी बस्ती नाहक़ ही उजाड़ा?
जख़्म मेरा भी तो क्या ख़ास,
कब आईना लगने लगा है बेचारा?
तेरे श्रृंगार से क्या डगमगाया इतिहास,
पतन का बाज़ार तो क्या चारा?
तेरे वश में मेरी है साॅंस,
जगमगाता हुआ दिखा है नन्हा सितारा ।
अचानक ही तू और मैं निराश,
छद्मवेश में गुनहगार को कौन उभारा?
पिंजर में कैद़ को क्या होशोहवास,
अक्लमंदी क्या कि बंद तेरा पिटारा?
काया की छाया पर कब विश्वास,
लगने लगा क्यों बात-बात पर भाड़ा?
बेशर्मी की हवा में किधर पलाश,
चाॅंद निर्वस्त्र तो जुगनू क्या दुलारा?
यंत्रवत तू तो अजनबी निकाला भड़ास,
प्रतिबंध हेतु यत्न बादलों के द्वारा।
बस तू बदनाम और सर्वत्र बकवास,
पानी नदी का न है खारा।
गुणी भी तो पाया था वनवास,
समंदर की मछलियों को कौन उबारा ?
15.प्रतिबिंब - विजय शंकर प्रसाद.
चाॅंद की चाॅंदनी व सितारों का नभ में दख़ल,
रात में प्रतिबिंब से रूबरू अभिसारिका व जल।
अंधेरा से बाहर तो ज़िंदा अब ख़ुद निकल,
खोल घर के दरवाजा - खिड़कियों को कि मिले प्रतिफल।
जुगनुओं को हो रास्ता और जला देना अनल,
हवा है तो जलते दीया हेतु तेरा आॅंचल।
तेरे द्वारा पर्दा उठाने का आ जायेगा पल,
फिर हर जगह स़च़ की गंध ही केवल।
इश्क़ है न बला और घृणा को कुचल,
ठहर तो मेरे पास और साथ - साथ तू चल।
समंदर में लहर से है साहिल तक उथलपुथल,
दरिंदगी भी प्रकाश में तो नाहक़ उसका नक़ल।
जन्नत की तलाशी में तुझे दिख गया जंगल,
रेत भी कहीं तो कहीं दिल हुआ पागल।
प्यासी घटा लौटने पर भींगा जिस्म गया मचल,
प्यासी मछलियों में कब से समाहित न अक्ल?
श्रृंगार तेरा बर्बाद करने में कौन हुआ सफल,
आईना है तटस्थ तो तेरे संग कौन अटल?
दाग़ भी कहाँ पर डाल दिया है ख़लल ,
किसकी याचना है कि कहीं दूर न हो पहल?
कैसे तेरे नयन के पास काजल पर ग़ज़ल,
क्यों होठों की लाली देखकर यौवन मेरा चंचल?
तेरी लहराती गेसुओं पर मंजर गया क़ल बदल,
तेरे खिले अंग- गुंजन पर पत्थर गया पिघल।
आॅंसुओं की बारिश की यादों में कौन बेदख़ल,
झोपड़ी से ज़्यादा संकट मे क्यों है शीशमहल?
मधुशाला में कौन अजनबी और कब तू विकल,
आनन्द हेतु तरसते क्या शिशु की तरह चपल?
तू मदिरा मादक तो मैं भी गया फिसल,
नग्न करने में तेरी अदा तो ज्ञान असफल।
बेशक कीचड़ में कैसे कैद़ हो गया कमल,
तू साक़ी तो सुबह तक कैसे हुआ छल?
क्या नाहक़ ही रूठ गया है कोयल ,
सूरज की रौशनी में क्या है प्रबल?
सुरंगों के ज्ञात होते किस तरह पड़ा बल,
क्या हिसाब-किताब के पहले दृष्टिकोण में मुखर गंगाजल?
दोपहर की गर्मी हटा जीना किया पीपल सरल,
पंचायत हुआ तो क्या सुकून का था पल?
वृक्ष की महिमा से कौन न हुआ शीतल,
मंगल के बजाय क्यों हो गया अमंगल?
सरहद के आसपास क्यों हुआ नाहक़ ही कत्ल,
विचार करें कि आतंकवाद का कैसे लहलहाया फ़सल?
भटक जाना न मंज़िल है तो कौन सबल,
तुला पर रखते मेढक गया क्यों उछल?
ज़हर पीकर क्या कोई फायदा है दरअसल,
कलयुगी रावण कब तक इंसानियत गया निगल?
सूरज नपा तो क्या शापित तालाब का तल,
बेवफ़ाई पर कौन कठोर बेआबरू होकर है कोमल ?
नि:शब्द होकर न अन्याय हो गया कहीं विफल,
शूल का चुनाव करने हेतु तू मत टहल ।
फूल की डाली पर तितलियों का नृत्य विमल,
भ्रमर की आदत तब कितना हो गया सरल?
माली चमन में दिखा दिया है अपना कौशल,
किसकी वजह से अपराधी हो गया अकुशल?
अंधविश्वास में पड़कर किसका उम्र गया है ढल,
तक़दीर को दोष देकर क्या-क्या सहज ही मुकम्मल?
न्याय के लिए कौन-सी शर्त पर हो अमल,
धरती पर कहाँ स्वर्ग का भविष्य है उज्जवल?
16..पारदर्शी - विजय शंकर प्रसाद.
चाॅंदनी की दूधिया किरण में नहाना स्वाभिमान,
उतरा चेहरा तो वजह की हो पहचान।
भूख और प्यास के चक्कर में बयान -
इंसान मज़बूरी में भी आग और बेइमान ।
ग़लत ढंग से क्या आकर्षित-सम्मोहित हुआ आसमान,
कौन पारदर्शी बनाने को बेवक़्त हुआ जवान?
फिर डर क्या और कब मार्मिक मुस्कान ,
तेरी कोशिश से क्या दूर हुआ थकान ?
सपना में न लज्जा और न पाखंड भान,
राह दिखाने के लिए क्या है पाषाण?
बेआवाज़ कौन है और क्यों नया परिधान,
कौन चलाया निशाना लगाकर ख़ुद अचूक शब्दवाण?
आईना के पास खड़ी तू तो क्या-क्या अनुसंधान,
कहाँ से टपकी बूॅंदें और क्या-क्या तब ज्ञान?
जीवन का डोर किधर और कहाँ- कहाँ पर ध्यान,
कहाँ पर समर्पण और कहाँ-कहाॅं हुआ अपमान?
श्रृंगार तेरा मेरे सामने लौटकर कैसे प्रकाशमान,
तेरी अदा की अनुमति का क्या प्रमाण ?
तुम चयन हेतु तो क्या-क्या की प्रदान,
किसे नाच नचाकर तू छोड़ गई निशान?
रस कहाँ से और कहाँ स्वाद विराजमान,
पहाड़ी की गुफा में पहले क्या विधान?
कहाँ पश्चाताप या क्षमायाचना और इश्क़ प्रधान,
बता कि तुझे जान पाना क्या आसान?
तू नशा का तो मत रख सामान,
बेशक तेरे साथ ही हो मेरी उड़ान।
हुस्न का खोल ली तू है दुकान,
दुनिया रहस्य तो है यह कैसा दान?
अतीत- मोह में धुन का आख़िर हुआ अवसान,
तेरी याद में डूब मेरी छाया हैरान-परेशान।
अपने भीतर तम और सामने मेरे श्वान,
वफ़ा के लिए कितने आयोजित कार्यक्रम बेजान?
बेदाग़ के इंतज़ार में क्या बदनसीब चट्टान,
पेड़ों से अलग पत्तियाँ तो क्या-क्या हैवान?
कौन तेरे बिस्तर पर शूल के समान,
बेख़बर न हवा तो कहाँ पर कल्याण?
कठोर रस्में और वायदा से कितना इत्मिनान,
भूल के बाद तू किस पर कुर्बान?
निचोड़ता अपराजित यायावर कैसे है तुझसे महान,
उलझा मन है तो कब से तूफ़ान?
फूल छलावा तो फिर क्या करें भगवान,
मायावी होठ और नयन से क्या फ़रमान?
शक है कि सितारों पर कई मेहरबान,
उम्मीद से निहारा तुम्हें तन्हा बूढा आलाकमान ।
रिश्ता में दरार से ही ज़्यादा नुकसान,
हिरासत में हिरणी और नाहक़ ही अपमान।
गर्म लहर में कभी न टिकता प्रतिभावान,
निर्दोष जनता से जुदा रहकर कौन निष्ठावान?
आवारगी में तू सहर तो ज़हर ईमान,
कैसी विडम्बना और क्या बेवजह बढ़ा लगान?
विकृतियों से लड़ने के लिए क्या-क्या रामबाण,
नग्नता भी स़च़ है तो क्यों गुमान?
क्या ज़रूरत नहीं कि हो ख़ुला मैदान,
क्या ज़रूरी है तेरे लिए आलिशान मकान?
सारा मजा किरकिरा किया कब तक मेजबान,
पायल की झंकार पर कहाँ तेरा गान?
रेत की तरह फिसलकर हो किसका गुणगान,
मधुशाला में साक़ी पर किसकी गंद़ी जुबान?
सुबह का सूरज आने पर क्या ऐलान,
कोकिला को क्या लगा उड़ने के दौरान?
जाम ख़ाली हलक से तो घूरने का बखान,
दर्द ए दिल तन्हा तो रातें वीरान।
फिर तो तेरी मंज़िल भी तो सुनसान ,
बस कहने-सुनने को यहाँ मोतियोँ का खान।
17.मंजर - विजय शंकर प्रसाद.
रोटी- रोटी की पुकार पर कहाँ श्वान है,
कहीं महल तो क्या राह वीरान है?
चिंता की रेखा देख कहाँ मुस्कान है,
क्यों आज़ इंसान ज़िंदा रहकर पाषाण है?
बूढ़े बरगद के पास भी कौन हैरान है,
हैवान के पीछे पड़ गए क्यों भगवान हैं?
खेल बाक़ी तो इश्क़ का भी इम्तिहान है,
नफ़रत की दुनिया में न ज़िंदगी आसान है।
तटस्थता से हम हो गए कब बेजान हैं,
कितनी दूरी से आया रण का फरमान है?
समंदर से धरती-आसमान तक तैयार हुए जवान हैं,
सरहद के पार से शत्रुतापूर्ण मंजर भान है।
आतंकवाद पर चोट के लिए ही बयान है,
न्याय के लिए आगे बढने का ध्यान है।
अन्याय तो चंद पल का ही मेहमान है,
निष्पक्ष हम हैं और हमारा हिंदुस्तान महान है।
18.आदी - विजय शंकर प्रसाद .
मुॅंह मोड़ लेती है ज़िंदगी तो वजह न लापता,
अंधेरा के आदी होते क्या-क्या चला तुझे पता?
बातें अधूरी है तो बस तेरी क्या ख़ता,
ठोकर से बचने के लिए क्या-क्या करें आहिस्ता- आहिस्ता ?
ज्यों रूठी हुई तू तो मनाने का हो रास्ता,
तेरे इश्क में जादू तो क्या ठहरा कहीं दासता?
तुझे रौशनी से डर तो किससे है तेरा वास्ता,
क्यों श्रृंगार को हवा देने में आईना से रिश्ता?
किस्तों में ख़्वाब तो हमें भी ज़रा ठीक से बता,
क्या धुआँ से भान कि आग से तय क्रूरता?
