Sunday, June 15, 2025

Kanchan Varshney

प्रेम

प्रेम,
चाहता है ,
मन से मन का मिलन
स्पर्श तन का नहीं 
मन से मन का
उस प्रेम को महसूस, 
करना,
आँखो से,
 सिर्फ प्रेम का अस्तित्व देखना
सच्चे प्रेम को महसूस करना,
पाने के लिए तुम प्रेम 
मत करना,
मन में उतरना
दैहिक स्पर्श न करना,
 प्रेम से अतृप्त होकर
आत्मा से तृप्त होना,
कभी प्रेम का 
रंग फीका मत करना
अगर चाहते हो निस्वार्थ 
 प्रेम 
तो प्रेम का रंग
कभी फीका मत करना
न  हो प्रेम किसी से 
तो झूठा आश्वासन मत देना
मन का स्पर्श, 
जरूरी है ,
जीवन भर तुम
सच्चे प्रेम 
के लिए