साया भी साथ ही तो किसकी है अब महत्ता,
नुमाइश के बाज़ार में क्या न कहीं कभी गुणवत्ता?
सफ़र में थका तो सौद़ा भी क्या बेदाग़ अलबत्ता,
क्या दिल की तन्हाई मिटाने के लिए कोई फरिश्ता?
पाप कहाँ और पुण्य पर बहस से क्या-क्या खास्ता,
चमन में खिले गुलाब क्या तितलियों के लिए नाश्ता?
19.आक्षेप - विजय शंकर प्रसाद.
रात तो रात और अंतहीन न सफ़र,
तम है तो शमां की रौशनी दृष्टिगोचर।
जलन और शरारत से कौन है बेख़बर,
हवा के आक्षेप से क्या न इधर- उधर?
दूरी नापने हेतु तेरे पास क्या सहर,
कहाँ तेरे उपकरण और कैसा है मंजर?
इश्क़ में पड़कर कहाँ गई राधिका ठहर,
कहाँ पर अब आकुल हैं उसके मुरलीधर?
क्यों ख़्वाब में डूबा मन है वंशीधर,
क्या अम्बर में है तेरा सुंदर घर?
क्या धरा हमारी ज़िंदगी में अदृश्य पिंजर,
मेरी तन्हाई से रूबरू है कितना महानगर?
क्या तोड़े गए पहाड़ पर नहीं नज़र,
क्या समंदर की लहर में नहीं तेवर?
क्या निष्ठुर आदमी आज़ जंगली अपराजित यायावर ,
क्या प्रताड़ना की आग में पंछी और पिंजर?
सुना कि सितारों की दुनिया भी सितमगर,
चाॅंद की चाॅंदनी पर भी लौटा कहर।
बादलों से डरी तो टूट गया जिगर,
आॅंसुओं की बरसात और फिसलने हेतु कीचड़।
दाग़ खटकते हैं तो क्या-क्या तब निरूत्तर,
कौन अमर और क्या-क्या है नश्वर?
कौन शूलों के चुभन के बाद पत्थर,
एक रूठा तो कौन कहलाता रहा सिकंदर?
20.यामिनी! - विजय शंकर प्रसाद.
यामिनी!
सदा किससे तेरा सामना ,
अंधेरा कहाँ पर मना?
तेरी क्या है तमन्ना,
कौन है मोहिनी यौवना?
यामिनी!
कहाँ पर है वेदना,
कहाँ पर अंकुरित संवेदना,
अम्बर में क्या-क्या संभावना,
चाॅंद- सितारों पर क्या-क्या भावना?
यामिनी!
जुगनू की क्यों आलोचना,
साक़ी से किसे बचना?
झींगुर का कहाँ झिझकना,
कब तू भी चौकन्ना?
यामिनी!
तम के विरोध में चेतना,
फिर भी जारी बनना- बिगड़ना।
इश्क़ में नहीं उत्तेजना,
अतृप्त नयन से क्या भेदना?
यामिनी!
बादलों की यदा-कदा गर्जना,
तेरा किससे न ठना ?
आख़िर किसकी हो अर्चना,
क्या वित्तवासना ही साधना?
यामिनी!
क्या शेष है सपना,
क्या कोई है अपना?
क्यों सामने वायदा लुभावना,
कहाँ आग भी मृगतृष्णा?
यामिनी!
साया से क्यूँ प्रताड़ना,
किसे तुझे है मारना?
किसकी ग़लत है धारणा,
किसे है तुम्हें उबारना?
यामिनी!
घोड़ा ने खाया चना,
तोता करें क्या याचना?
क्या हर जगह विडम्बना,
क्या करूँ नाहक़ घोषणा?
यामिनी!
क्यों है छलिया रचना,
क्यों रोना या हॅंसना?
फिर क्या खिचड़ी पकना,
कौन रह गया अनमना?
यामिनी!
तेरा कहाँ तक भटकना,
कहाँ जाकर है अटकना ?
किसे न है लटकना,
किधर है अन्याय खटकना ?
यामिनी!
तेरे बिना क्या चलना,
किसे है न जलना?
किसे है न गलना,
ज़िंदगी कहाँ है टलना ?
यामिनी!
कहीं पर दिखा फ़ना,
ज़रा क़रीब आकर ठहरना।
खुलकर तू बातें करना,
किसी से न डरना।
यामिनी!
बेवफ़ा को क्यों सहना,
पानी बेवजह क्यों बहना?
बेखौफ़ हो किससे उलाहना,
क्या चाॅंदनी यादगार गहना ?
यामिनी!
शायद महफ़िल है जमना,
भीड़ में तन्हा आईना ।
भरपाई हेतु किसे तरसना,
इत्र का क्यों बसना?
यामिनी!
रजनीगंधा को तो परखना,
क्यों शूल से फॅंसना ?
कब पर्दा में नग्ना,
किससे संभव उसका लड़ना?
यामिनी!
किसे अधूरी कहानी तलाशना,
कौन किया तेरी उपासना?
रसपान से किसे गुज़रना,
कहाँ पर अंग-प्रत्यंग सॅंवरना?
यामिनी!
सजीव खिलौना की भर्त्सना,
बिगड़ैल की कहाँ सराहना?
क्या ज़रूरी है नाचना,
समंदर में क्यों उतरना?
यामिनी!
नदी में मछलियाँ बहकना,
रेत पर न सकना।
अंत के लिए रेंगना,
वक़्त का जारी सरकना।
यामिनी!
सेंधमारी पर किससे लिपटना,
दाग़ का कहाँ पसरना ?
सुबह -सुबह क्या - क्या ख़ुद निखरना,
कोकिला का कहाँ बचपना?
यामिनी!
निरर्थक क्या चाबुक पड़ना,
सार्थक कैसे हुआ सड़ना?
मंज़िल का किससे रूठना,
पथ कहाँ है छूटना?
21.इशारा - विजय शंकर प्रसाद .
1.
किरण पंथ पर तू क्या न पावन,
क्यों नींद में भान न तेरा स्वप्न ?
बारिश में भींगा था क़ल तेरा मन,
कैसे तूफान में रिसता गया तेरा यौवन?
रात की बेला में कैसा तेरा जीवन,
बिजली कड़कती है तो क्या रहा प्रण?
मेढक का क्या न है अतृप्त नयन,
कहाँ पर राधिका का न मधुर संबोधन?
कहीं पर कीचड़ से गया है ठन,
कहाँ पर न तेरा दिखा है मोहन?
एक ओर माली का भी है चमन,
दूसरी ओर शूल के साथ है सुमन।
तितली का कहाँ पर जगह है चयन,
कहाँ पर भ्रमर का प्रतिबंधित है भ्रमण?
पता पूछते- पूछते तू तोड़ दी है बंधन,
वजह इश्क़ है तो फिर किसका -किसका क्रंदन?
2.
सुख कहाँ है और पीड़ा कब सृजन,
कब छल पर अंकित तेरा विस्तृत विवरण?
बेवफ़ा का इशारा में भी था सम्मोहन,
ऊपर से बदनामी से हुआ है मिलन।
नदी में मीन में ही कितना वजन,
तट पर नैया पर था किसका जुठन?
तेरा लहराते आॅंचल के लिए हवा कारण,
जाल में फॅंसने पर किसका आख़िरी आलिंगन?
कहाँ पर शांति और कहाँ पर रण,
कैसे हो शत्रु और शत्रुता का शमन?
कहाँ कोलाहल और कहाँ बस उलझन,
क्या फिसलने हेतु सहर है निर्जन?
नगर है और महल में चिंहित सिंहासन,
क्या वहाँ पर है कोई प्रतिभाशाली जन?
क्या अन्याय पर भी ज्ञात तेरा मंथन,
क्यों गरल को मीरा की थी ग्रहण?
3.
गाॅंव में गुज़र गया मेरा बचपन,
आज़ कहाँ है वैसा ही अपनापन।
हर तरफ महॅंगाई का ही है क्षण,
पेट के लिए ही तो हुआ पलायन।
कुत्तों का भी तो बढ़ा चरण ,
क्या-क्या चोरी और क्यों तेरी तन्हाई पर प्रवचन?
अब औरों क्या-क्या करूँ मैं तुझसे निवेदन,
किसकी ग़लती पर पर्दा से है ख़ालीपन?
तू आविष्कारक की भेंट चढ गई फौरन,
कहाँ पर न्याय के लिए था परिवर्तन?
तेरे समक्ष प्रस्तुत किया गया है दर्पण,
तब कैसा प्रतिबिंब का है उपलब्ध दर्शन?
4.
श्रृंगार कैसा लगा और रखा कहाँ अंजन,
किसे भाया है तेरे घर का आॅंगन?
किसके लिए तू तरसी और क्या-क्या खंडन,
क्या भ्रम की लीला से प्रकट विलयन?
कहाँ हिरण के संग मयूरी का नर्तन,
कहाँ शिकारी का बढ गया है धड़कन?
कहाँ पर आश्रय से हो गया मरण,
फिर भेद मिटाने हेतु बाक़ी क्या साधन?
मैं तो हूँ तेरे लिए एकदम साधारण,
संवादी और विवादी का हो कैसे समर्थन?
किस तरह गहरी छाप छोड़ गया महाजन,
नाविक न मैं और न तेरा समर्पण?
सीमित दायरा है तो कैसे हो मार्गदर्शन,
उमड़ा है कहाँ पर नाहक़ दु:स्वप्न?
अनर्थ कहाँ पर है तीव्र और सघन,
क्या कोई नग्न करेगा सही मूल्यांकन?
क्या-क्या है अहोभाग्य और कहाँ तेरा शरण,
अभाव है तो जोखिम का क्या वरण?
प्रतिबद्ध कहाँ तक मुझसे दूर रहकर गगन,
अपवाद है क्या-क्या तुझे अब तक स्मरण?
22.ज़िंदगी - विजय शंकर प्रसाद.
आई तू क़ल सामने तो क्या -क्या आयोजित,
निगाहें कहाँ और कैसे इश्क़ का पहर?
दुश्मन कैसे घुटने टेक लगे तो गीत -
झुका आसमान क्या कि गई तू ठहर?
किस बात का इशारा कि मंजर परिवर्तित,
तलाश क्या-क्या और क्या है अनकही ख़बर?
कहाँ पर अहित और कहाँ पर हित,
तेरी सुंदरता से कहाँ पर शेष ज़हर?
दोपहर या शाम क्या-क्या और कौन भयभीत,
कैसा-कैसा रिश्ता और कौन न बेघर?
यामिनी से सुबह तक कहाँ -कहाँ ज़िंदगी प्रभावित ,
बेवफ़ा से कब शिकायत और कौन निरूत्तर?
नियंत्रण की कोशिश पर भी क्या अनियंत्रित,
तेरी इच्छा को लेकर निश्चित कैसा अवसर?
क्या-क्या याचना तब और क्या-क्या सुविचार लक्षित,
कौन बेदम और कौन अब भी बेख़बर?
कब आख़िरी बहस और कौन है उत्साहित,
ख्वाब में क्या वापसी और क्या कसर ?
आगे भी मोड़ तो क्या-क्या हुआ त्वरित,
आग तेरे भीतर तो क्या-क्या है बाहर?
क्यों तेरे ऊपर दाग़ भी है स्थित,
क्यों तू समाहित हुई पिंजर में सस्वर?
कोकिला किधर और यादें तेरी कहाँ चित्रित,
तेरे हवाले कितने रह गए सितमगर?
कितने सितारों के संग बेशर्मी सज्जित,
चाॅंद की चाॅंदनी तो कहाँ पर विषधर ?
नदी और समंदर के पास मछलियाँ मीत,
गाँव से निकल तू आ गई शहर।
खेवैया की नैया पर अजनबी चढ भ्रमित,
दंड के लिए साहिल से टकराया लहर।
डूब गया तेरा क्या-क्या और क्या-क्या खंडित,
कहाँ पर जा नाहक़ गिरा तेरा हमसफ़र?
जाल कितना बड़ा और कहाँ गाॅंठ उदित,
बंधन कब ढीला और कौन बना पत्थर?
होठों की प्यास पर कुछ कहा पराजित,
तू नि:शब्द कब और कहाँ नहीं समर?
मृत्यु कब लौटी और तम कहाँ लज्जित,
कली हुई फूल तो वहाँ क्या भ्रमर?
क्या शूल नहीं और कहाँ धूल महिमामंडित,
कब जश्न में जलन को मिला अवसर?
माटी का मोल तो रेत भी गर्वित,
दीवार कहीं है तो कहीं अपराजित यायावर ।
उॅंगलियाँ घुमाई तू तो क्या सब घटित,
कौन खिलौना नहीं और कहाँ पर रहबर?
23.समीचीन - विजय शंकर प्रसाद.
1.
मंदिर के सीढ़ी पर बैठी एक भिखारिन ,
अकेली सुंदर वहाँ उलझी और फिर पसरी।
अम्बर से रात में चाॅंद है समीचीन,
अंधेर नगरी में रहकर कौन है बरी।
धरा पर तब कितने आशावादी दिलफेंक चरित्रहीन ,
गठीला बदन की गिरफ़्त में क्यों मज़बूर सुंदरी ?
मद में रंग बदला तो क्या रहा नवीन,
क्या ठेका और क्या नियम पर वह खड़ी?
ख़्वाब का तानाबाना उसका किसके है अधीन,
जाल में आ सफ़र तो क्या धूप कड़ी?
बादल के उमड़ने से बारिश में कहाँ मीन,
कौन रह गया है मासूम ज़िंदगी का प्रहरी?
तालाब के किनारे कपड़ा और जवान धोबिन,
भींगा है पेड़ और सूखी हुई लकड़ी ।
सड़क पर पानी से सराबोर हुआ जमीन,
आख़िर वह भींगकर क्या हो गई क़ल अधमरी ?
2.
क्या रौंदा गया रौनक और असमर्थ तमाशबीन,
कहाँ पर आज़ प्रभु राम की सबरी?
मधुशाला में पनघट में क्या बसा यक़ीन,
साक़ी से कैसे इश्क़ में ख़ुशबू ठहरी?
महॅंगी मदिरा और अनुबंध भी है महीन,
हसीना के होठ लिपस्टिकयुक्त और जुल्फें बिखरी।
दूधिया चेहरा कब तक भान होता कमसीन,
चाॅंदनी कुटिलता से क्या कभी है मुकरी?
क्या तेरे वक्ष के पास रेशमी कालीन ,
तेरी उपस्थिति में क्या सुकून की घड़ी?
हमबिस्तर तेरा कौन और अर्थ कहाँ विलीन,
सिंहासन कब खाली और कहाँ तू परी ?
कलयुग की क्या सीमा और क्या प्राचीन,
पत्थर कब पिघला और कली कब डरी?
अनगिनत सितारों की टोली भी तो मुमकिन,
काली बकरी की वजह से क्यों नौकरी?
3.
द्वारपाल कुत्ता कब से हुआ है अनुत्तीर्ण,
क्या कामधेनु गाय हेतु ही घास हरी?
आईना जैसा ही कौन है पारदर्शी मशीन,
आकर्षित करने हेतु कहाँ पर जादुई छड़ी?
आग कब और कब पहाड़ यूँ बेहतरीन,
कौन तब आत्मीय और कौन बाहरी?
क्यों मसला बना पहले से मायावी हरिण,
कहाँ पर सोना और कहाँ पर गगरी?
रावण का मुक्ति हेतु ही जुल्म संगीन,
समंदर पर सेतु हेतु बेशक मेहनतकश गिलहरी।
कई सफ़ेदपोश का तो बेनक़ाब मिज़ाज रंगीन,
हीरा पहचानने का हुनर पाया है जौहरी।
मत भटक जुगनू और न अभी दुर्दिन,
कोई रखा था एक तरफ इंद्रधनुषी छतरी ?
सहर में पथिक जलता दीया लेकर तल्लीन,
यही मलाल कि उसके संग आख़िरी धोखाधड़ी।
4.
सहानुभूति पर आपत्ति से बेहाल है मालकिन,
शोभा की तलाश और कहाँ तक बराबरी?
अपरिचिता होकर क्यों रह गई नागिन,
अपेक्षा से हटकर तेरी माॅंग क्यों बड़ी?
श्रृंगार का इरादा कहाँ पर हुआ क्षीण,
क्या आग वहाँ और शेष है ठठरी ?
पश्चाताप भी किसे है और कौन कुलीन,
किसका गिरा पाया गया है पगड़ी?
कहाँ गुप्त पथ और कहाँ पर दूरबीन,
तू क्यों है चुपचाप और क्यों सिहरी- सिहरी ?
शायद है तेरी अनकही बातें भी अंतहीन,
बेशर्मी से शंकाग्रस्त हुई कितनी राधा बावरी?
कहाँ-कहाॅं राजनीति की वजह से चढ़ा ऋण,
शिकारी का कब तक जारी रहेगा यायावरी?
शिखर पर पहुँच तू कहाँ पर आसीन,
बता कि तू कब नहीं चोरी पकड़ी?
24.साझा - विजय शंकर प्रसाद.
1.
महल की ख़ुली खिड़की से पहले ज्ञान,
नृत्य करती बारिश की बूॅंदों के सफ़र।
तू कभी दूर तो अनुभव तेरी मुस्कान,
बता कि हमें जाना है अब किधर?
नजरों से देखा तो आ गया ध्यान,
रात के अॅंधेरा में हवा न बेअसर।
ख़ामोशी से तन्हा दिल और चाहिए उड़ान,
ख़्वाब में प्यास और प्यार हेतु लहर।
आज़ उदास ही तो तू और आसमान,
जमीन से अलग न नदी और समंदर।
खेल से वियोजित न तो पर्वत महान,
नाराज़गी नहीं और बेवफ़ाओं से बेशक डर।
गालों पर आॅंसू तो क्या करूँ बखान,
क्यों कहीं दीवार और क्यों कहीं सहर?
आईना से क्या साझा और क्या विरान,
खेत-खलिहान तेरा तो पर्दा तले कैसी ज़हर?
अदाओं से निकला तेरे द्वारा अनगिनत वाण,
झाड़ियों के बीच पेड़ तो कितने हैं बेघर?
अनायास पत्तों का फिर क्या आया क़ल बयान,
खला किसे है रंग बदलने से गिरने पर ?
2.
तेरा ख़त तो रेत पर ही विराजमान,
तेरा साया भी गवाही तो क्या अमर?
कवि और कविता का क्या ताउम्र मान- अपमान,
कीचड़ में तेरा अंग- गुंजन तो क्या समर?
कैसे- कैसे काग़ज़ पर उतर गया है विधान,
नग्न तेरे संग सभी क्या नहीं निरूत्तर?
कब से ठोकर मारा है यहाँ हैवान,
कहाँ नहीं जख़्म और क्यों इंसान बेख़बर?
आख़िर नीला कौन और क्या गुलाबी भान ,
दाग़ पाकर बदनामी के कितने हुए शहर?
क्या गाँव में बचे नहीं जवान किसान,
कली के खिलने पर क्यों दीवाना भ्रमर?
उलझे सितारों पर चाॅंदनी कब हुई मेहरबान,
तितलियों के संसार में क्या शूल तरबतर?
लाश जैसी ज़िंदगी है तो मृगमरिचिका दान,
काश माली भगा पाता चमन से यायावर।
दीनों की मांग झोपड़ी तो कैसा परिधान,
क्या हुआँ - हुआँ करने हेतु ही जन्मा गीदड़?
मंज़िल पा लेने का तो ज़रा ठान,
आकर लौट जायेगा तेरे पास से ठोकर।
3.
कौन मज़बूरी में और कब तुझे थकान,
कब तू राम तक और कहाँ अनजान सितमगर?
तू कैसे की थी महफ़िल में विषपान,
कैसे तेरे बिना न रहा है कोई विषधर?
कैसे रावण पर बल कि हावी हुआ अज्ञान,
लंका जलने पर क्या-क्या हुआ इधर से उधर?
कहाँ से कहाँ तक विभीषण का जगा अरमान,
कहाँ पर न फिक्र और कायम है नाहक़ कसर?
कलयुग ही है तो कहाँ पर न टिका बेइमान,
कहाँ पर सिंहासन के लिए डटे हुए हैं पत्थर?
कौन तेरे नाम पर ढोंगी और हर ओर शोभायमान,
क्यों दो काली बकरियाँ और बापू के तीन बंदर?
कुत्तों का रोटियों पर टूट पड़ने का भी विधान,
फक़ीर की भी नीलामी और कहीं का भी नहीं सिकंदर।
रूपया भी बोलता है तो क्या चकाचौंध के दौरान,
खोटा सिक्का हम तो क्या तेरा झूठा महानगर?
कब तक तेरी किताब में भी अंकित झूठी शान -
मधुशाला है तो कब तक नफ़रत के भी स्वर ?
किन्तु-परन्तु और धर्म- अधर्म पर बहस से किसकी पहचान,
खिला गुलाब रहबर पर चढा तो किसकी पकड़?
25. अनर्थ - विजय शंकर प्रसाद.
1.
पाप से तेरा इर्द-गिर्द समर्थित,
तटस्थ नहीं तो कैसा पहर?
अफ़वाह गर्म तो अनर्थ घटित,
कहाँ पर रह गए रहबर?
ज़िंदगी ख़ामोशी में कहाँ आयोजित,
कैसा नीड़ और कैसा सहर?
पत्तियाँ कब बिखरकर हुई पराजित,
वजह क्या हवा का सफ़र?
क्या पता कि हम मिश्रित,
हमारे पास क्या शेष उत्तर?
इश्क में क्या तेरा समाहित,
क्या अंधेरा में ही गुज़र?
क्यों जाल में तू उपेक्षित,
नफ़रत से किसे है डर?
बेशक अनिच्छा से तू समर्पित,
दिल तक अपमान का ज़हर।
तेरा जिस्म बेवफ़ा से मुर्छित,
हतप्रभ मैं और तू निरूत्तर।
दौलत से कौन सम्मानित,
क्या मोह में हक़ बेख़बर?
2.
सत्ता का नशा कब खंडित,
छल क्यों तुम्हारे भी अंदर?
ऐसी नग्नता से कौन भ्रमित,
कहाँ फूलों का बिस्तर?
ऐसे में भूल कब वर्जित,
कब ख़्वाब में उड़ा भ्रमर?
तेरे नाम मेरा जमीर परिभाषित,
तेरी अदा तो मेरे स्वर।
शूल है तो क्या संयमित,
कौन हो रहा है मुखर?
तेरे मातहत है कौन कलंकित ,
क्या-क्या आया है तुम्हें नज़र?
पत्थर कौन और कौन द्रवित,
कौन है मौत से निडर?
धर्म की बातें कब उदित,
क्यों अब तक जारी समर?
अनमना समंदर में क्या उन्मादित,
प्यासी नदी का कहाँ कसर?
मछली रानी क्या गायेगी गीत,
क्यों वह भी खाई ठोकर?
3.
परिवर्तन हेतु क्या न रचित,
कौन लौटा तट को छूकर ?
फिर तू कब-कब नहीं महिमामंडित,
विध्वंस हेतु कब नहीं लहर?
तेरी यादों में क्या-क्या लक्षित,
आज़ का क्या है मंजर?
आशा में क्या है प्रशिक्षित ,
तेरा आईना पाकर कौन अल्हड़?
क्या आरक्षित और क्या सुरक्षित,
झुकने पर क्या है उर्वर?
सुकून हेतु मोहिनी अभिसारिका निर्मित,
ज़रा मेरे आगोश में ठहर।
टटोलने से कुछ तो संग्रहित,
मैं कैद़ी और तू पिंजर।
भूख है तो कौन सुसज्जित,
पास ही क्यों जंगली यायावर?
तू तो नाहक़ है विचलित,
कहाँ न अतीत का खंडहर?
अनुभव पर तो सभी आश्रित,
चकाचौंध से भरा है नगर।
26 . नाकेबंदी - विजय शंकर प्रसाद.
कभी रौशनी तो कभी अंधेरा का खिलवाड़,
क्यों तेरी ज़िंदगी में सहर की लहर ?
सबकुछ एकाएक नहीं तो याददाश्त से करार,
भूल भी कहीं तो निशानदेही क्या इधर- उधर?
अपरिचित ज़्यादा देर तू नहीं तो बेक़रार,
भिन्न-भिन्न अनुभवों के साम्राज्य से कौन बेख़बर?
कुछ धुॅंधलाया और कुछ ठहराया सामने दीवार,
मिट्टी से ज्ञात नाकेबंदी के बावजूद सफ़र।
ऊल-जलूल सोच से उलझकर क्या संभव प्यार,
कब नरक में पलायन और कितने बेघर?
क्या-क्या अब तक हावी और किसका इतज़ार,
तरसते ताउम्र पर हमसाया से क्यों डर?
वेदना के साथ हॅंसना आया तेरे द्वार,
फिसलता गया क्योंकि आग है भीतर।
फर्क़ मिटा तो क्या तेरा सपना साकार,
भ्रम वजह तो छल का क्या समंदर?
फूलों पर बैठी तितलियों को देखकर श्रृंगार,
चिड़ियों को देख बगीचा में कितने सितमगर?
धूलों का क्या कभी भी नहीं विस्तार,
शूलों की शून्यता नहीं तो कौन-कौन निडर?
पत्थरों को झपटते तेरे संग किसका जुगाड़,
सृष्टि के रहस्य को थामा कब शहर?
काबू में रखने का बूता नहीं बारम्बार,
फलतः पीना पड़ता है जवानी का ज़हर।
दबोचा भी गया है कभी तो पहाड़,
क्या मिला पहले ही यकीन को धकियाकर?
बदतमीजी सूरज से और रेत भी गुनहगार,
रंग बदलने से भी हो गया गुज़र।
बातें हजम नहीं और फिर कहाँ सदाबहार,
संवादहीनता से बेपर्दा क्या नहीं खंजर?
आईना हवा से टूटकर चकनाचूर क़ल यार,
जीते हुए फिर आख़िर कौन शिखर पर?
सुकून मन का नहीं तो हर्ज कहाँ खेवनहार,
क्या ज़िंदा मरा न जाल में लिपटकर?
तू भी विचलित तो कॅंपकॅंपी भी तो लगातार ,
झूठ है कि नि:शब्द चाॅंदनी और उसका अम्बर।
तंज़ का कई तो अतीत में भी शिकार,
चेहरा पर चेहरा तो क्या-क्या गया है उतर?
जुगनू ने राह में रोक किया तो ख़बरदार,
किन्तु बेपरवाह रहने से शायद ध्रुवतारा सहित मैं निरूत्तर।
कुटिल मुस्कान की वजह बस नफ़रत का बाज़ार,
दवा के नाम पर सौद़ा होते वित्तवासना में सौद़ागर।
कैसा भार और यायावर की स्मृति में क्या यादगार,
बेवफ़ा की मंज़िल कहाँ और क्या-क्या बेवजह तितर-बितर?
हरियाली अस्त होकर लुढ़क गया तो कोकिला हुई बीमार,
छुपा न तब बेशर्म जिद्द तो निकला अनर्गल स्वर।
कहीं बज्रपात तो कहीं पर समर से अक्षरशः संहार,
महलों में किसी कोना में शतरंजी चाल भी ठोकर।
27.संशय - विजय शंकर प्रसाद.
कभी जानबूझकर नाहक़ ही तेरा भी महिमामंडन,
क्यों इस तरह की चुनौती झेलता मन?
भावना आहत है और हास्यास्पद तेरा कथन,
प्रतिबंध हेतु आंख की किरकिरी का चयन।
आलोचना एकतरफा नहीं तो दिखा कलयुगी रामायण,
कैसे मालूम कि संशय का ज़रूरी वर्णन?
हर तस्वीर पर कलाकार द्वारा अंकित लक्षण,
हर मोड़ पर खड़ा है बस रावण।
देवत्व का कहीं तो रहा होगा लक्षण,
फिर कौन निष्पक्ष और कहाँ न दुराचरण?
उम्मीद के सहारे ही तो नया थ्रुवीकरण,
भोग्या के पक्ष में क्या गोपनीय चित्रण?
बेघर का ठेका किसे और कहाँ पंजीकरण,
क्यों छल की पूर्ति हेतु तेरा जीवन?
पहचान की चोरी पर कब होगा नियंत्रण,
कौड़ी के भाव ही बिक्री किसका वतन?
28.तंज़ - विजय शंकर प्रसाद.
कविता इसलिए है कि जख़्म स्मरण है,
ख़ुशियाँ दूसरे को देने हेतु जीवन है।
ताउम्र भ्रम नहीं है तो वजन है,
वक़्त के साथ ही आख़िर परिवर्तन है।
विषकन्या पर तंज़ तो कहाँ स्वप्न है,
अलविदा कहने से पहले किसका मनोरंजन है?
निर्णय क्या तेरा और क्यों दमन है,
कुर्सीवान असुंदर होना क्या नहीं कारण है?
कोई धनवान तो उसका कैसा दर्पण है,
कहाँ पर जाने के बाद समर्पण है?
ग़ुलाम का उसे कब तक समर्थन है,
सौंदर्य के प्रति कहाँ तक आकर्षण है?
सुना कि उसके किताब में सुमन है,
इश्क़ के नाम पर वसूला धन है।
झूठे वादों का उसके द्वारा सृजन है,
अच्छा है कि कुछ तो दर्शन है ।
चेहरे पर स़च़ दिखा तो उलझन है,
छल का पल तो अंधेरा गहन है।
तेरी तलाश में आख़िरी किसका भ्रमण है,
कैसे इंसान ज़िंदा और नाहक़ विपन्न है?
कैसा मन कि कुछ तलाशा नयन है,
महफ़िल मदिरालय तो क्या बस सूनापन है?
अम्बर में घन और दिखा व्यसन है,
तेरी मंशा को लेकर कई प्रश्न हैं।
तन पर बारिश की बूंदें संलग्न हैं,
क्या तब मर्यादा का हुआ हनन है?
कहाँ पर नग्न को मिला शरण है,
दाग़ नहीं तो कब रिश्ता पावन है?
रण में मौत का भी आलिंगन है,
बर्बादी की राह तो कहाँ बंधन है?
शूल का चुभन से हटकर चुम्बन है ,
कैसा पथिक और कहाँ पर किरण है?
29.बेड़ियाँ - विजय शंकर प्रसाद
पिंजर में कोमल परी और पाॅंव में बेड़ियाँ ,
तब तक कहाँ नैतिकता और किसे है विशेषाधिकार ?
कला के नाम पर रईस ने खेल किया,
अप्रत्याशित क्या और धन की वर्षा क्यों बारम्बार?
तू कपड़े-लत्ते ठीक की तो फिर किसे शुक्रिया,
तुझे निर्वस्त्र करने पर क्या हुआ कोई चमत्कार?
पहले तेरी विवशता पर कहाँ पर दिखा दीया,
कहाँ रौशनी और प्यार के बदले क्यों बलात्कार?
कब नाची और कब नचाकर तूने शिकार किया,
महल की बंद खिड़की और द्वार कब भार?
कब हवशी का सहर तू और क्यों सिसकियां,
क्या रानी-पटरानी का कोई करें मस्ती हेतु इंतज़ार?
क्या आज़ भी आधुनिक लड़कियाँ बस अभिशापित कलियाँ,
क्या विकृत मानसिकता से ग्रस्त का अनैतिकता व्यापार?
ख़ुशहाल बनने की कल्पना में फूटी किसकी चुड़ियाँ,
आईना के सामने आया कब तेरा भड़काऊ श्रृंगार?
क्यों जवानी में दिल से दिल की दूरियाँ,
सफ़ेदपोश की बस्ती में क्यों जिस्म का बाज़ार?
तू कब तक बनी हुई भोली गुड़िया,
क्यों नदी सहित समंदर के अलावा पहाड़?
नाव पर न जाल और न तो मछलियाँ,
माॅंझी बिना दिखावा तट पर तन्हा पड़ा पतवार।
कुत्तों के भौंकने से कौन तेरा प्यासा शर्तिया,
कौन हिस्सा नहीं ख़ुला-ख़ुला तरसाने हेतु ही उपकार ?
कौन टूटा-फूटा खिलौना की तरह नहीं नाहक़ जबरिया,
कातिल निगाहों को लेकर न्याय कब से उधार?
तेरी मुस्कान से घायल हुए की यहाँ दुनिया,
पानी- पानी हुआ कहाँ पर पहुँचकर पायेगा ख़ुद उद्धार?
सिंहासन पर काबिज होकर कितना बन गया छलिया,
मंज़िल कहाँ पर है और कहाँ पर खेवनहार?
बलि चढ़ गई कैसे जैसे-तैसे भी काली बकरियाँ,
सोच में पड़ गया कि यह कैसा उपहार?
कितनी मोटी किताब और तेरी कैसी-कैसी सच्ची कहानियाँ,
कैसा वसंत और कोकिला का कहाँ पर संहार?
मिठाई जैसी तू तो तेरे ऊपर क्या मक्खियाँ,
शून्य से क्या चकाचौंध के प्रतिकूल कोई बरकरार?
कितने नि:शब्द ने तेरे हक़ में दुआ किया,
जनता के ख़िलाफ़ जाकर कैसा है यह विस्तार?
अंतहीन युद्धों में मरी हुई पड़ी है बुढिया,
क्या तुम्हारे विचार से तटस्थता की हुई हार?
30. आख़िर - विजय शंकर प्रसाद.
जागता हूँ तो वजह सपना है,
रात में किसे सोना मना है?
कब अम्बर का चाॅंद अपना है ,
सितारा भी कब से अनमना है?
आज़ स्वीकार किसे तेरी रचना है,
हर तरफ जारी किसकी भर्त्सना है?
क्या अस्वीकार करने की भावना है,
किससे तेरा युद्ध यहाँ ठना है?
सूरज के चलते क्या कहना है,
किसने तेरा क़ल लूटा गहना है?
उपेक्षा तुझे कब तक सहना है,
मेरे बिना तुझे किधर रहना है?
वायदा से किसे अब मुकरना है,
इश्क है तो क्या करना है ?
अच्छा है कि नहीं डरना है,
आख़िर हर कोई को मरना है।
31. दासता - विजय शंकर प्रसाद.
सिंहासन पर बैठे से शिक़ायत,
वजह है दमन से वास्ता।
अनुबंध से हटकर भी अभ्यस्त,
मंज़िल हेतु बाक़ी है रास्ता।
बिना नींद के तू व्यस्त,
बेवजह तो न कहीं दासता।
तुझे औपचारिकता निभाने की आदत,
क्या- क्या ज्ञात करें आहिस्ता - आहिस्ता?
खानदानी शौक़ से बेशक उदय-अस्त ,
वायदा से दूर है ख़ता।
क्षमा की क्या है ज़रूरत,
कौन है तेरे सामने लापता?
प्यार के लिए तेरा ख़त,
क्या शांति के लिए तटस्थता?
असमानता के बाद क्या हसरत,
क्या है तेरा ग़लत पता?
क्यों पसरा हुआ है दहशत,
कहाँ से तेरे भीतर असहजता?
तेरा ग़म है किसके मातहत,
कैद़ क्यों है आख़िर सहजता?
सामने से मेरे पास क़यामत,
पीछे से तेरे पास दक्षता।
किसी ने दिया हमें नसीहत,
स़च़ से उम्मीद की सत्ता।
32. खेल - विजय शंकर प्रसाद.
एक स़च़ आधुनिकता के नाम पर ,
दरिंदगी की झलक है तो ठहर।
जागना भी नियम तो क्या - क्या तितर-बितर,
क्या अनकही बातें और कैसा महानगर?
कभी गाँव में व्यतीत अतीत अमर,
खेत-खलिहान में तब हॅंसी- खुशी से दोपहर।
तू नंगी और नृत्य का सफ़र,
कपड़ा बटोरने से पहले क्यों सहर ?
तेरा बुदबुदाना क्या दे पाया उत्तर,
हिरणी के शिकार से क्या लहर?
कौन पहले छेड़ा और कैसा भॅंवर,
कौन खींचकर लाया मृगतृष्णा में पत्थर?
तू भागी कब और क्या डर,
कौन तुझसे लिपटकर लिया तुम्हें पकड़?
प्यार कहाँ और क्यों वासना तरबतर,
अधूरा तुझे छोड़ कितने हुए बेख़बर?
बांहों की गतिविधियों पर तू निरूत्तर,
डगमगाया न ओठ और खेल रातभर।
बिस्तर पर तू गई क़ल सिहर,
तेरा किया श्रृंगार बिखरा हुआ रह-रहकर ।
बेशर्मी परोसकर तू कहलाई अल्हड़,
सरकती जवानी क्यों झेली आंखें मीचकर?
मोहिनी मदिरा से आवेश में डगर,
आग है वजह और बारिश झमक-झमककर।
प्यासी का क्या तैश में आकर,
नदी का क्या समंदर में गिरकर?
लांछनों के तीर लगने से असर,
ग़ुलामी किसके लिए और क्यों पिंजर?
शनै:-शनै: बेवफ़ा ओझल और कौन बेघर,
क्या करोगी अपनी यादें तुम उड़ेलकर?
सूरज चढ चुका तो कौन निडर,
भरोसा टूटा तो कहाँ तेरी अकड़?
पलटकर पीछे देखा न तेरा हमसफ़र,
मिलन के बदले जुदाई का कहर।
प्रश्नवाचक निगाहों से तेरे अंदर समर,
आख़िर पढ-लिखकर नासमझी भी है ज़हर ।
मेरी कविता को गणित से ठोकर,
रोज़ तरह-तरह के अनुभव का पहर।
ज़रा शीशमहल से तू तो उतर,
कुछ तो संग्रहित हो नव ख़बर।
33. संयोग - विजय शंकर प्रसाद.
अंधेरा से तुम करने लगे हो प्यार,
रौशनी से क्यों लगता रहता है डर?
क्यों ज़िंदगी में ख़ामोशी तेरे ही द्वार ,
कैसी आदत है यह और कौन सितमगर?
सुंदर स्त्री के प्रेम की तरह नैया-पतवार,
बंधन से मुक्त प्यासी मछली के तेवर।
फूलों की पंखुड़ियों पर है व्यवहार धारदार ,
छुअन हेतु आकर्षण और कई हमबिस्तर।
मादकता से लबरेज मदिरा कहाँ पर साकार,
क्या कहीं भी ऐसे प्रश्न का उत्तर?
क्या आलिंगन और चुम्बन से कहीं बहार,
कितना प्रयोग और कब तक तू निरूत्तर?
एक देह से ठहराव और टकराव एकाकार,
उलझे ख़्वाब से उत्पन्न क्यों हुआ ज़हर?
किसने इतना नाच नचाया और कौन लाचार,
कब हाय-तौबा और फिर कितना पड़ा अंतर?
तेरे सामने संकोच का दिखा कभी पहाड़,
मौक़ा है और कुछ तो तेरे भीतर।
तेरा वक़्त बदलेगा और हिम्मत मत हार,
नदी के सफ़र में सफलता हेतु समंदर।
रेत भी तो साहिल पर कौन शर्मसार,
सीप और नमक भी क्या नहीं उजागर?
कछुआ की चाल से क्या नहीं सार,
क्या कहीं घड़ियाली आंसू पर है नज़र?
माटी और पानी तो संयोग है यार,
सूरज या चाॅंद के लिए ही अम्बर।
सितारों की बातें भी अनन्त तक खेवनहार,
कभी तो शांत होगा दिल का बवंडर।
वास्ता हवा से तो कैसा प्रयोग बारम्बार,
क्या मिलन की रात से तू बेख़बर?
वियोग के कहीं तो जुड़े हैं तार,
इंतज़ार में तेरा क्या-क्या हो गया इधर - उधर?
आग ही आग तो कोई तो गुनहगार,
धुआँ इसलिए कि कातिल निगाहों के ठोकर।
तेरा मुखौटा और तन्हाई की दवा उधार,
हर ओर सहर और मैं भी बेघर।
जिंदा लाश का होकर नया नहीं समाचार,
ग़ैर रह गया तो नग्न क्या अक्षर - अक्षर?
नि:शब्द न आईना तो करें सही विचार ,
यादें कड़वी है तो कैद़ कहाँ यायावर?
कहीं मोह तो कहीं निर्मोही का दीदार,
वजह भी है तो है उपलब्ध अवसर।
कितना फ़ासला है और क्यों ऊॅंची दीवार,
नाहक़ कहाँ नेकी और रूका क्या समर?
क्या छल का होता ही रहेगा विस्तार,
क्या वजूद तेरा वैसा ही जैसे पत्थर?
पिघलते हिम पर क्या - क्या ग़लत अख़्तियार,
क्या शूल ही हमेशा तुझे भी मयस्सर?
34. भँवर - विजय शंकर प्रसाद .
ख़ामोशी और बेरूख़ी के बीच तलाश विषय ,
तुम्हें महँगाई में चाहिए लहठी सस्ती और सुंदर ।
बाज़ार की दुकान में क्या नहीं भय ,
क्या लौट पायेगा तेरे लिए नया मंजर ?
क्या नया सूरज का हो जायेगा उदय ,
कहाँ तक उधारी और क्या कहेगा अम्बर ?
करेगी धरती भी कभी कुछ तो तय ,
नदी अधूरी तो कहाँ पहाड़ और समंदर ?
अजनबी हवा के चलते क्या हुआ प्रलय ,
क्या चाँद रूका और बादल से विषयांतर ?
दूधिया चाँदनी का क्षणिक ही तो समय ,
कब नहीं रहा है वजूद में सहर ?
साझा ही तो क्या-क्या क्रय और विक्रय ,
मछलियाँ नैया पर जाल में क्या कारगर ?
दर्पण का फूटना क्या संकेत दिया असमय ,
पराजय आख़िरी तो तेरे आँसू क्या ज़हर ?
तैरने और डूबने से क्या - क्या आज़ निर्भय ,
क्या यामिनी में टिमटिमाते तारें नहीं बेख़बर ?
बेवफ़ा बेवजह नहीं तो करें कुछ निश्चय ,
छल के बाद माफ़ी तो कहाँ पर रहबर ?
रेत या माटी का उड़ना साबित विजय ,
इश्क के भँवर में मंज़िल तक समर ।
अतीत भी याद और अंधेरा भी क्षय ,
विराम से पहले कहाँ है थका सितमगर ?
35. निशान - विजय शंकर प्रसाद.
निरपराध होने पर सज़ा तो कहाँ रहेगा बेगुनाह,
फिर ज़िंदगी में कहाँ पर आबाद इश्क की राह ?
कोई है मसीहा और कहीं नेकी हेतु चाह,
भले ही चिलचिलाती धूप में निकली है आह।
स़च़ के लिए ज़िल्लत तो मत हो गुमराह,
झूठ की वजह से छलिया कब तक शहंशाह?
मौत तो तय है और किरदारों हेतु क्या सलाह,
अंधेरा पास तो निशान मिटाने में उड़ा क्या -क्या अफ़वाह ?
कब तक तल्ख़ी और कितने हैं ग़लत गवाह,
इंसाफ़ के मंदिर में किसे मिलना चाहिए पनाह?
सवालों के दौर में कुछ तो लगा तुझे थाह,
वटवृक्ष पहले से तो क्या नहीं प्राप्त छाॅंह ?
हवा - पानी की बिक्री तो कौन था क़ल बेपरवाह,
झूठा ही श्रृंगार तो बेपर्दा होकर कौन तबाह?
कृत्रिम रौशनी से घिरा पत्थर तो किसे आगाह,
वक़्त का फ़ैसला तो कब कुत्ता किया वाह-वाह?
दिल की बात कहना- सुनना और कहीं पर निगाह,
अभिसारिका के बिना क्या व्यतीत नहीं कई माह?
समंदर में लहर तो नटखट नदी कब अथाह,
यादों की बारिश में मग्न मीन किधर ख़ाहमख्वाह?
मीनमेख से हतप्रभ जनता और सामने खड़ा तानाशाह,
जमीन-आसमान एक किये परिंदा का चेहरा हुआ स्याह।
शहर में भिक्षुक ख़ाली पेट ही रहा है कराह,
बहुत दूरी पर है हलचल से भरा हुआ बंदरगाह।
चाॅंदनी रात है तो किधर ख़ास का प्रवाह ,
टिमटिमाते सितारों से मिलने हेतु कौन फैलाया बाॅंह?
जुगनुओं में समझ कि पथभ्रमित हुए तो आह,
नैया भी तन्हा और सन्नाटा से भरा दरगाह ।
36. मज़बूरी - विजय शंकर प्रसाद.
तेरे द्वारा वायदा तोड़ देने की चाहत ,
तुझे ख़ामोशी से नकारना चाहा मेरा मन।
मज़बूरी है और आकुलता में समस्या अनवरत,
कैसे कहूँ कि हल के लिए तेरा समर्पण?
हित के सवालों पर तेरा नाहक़ ख़त,
अपनी बात मनवाने में क्यों तेरा मनमानापन ?
इश्क़ का दिखावा से कहाँ पर राहत,
क्या यह गंद़ी राज़नीति का नहीं समर्थन?
कई के अहित होने पर कहाँ बादशाहत,
फिर निजी फ़ायदा से कैसा सही जीवन?
मिलकर कुछ सार्थक करने का है वक़्त,
ऐसा तुझसे सम्भव नहीं तो होगा रण?
आज़ के दौर में हर कोई अस्त-व्यस्त,
अनैतिकता का बढने लगा ही है वजन।
बेशक उदय के बाद होता है अस्त,
नफ़रत का तो होना ही चाहिए शमन।
कुछ तो हो बने नियम के बदौलत,
न्याय के लिए हो नया कुछ सृजन।
मत लुट तू दीनों की सारी दौलत,
ज़िंदा रहते क्या ज़रूरी है बेवक़्त मरण?
ठोकर खाने की क्या है हमारी आदत,
तम की दुनिया में क्या खिला सुमन ?
क्या सही है और क्या है ग़लत,
शूल का कब न रहा है चुभन?
अपवाद समर्थ तो क्या है हक़ीक़त,
मर्यादा भंग तो कहाँ न तेरा भ्रमण?
निष्ठुरता का कब संज्ञान से अभिसारिका सलामत,
क्या मधुशाला में मनोभावों का है दर्पण?
साक़ी की होली और कोकिला पर महाभारत,
नागिन किसके चमन में पहुँच की निवेदन?
क्या बर्बाद सितारों से कहानी की है कीमत,
गुमराह की राह में कहाँ पर बंधन?
37. चिंता - विजय शंकर प्रसाद.
1.
कहाँ खो गई तुम और कहाँ तेरा प्यार,
कैसी है तेरी ज़िंदगी और कहाँ पर मद-धार?
जब तक तू क़रीब तो कहाँ पर हार,
जुदाई पर क्या हरी पत्तियाँ भी शर्मसार?
कैसे करूँ मैं कड़वा स़च़ का इज़हार,
मौत तक कितने बेपनाह ने ख़बरदार ?
छिपकर क्या मिला और क्या समंदर में अभिसार,
तू की जब श्रृंगार तो कैसे हुआ छिन्नाधार?
कैसे रह गई अचुम्बित और कैसे भूला संसार,
छू लिया कब अंधेरा और कैसे बदला व्यवहार?
बांध ली किसकी यादें और दिया बाॅंहें पसार,
क्या वक़्त तेरा लौटा और क्या मिला उपहार?
कहाँ पर ख़्वाब विलीन और कहाँ है राजकुमार,
दिल से दिल जला तो कहाँ पर अधिकार?
डूब गया तेरा सब तो शिथिल क्या बयार,
नि:शब्द ग़मगीन हम तो क्या -क्या रंग साकार?
सिमटा है ज्यों प्रचार तो क्या संवाद बारम्बार,
झुक गये कब सितारे और क्यों आदमी लाचार?
व्यंग्य से गहरी चिंता तो क्या-क्या सोया साभार,
साधना में भी आघात तो कैसे जागकर प्रतिकार?
दिन-रात गर्दिश का इशारा तो अब किसका इंतज़ार,
बाक़ी क्या बचा और कौन है खेवनहार?
आंसू बहा कब घड़ियाली और कहाँ न तकरार,
कहाँ पर अजनबी रेत और रूठा बहार?
जाल एक किनारे और दूसरी ओर नैया-पतवार,
लहरों में खेलता तिनका और कई गुनहगार ।
रूबरू नदी ठिकाना तो डोल गया विचार,
जंगल धरती पर और आख़िर पिघला पहाड़ ।
गरज से क्या पर्दा तेरे भी द्वार,
खिड़कियां ख़ुली-ख़ुली तो क्या इंसानियत है दरकिनार?
तड़पती प्यासी तो छलिया के द्वारा छेड़छाड़,
ख़ुशबू के इर्द-गिर्द तितलियों का नृत्य बरकरार।
2 .
कहाँ छुईमुई तू और कहाँ न तेरा दीदार,
कहाँ ज्ञान की बातें भी अज्ञानी है दीवार?
कहाँ पर बरसाती मेढक और कहाँ तेरा हथियार,
क्या सही से तौलने हेतु तेरे पास होशियार?
जनतंत्र पर क्या कहोगी और कौन किया जयकार,
क्या खटकने लगा है और किसके लिए मनुहार?
चुनाव भी सामने है तो कौन - कौन दिखा उम्मीदवार,
अजनबी शख्स अंतरंग भान तो कब हुआ अहंकार?
कहानी बड़ी है और हम कहाँ पर नहीं किरदार,
तरसते रहे हम तेरे लिए तो कहाँ नासूर चित्रकार?
आईना गिर पड़ा तो नया के लिए पहुॅंचा बाज़ार,
फिर शीशमहलों में लगा नाहक़ क्या तेरे लिए दरबार?
38. कविता - विजय शंकर प्रसाद.
1.
कविता सहस्र सिद्धियों के द्वार ,
काल्पनिक जगत में यथार्थ उपहार।
जन की वाणी बस आधार,
करें ज़िंदगी से हम प्यार।
कविता वीरांगना तो कितने प्रकार,
वायदा है तो क्या-क्या दरकार?
सिंहासन डोलने पर कहाँ किरदार,
जनता की क्या नहीं सरकार?
कविता सुंदरी का भी विचार,
बगावत का भी है आकार।
कहीं ग़म का है खेवनहार,
कहीं छल पर है प्रहार।
2.
कविता जद्दोजहद का है अभिसार,
स़च़ में संतुलन हेतु पुकार।
कवि का मान हेतु प्रचार,
ग़लत का शब्दों से संहार।
कविता कवयित्रियों के हाथ तलवार,
सेवा हेतु समाज का मददगार।
न उसूल की यहाँ हार,
आईना दिखाने हेतु तस्वीरें बारम्बार।
कविता सवालों का न गुनहगार,
न किया उत्तर का इंतज़ार।
कभी तो नदी पर भार,
कभी तो प्यास का सार।
3.
कविता हिमालय की तरह हक़दार,
मूल्य परखकर होता है तैयार ।
पैदा कर दिया है ही अंगार,
कई राहों से होकर आर-पार।
कविता हवा बदलने को यार,
सहर में कातिल तो तकरार।
शूलों का दिखा जब अम्बार,
मंज़िल तक पहुँच का उभार।
कविता तो छद्मावरण पर वार,
वक़्त से शत्रुता का प्रतिकार।
पहचान कर लिया है गद्दार,
सदा जगाया सपनों का संसार।
4.
कविता से बेशक हटा अंधकार,
किन्तु अनन्त सफ़र आख़िर विस्तार।
न मधुशाला की तरह स्वीकार,
न साक़ी ही आज़क़ल अस्वीकार।
कविता महफ़िल में कब बेकार,
कब अभिसारिका हो गई बेकरार?
रेत मुद्दा तो कितने समझदार,
क्या तब इंसाफ़ है गिरफ़्तार?
कविता रसपान हेतु कहीं श्रृंगार,
कहीं झूठी मुस्कान का त्यौहार।
वजह सूरज तो कौन दरकिनार,
वजह चांदनी तो कहाँ -कहाँ खिदमतगार?
5.
कविता से स्वाहा क्या भ्रष्टाचार,
क्या यह घुंघरू की झंकार?
रंग के बदलाव के आसार,
गिरकर उठने पर सहसा आभार।
कविता का अर्थ न अहंकार,
कैद़ परिचय तो कैसा व्यापार?
बेवफ़ा का कौन न शिकार ,
काग़ज़ी शिकायत पर किधर हाहाकार?
कविता देश- विदेश तक देता समाचार,
समेटने की जगह कब अख़बार?
कहाँ पर न उगा बाज़ार,
कुछ कहने- सुनाने हेतु कैसा दरबार?
6.
कविता क्या और क्या साकार ,
ज़हर पीकर कौन है बीमार?
बेआबरू की कहाँ लम्बी कतार ,
महारथी किसके रथ पर सवार?
कविता क्या नैया और पतवार ,
क्या जाल और क्या काफ़ी भीड़भाड़?
नि:शब्द की मज़बूरी तो विकार,
तन्हा हम तो क्या बहार?
कविता तितलियों को दिया निखार,
भ्रमर का भी जुड़ा तार।
फूलों की ख़ुशबू जाना कुम्हार,
मूर्ति में सजीवता एकदम बरकरार।
7.
कविता कोकिला तो कहाँ अदाकार,
नदी- सागर तक मछलियाँ तो कौन चाटुकार?
सितारों का टुकड़ा - टुकड़ा होना क्या अत्याचार ,
युद्धों के दौरान क्या बलात्कार?
कविता धुआँ तो क्या उधार,
राख धर्म तो किसका उद्धार?
दीनों के संग क्या उपकार,
कौन धनी और कहाँ दीवार?
कविता है तो क्या -क्या अवतार,
क्या कोई भी जादुई चमत्कार?
कहीं तो कोई हुआ शर्मसार,
कहाँ पाप न था नागवार?
8.
कविता है तो कितने कर्ज़दार,
चंचलता पर क्या सूक्ष्म हुंकार?
हिरणी काया की माया लगातार,
कैसे हुआ क़लम कहीं लाचार?
कविता है तो कहाँ जयकार,
कितने हैं बचे हुए पक्षकार?
विराम तो कैसे लौटेगा रफ़्तार,
परिंदों के पास कितने उम्मीदवार?
कविता यायावर तो क्या यादगार,
क्या उपमा भी है सिलसिलेवार?
ज़रा हमें क्या दिया उबार,
यामिनी और जुगनुओं से क्या-क्या निराधार?
9.
कविता है तो कौन फ़रार,
क्या हिमपात होना मज़ेदार?
बादल बिना बारिश क्या दमदार,
गुलाबी होठों पर क्या असरदार?
कविता मदिरा तो कहाँ खुमार,
क्या फ़र्क़ जहाँ ख़म बेशुमार?
वासना का कीचड़ कहाँ अख्तियार,
सुबह - सुबह घास पर क्या जुगाड़?
कविता रफ़ूगर का करें दीदार,
शबनम को कहाँ पर लताड़?
कविता है तो कितने सलाहकार,
भूखे हेतु क्या तार्किक फटकार ?
39.दृश्य - विजय शंकर प्रसाद .
तेरा जग अलग तो दृश्य भी चंचल ,ताप के बाद ही गगन हुआ शीतल ।
चाँदनी कब तक और क्यों ग़मगीन पल ,सितारों के संग तो क्या तू कोमल ?
बारिश और हवा की वजह कब सबल ,क्यों ग़लत का होता गया है नक़ल ?
हरी पत्तियों से क्या कोई संदेह असल ,सहर के चलते क्या दाग़ पाया बल ?
असमर्थ जब तू तो पता चला दलदल ,चिंता अब कि क्या सब होगा क़ल ?
कहाँ तेरे श्याम और क्यों छाया बादल ,इश्क में मुरली की तान क्या अटल ?
यामिनी में तेरी राह नहीं तो सरल ,दीवारों से ठोकर खाते क्या नहीं अनल ?
कहा था अजनबी कि मेरे संग चल ,आज़ नाहक़ है तेरे लिए मोहक महल ।
तू नहीं समझी और बंधक बनाया सांसारिक छल ,तेरे नयनों के आँसू ने बहाया तेरा काजल ।
जैसे अर्स से गिरी और वक़्त गया बदल ,बेवफ़ा की बेवफ़ाई और सृजित हुआ ग़ज़ल ।
किसी ने बताया कि तेरी ज़िंदगी बस गरल ,नियति के खेल में कोकिला भी हुई पागल ।
कहीं होली के रंग और कहीं पत्थर गया पिघल ,रहबर कहाँ पर और कौन कलयुग में निश्छल ?
पाँवों में छाला और जुगनू भी तो ओझल ,झुरमुट से हटकर तो मेढक रहा है उछल ।
एक कोना में पसरा है तेरी टूटी पायल ,नदी या समंदर में मछलियों में दिखा मनोबल ।
पर्दा से न झूठ स़च़ तो दुबका खटमल ,नींद के कत्ल से कहाँ गुमनाम है अक्ल ?
कुछ तो हो पहल और हो निःस्वार्थ फल ,मैला और जीर्णशीर्ण न हो तेरा लहराता आँचल ।
40. सफ़र - विजय शंकर प्रसाद.
1.
अम्बर नीला न है निरंतर,
कई बार होता है रूपांतरण।
वैसे ही है कई शहर,
संहार के बाद हुआ सृजन।
इश्क़ और जंग से लहर ,
वदला कारण और वही सिंहासन।
मेरे सामने कायदे से ठहर,
तेरे सामने मैं न अकारण।
नशा चढने से क्या अंतर,
बदलने लगा क्यों तेरा कथन?
कोई कहा तुझे बेवफ़ा सहर,
कोई दिया मिलने का निमंत्रण।
2 .
एक जगह पर तन्हा पत्थर,
दूसरे जगह पर चालू भाषण।
सुधा के बदले बस ज़हर,
कहाँ से ढूँढता मैं अपनापन?
बिछड़ जाते हैं क्यों हमसफ़र,
टूट जाते हैं क्यों बंधन?
क्या न कहीं पर ईश्वर,
क्या धर्म-कर्म का छलावा चित्रण?
फिर भी करना है सफ़र,
न करना है ग़लत चयन।
भटका हुआ न मैं यायावर,
तेरी ज़िंदगी हो मेरा चमन।
3 .
मूल्यांकन हेतु तू भी अग्रसर,
हर वक़्त स़च़ नहीं स्वप्न।
तुझसे पृच्छा हेतु कलियाँ तत्पर -
क्यों आंसू से भरे नयन?
असफलता से सफलता तक सौद़ागर,
भीड़ बहुत तो क्या प्रण?
नमक लिए क्यों है समंदर,
कहाँ हर शब्द रखता वजन?
महाकुम्भ में क़ल हुआ भगदड़,
माँ गंगा का क्या आश्वासन?
सदन में बदला क्या मंजर,
क्या न उजड़े हैं तन-मन-धन ?
4.
कोकिला का क्यों मधुर स्वर,
किधर से दिखा मंद पवन ?
पर्दा उठाया तो कितने बेघर,
सोच रहा कि कहाँ शरण?
सर्प चंदन के पेड़ पर,
चांद की चांदनी तक सिहरन।
सूरज की दुनिया पर कहर,
आ धमका बादल का आवरण।
होनी-अनहोनी की चर्चा से कौन बेख़बर,
आईना बिना क्या ख़ुद का दर्शन?
मछली हेतु सज़ा कब पोखर ,
आंचल में दीप तो क्या मंथन?
5.
कितने जुगनुओं से तम इधर-उधर ,
कितने सितारों का सुबह तक मरण?
मदहोशी में चितचोरी हेतु पिंजर,
ठोकर के बाद कहाँ बाक़ी खंजन?
पहाड़ी पर क्या हसीना सुंदर,
पास क्या उसके मुस्कान यक़ीनन?
माटी का खिलौना पर नज़र,
आग से होकर तेरी धड़कन।
कोई समझा मुझे नाहक़ बवंडर,
मैं तो बस हूँ साधारण।
कभी रेत जैसा मेरा स्तर,
कभी छलिया से गया ठन।
6.
खुशामद का रंग गया पसर ,
उस पर हो कैसा विलयन?
द़ाग पर रहे न ख़बर,
बेदाग़ का हो सर्वत्र अभिनंदन।
आज़ तेरा यशयुक्त है भ्रमर,
किया दौरा है वह सघन।
अंगूर के बदले लाल टमाटर,
शिशु हाथ बढा गाया भजन।
तितलियाँ उड़ी थी रसपान कर,
अभिसारिका की तरह उसका आवागमन।
खरगोश खाने लगा तब गाजर,
खुशी से पागल हुई बंजारन।
7.
पतंग के धागा को पकड़,
कट जाते ही क्या-क्या फौरन?
धरती पर आने का चक्कर,
फटने का भय भी भीषण।
कुत्तों की भूमिका भी बेहतर,
अजनबी शख्स तो क्या दमन?
फिक्र में क्या कोई गीदड़,
कहाँ - कहाँ शेरनी द्वारा सम्भव छुअन ?
कब अब-तब में रहा सिकंदर ,
कलयुग में क्या न अनबन?
कहाँ पर नहीं तेरी अकड़,
कहाँ शत्रुओं का आख़िरी शमन?
8.
घड़ा यमुना किनारे और मुरलीधर,
राधा के संग नहीं पलायन।
मर्यादा में नृत्य किया भ्रमर,
कौन करने को है अनशन?
होली मनाने हेतु कहीं सहर,
तेरा हुआ क्या वहाँ समर्पण?
तुझे याद कि तन-मन अल्हड़ ,
मेरा भी तुझे मिला समर्थन।
तैरकर तू दिल में उतर,
भूला नहीं आकर तेरे शरण ।
जनता क्या लेती रही खोज-ख़बर ,
कामवासना का क्यों लौटा क्षण ?
9.
बुरा था कब होना हमबिस्तर,
अच्छा था क्या तब जलन?
तुझसे क्यों सामना किया विषधर,
तुझसे ही क्यों सारे प्रश्न?
तेरे पीछे कई बार बर्बर,
फिसलता हुआ होता है नग्न।
आदतन तो लगता है निडर,
किन्तु ऋण से बेचैन बेमन।
धुआँ जब भीतर से बाहर,
कौन ख़ुद में तब मग्न?
हाथ में चमकता हुआ खंजर,
कौन विषय का किया खंडन?
41. आज़क़ल - विजय शंकर प्रसाद.
1.
चिर निद्रा से नाराज़ है ख़्वाब,
सीमा तोड़ने से तो एतराज है ज़िंदगी।
हिरणी अदा से मोहताज है तेरा रूआब,
कली खिलने से तेरी अनुभूति है सगी।
चमन में सुगंध से आज़क़ल का हिसाब,
हक है तो कहीं तो है बानगी।
सामने तो न कोई भी यहाँ नवाब,
मज़बूरी कि तू तस्वीर जैसी लगी।
फर्क़ पड़ा तब जब हटा हर नक़ाब,
फिर समीचीन दशा की ही मौजूदगी।
स्फुर्लिंग मात्र है हिस्सा में शेष शवाब,
क्षणिक गरल बेशक और तलब कहाँ ताजगी?
स्याही सहित क़लम और काग़ज़ तक लाजवाब,
कवि के शब्दों में चाहिए बस संजीदगी।
राहें दुर्गम तो मंज़िल के लिए इंकलाब,
लोभवश आरोप है कि नाहक़ आवारगी।
पढ तो मेरे समक्ष इश्क़ की किताब,
कविता में ग़म किसके लिए आख़िर पसंदगी?
उपहास का उपहार कब तक था गुलाब,
खुशी से पिंजर में कब शून्य तेरी सादगी?
2.
सोचा था कि तुझसे पाऊँ कोई ख़िताब,
खोता चला गया और अधूरी है अदायगी।
सिफ़ारिश नहीं मेरे लिए कहीं भी बेताब,
तक़दीर की बात है और तेरी रवानगी।
आंसुओं की लहरों में तेरा रियाज़ बेहिसाब,
बेवफ़ाओं के शौक पर थिरकती काया ठगी।
हर परत खुली तो कुछ नहीं नायाब,
आईना का नाम आया और तू महॅंगी।
जंगली यायावर संग साया बेखौफ़ तो जवाब,
मधुशाला में साक़ी संग कोकिला थी जगी ।
दाग़ तू तो कब आग और सैलाब,
कीचड़ में फंस मैं कैसे करूँ बंदगी?
महफ़िल तेरा कभी क़ामयाब और कभी नाक़मयाब,
तेरे महल में नशा और मुखर दिल्लगी।
कातिल और कत्ल से सहर अटल ताब,
मोहरा पत्थर है तो नग्ना कहाँ-कहाॅं उगी?
रोटी न पकने से तन्हाई परिभाषित जनाब,
न जला चुल्हा और उजाड़ा तेरी झुग्गी।
नक़ली और असली को होने दो बेनक़ाब,
सिरफिरा ने किया चोरी धनवान की बग्गी।
42. मंजर - विजय शंकर प्रसाद.
1.
कहीं वजह के मारे हम कि न ख़्वाब का हक़,
अब तो बेशक कोई कर पायेगा कभी हिसाब का इंतज़ार।
वक़्त पर समझा नहीं कि शूल से सीखना था सबक,
ज़िंदगी के कई दौर गुज़रने से कुछ तेरे नाम उधार।
क़ल का न ठिकाना कि कोई बताएगा प्यार का मानक,
बहार का पता नहीं और तू की अपेक्षा का विस्तार ।
समंदर से निकाल नमक न गम़ और न आज़ादी नाहक़,
पत्थरों के दिल को तोड़ने के लिए तेरा मोहिनी श्रृंगार।
तरसते रहे तेरे लिए कि नयन से गिरा आंसू बेधड़क,
दुनिया में जख़्म पाकर तेरा ही याद आया था किरदार।
पिंजर में ग़ुलाम पंक्षी की तरह मैं और मंजर भ्रामक,
बेवफ़ा की तरह तू क्यों सहर और तब कहाँ बहार?
हिरणी चाल से चयनित तू और लहराया आंचल न अटक,
भींच ली मुट्ठी तू नंगी होते तो मच गया हाहाकार।
शिखर पर बेरहमी और अंधेरा तो अभिशाप की तरह भयानक,
सिसकियां की गुंजाइश से क्या प्राप्त हो गया सुख अपार?
2.
सुगंध से महसूस कि मदहोशी में गया कभी बहक,
सेज पर गजरा एक कोना में और ढाढस रखा बारम्बार।
फिर भी आख़िर तन्हा होकर चांद जैसे गया थोड़ा बिदक,
जैसे बादल पसरा तो लगा टटोलना असम्भव नैया और पतवार।
प्यासी प्रेमिका से विवश सिंह को देखकर रहबर न भड़क,
नफ़रत के ज़हर से कोलाहल के बाद सन्नाटा के भी आसार।
नि:शब्द ही फिसल जाती है हसीना तो यामिनी में तर्क,
चिर निद्रा से पहले बर्बादी न किया गया था अस्वीकार।
पहाड़ से हिम पिघलते दिखा बसेरा के लिए तो रौनक,
नदी की जवानी तो क्या मीन का शिकार किया खेवनहार?
छल से शिकारी पहुँच गया है शिकार कर सिंहासन तक,
मैं था अजनबी शख्स और जीत के बाद गया हार।
मौत के क़रीब तू चितचोरी की मरीज हुई है अचानक,
फिर तो बस जलते बदन के चलते ही तिल का तार।
सौतन की तरह तेरी तस्वीर की स्थिरता में हवा भी बाधक,
बारिश होने पर कहाँ नमी और क्या बाक़ी रहा सार?
नियति - विजय शंकर प्रसाद.
फूल शूल के बिना कहाँ मशगूल होता द्रवित,
धूल माकूल ही तो क्या वसूल सोता अनुचित?
भूल से आकुल मन कबूल हो क्या अनुमोदित,
उसूल मिट गया तो क्या मूल खोता अंकित?
बता ख़ुद ही सीमा क्या है तेरा सीमित,
रात के बाद क्यों सूरज ही हुआ उदित?
क्या अतीत में अभिसारिका से भी आख़िरी जीत,
क्या आदमी भयभीत है तो इच्छा से क्या रहित?
चांद- सितारों के न होते कब अम्बर हुआ संक्रमित,
बादलों के न होते हुए क्या कोई हित?
नफ़रत नहीं तो कहीं पर है अमर प्रीत,
यादगार ठहरा नहीं तो कब हो पाना पराजित?
नियति भी तय है तो क्या रहा लंबित,
कौन यहाँ शत्रु है और कौन यहाँ मीत?
ज़हर से कैद़ है काया कहाँ न सम्मिलित,
छल का मंजर है तो स़च़ कहाँ संग्रहित?
कौन नारीत्व की मांग पर है बेशक संयमित,
कौन ख़्वाब में लौट कर राह में भ्रमित?
कहीं अलग तैयारी में तो किसका पायल झंकृत,
महफ़िल में कौन नग्न हो पर्दा तले विकृत?
गालों पर रंग दाग़ नहीं तो होली भी उचित,
तम है तो दीपक जलाने से रौशनी व्यवस्थित।
फिर भी समर से क्या सुकून और गीत,
पत्थर को क्या पता कि ठोकर कहीं नियमित?
44. खेल - विजय शंकर प्रसाद .
पेड़ नदी किनारे और वहाँ बगुला,
वजह तो मछलियों का होना इंतजाम।
सौद़ागर के हाथ में है तुला,
इश्क़ का सौद़ा तो कितने गुमनाम?
तेरे आगोश में क्या न भूला,
बेवफ़ा होने का लगा क्या इल्ज़ाम?
होश नहीं तो क्या राज़ खुला,
किसका हुआ क़ल खेल तमाम?
मेरे नाम पर कोई तो वसूला ,
रावण नहीं तो क्या फ़र्जी राम?
कौन है आज़ दूध का धुला,
नक़ली को मिला है कैसे इनाम?
नालसी दर्ज़ तो कौन है आगबबूला,
अफ़सोस कि हम हुए हैं बदनाम।
याद तुम्हें होगा बचपन का झूला,
मेला में तेरे संग सफ़र खुलेआम।
वक़्त बदला तो ग़म को कबूला,
मेरा भी लगाया गया है दाम।
तू भी मज़बूर होकर गई अकुला ,
आख़िर वेश्या जैसा बस तेरे काम ।
45.आज़ - विजय शंकर प्रसाद.
1.
बाज़ार में पता लगाने चला तेरा घर,
अभिसारिका तू और ख़ाली अब तक ख़्वाब।
रपट लिखाने में लगने लगा है डर,
दिल न माना तो लिख दिया किताब।
तू हर शब्द में आज़ गई ठहर,
हर पल मुझसे कोई चाहा करना हिसाब।
फिर मेरा क़ल चेहरा ही गया उतर,
वजह यह कि तू स्मृति में बेहिसाब।
अफ़वाह है कि मेरा तुझसे है चक्कर,
तू भी मेरे लिए ही हो बेताब।
न तू नदी और न मैं समंदर,
बदनामी का दुनिया ने दे दिया खिताब।
तू तोड़ी मुझसे नाता और मैं बेख़बर,
ग़मगीन हो कविता का सहारा लगा लाजवाब।
सुना कि इश्क़ में कुर्बानी भी धरोहर,
तन्हा को रोटी के साथ कहाँ गुलाब?
कोई न औरों रक़ीब गया है गुज़र,
कुत्ते की मौत से पहले सूखा तालाब।
दोषी कौन बदनसीब है तेरे बिना लचर,
क्या है बाक़ी और क्या है नायाब?
2.
तुझे पाने के लिए न कोई कसर,
रूसवाई से लौटा तब तो इंकलाब ।
बेवजह तो न गिरा तुझ पर पत्थर,
लगा इल्ज़ाम तो क्या नहीं है जवाब?
सज़ा से रात भारी और आशा तितर-बितर,
बेफिक्र हवा ने तेरे संग देखा दाब?
कई जनाब के उड़े होश की लहर,
तेरी काया का भींगने का कारण ताब।
अंधेरा में आसान नहीं है तेरा सफ़र,
जुगनू है तो क्या चिंता में आफ़ताब ?
मंज़िल नहीं तेरा-मेरा तो रख अपना पिंजर,
बुलबुल द्वारा शिकारी को होने दो बेनक़ाब ।
सजने की मांग तो तू कब बेघर,
तेरी पसंद पर विज्ञापन का दिखा सैलाब।
कोई समझा कि सपेरा हो गया नाक़ामयाब,
धारणा बलवती है कि नागिन है ख़राब।
आईना के समक्ष तू पहले से निडर,
तेरे भीतर सहर तो क्या आग क़ामयाब?
कोई कहा कि जाग गया है यायावर,
कविवर का कहाँ टिका रहा नक़ाब?
46. राज़ - विजय शंकर प्रसाद .
आम के पेड़ की पत्तियाँ जमीन पर ,
कुछ हरी तो कुछ पीली और ख़ामोश ।
मंजर ऐसा नहीं कि जगह हो बेख़बर ,
समर्पण राज़ नहीं और फिर भी रोष ।
सूरज का उदय और अस्त होना इधर-उधर ,
दिखा निश्चित है तो क्या है दोष ?
मौसमों की तत्परता गढा है तो सफ़र ,
नयापन के पीछे कहीं तो है होश ।
घबरा मत प्रियतमा और न अब डर ,
ज़िंदगी तेरी है तो विषाक्त नहीं जोश ।
तुम सहर से चली गाँव होकर नगर ,
कछुआ से हारा बेवजह तो नहीं ख़रगोश ।
यामिनी में उजली चाँदनी का घास बिस्तर ,
तेरे ख़्वाब में मोड़ तो क़ल अफ़सोस ।
पिघल जाएगा पहाड़ और इश्क का हो असर ,
संतुष्ट रह और छल न तुम परोस ।
अतीत और वर्तमान के संग भविष्य हमसफ़र ,
बहती जवानी की उपमा नदी के आगोश ।
मछलियों की तैराकी पर भी तेरी नज़र ,
माँझी जाल लेकर नैया पर किया उद्घोष ।
छोटा छिद्र है और बड़ी दीवार सितमगर ,
रहेगी अकेली नहीं और क्या है ठोस ?
नीड़ नोंचना नियति और क्यों ठोकर -
आग लगने पर ही चर्चा में आक्रोश !
47.अग्निपरीक्षा - विजय शंकर प्रसाद.
नारी सांसारिक नहीं होकर दैविक तो क्यों अपहरण,
स़च़ से लिपटा रण भी तो इश्क़ कैसे घर-घर?
पूछा तुझसे कि क्यों इतना भिन्न हुआ वातावरण,
चरित्रवान बनाम चरित्रहीन पर तुझे भी क्या ख़बर?
सर्वस्व सौंपा कौन अपना और स्वार्थवश किसका शासन,
कब मज़बूरी में राज़ यहाँ और कहाँ तेरी पकड़?
क्यों अग्निपरीक्षा से गुज़रने की दशा में तेरा जीवन,
कहाँ पर तेरा तन-मन और कहाँ पर इसका जड़?
सत्ता के इर्द-गिर्द तेरा कैसे हुआ सफल क़ल प्रण,
कहना पड़ेगा आज़ तुझे कि कहाँ गई तुम ठहर?
पहले घर से बाहर होते घर था तेरे लिए वन,
किन्तु अब गाँव से निकलते दिखता है तुझे शहर।
पढी-लिखी तुम तो क्यों न रह पाई हो पावन,
क्या मेरे हर सवाल का तेरे पास है उत्तर?
तेरे सौंदर्य पर किताबॆं भी कई तो क्यों आख़िर उत्पीड़न,
कब तू सुधा और कब जाकर तू हो गई ज़हर?
समंदर में भी प्यारी मछलियों के चलते क्या परिवर्तन,
साहिल भी प्रभावित क्यों जब सामने से बस लहर?
नदियों में पानी में डूबकी लगाने से क्या संग्रह स्वप्न,
जुदा किया गया मैं तुझसे जबरन तो कैसा तेरा रहा तेवर?
48.परमपिता - विजय शंकर प्रसाद.
मुड़कर देखा एक पिता की भावना,
बंद दरवाज़े खुले तो सामने था पत्थर।
दूर किया जाना था तम की याचना -
मत रोक मुझे और खाने दो ठोकर।
अम्बर में न चाॅंद - सितारा तो बादल घना,
यदि बारिश भी आख़िर तो कितने पहर?
ख़ामोशी फिर और अनायास बारिश की तमन्ना,
भीड़ में भटका मैं तो मेरे सामने लहर।
टूटा ऐनक तो बहलाया तुझे कौन अपना,
दर्पण तेरे पास होने से भींगा क्या रहबर?
हवा चली और पेड़ हिला तो क्या सपना,
मैं तन्हा ही और चलता-फिरता चेहरा किधर?
सोचा कि कभी नादानी से सूरज अनमना,
बेशक परमपिता के होने से हम तत्पर ।
ज़हर का प्याला प्यास हेतु नहीं मना,
जीने और मरने के बीच ज़रा ठहर ।
चिड़ियों का बेवक़्त भी सम्भव था उड़ना,
थकने के बाद बैठने के लिए ही पत्थर।
यायावर और माया है तो पड़ा लड़ना ,
दुआ से किस्मत में लौट आया सहर।
तस्वीर और तहरीर से न था डरना,
सो जो हुआ राह तो मंज़िल न बेघर।
दिल का धड़कना और तब मेरा एक फ़ना,
तू दिल में तो बाक़ी तेरा कहाँ इधर-उधर ?
48.परमपिता - विजय शंकर प्रसाद.
मुड़कर देखा एक पिता की भावना,
बंद दरवाज़े खुले तो सामने था पत्थर।
दूर किया जाना था तम की याचना -
मत रोक मुझे और खाने दो ठोकर।
अम्बर में न चाॅंद - सितारा तो बादल घना,
यदि बारिश भी आख़िर तो कितने पहर?
ख़ामोशी फिर और अनायास बारिश की तमन्ना,
भीड़ में भटका मैं तो मेरे सामने लहर।
टूटा ऐनक तो बहलाया तुझे कौन अपना,
दर्पण तेरे पास होने से भींगा क्या रहबर?
हवा चली और पेड़ हिला तो क्या सपना,
मैं तन्हा ही और चलता-फिरता चेहरा किधर?
सोचा कि कभी नादानी से सूरज अनमना,
बेशक परमपिता के होने से हम तत्पर ।
ज़हर का प्याला प्यास हेतु नहीं मना,
जीने और मरने के बीच ज़रा ठहर ।
चिड़ियों का बेवक़्त भी सम्भव था उड़ना,
थकने के बाद बैठने के लिए ही पत्थर।
यायावर और माया है तो पड़ा लड़ना ,
दुआ से किस्मत में लौट आया सहर।
तस्वीर और तहरीर से न था डरना,
सो जो हुआ राह तो मंज़िल न बेघर।
दिल का धड़कना और तब मेरी एक फ़ना,
तू दिल में तो बाक़ी तेरा कहाँ इधर-उधर ?
No comments:
Post a Comment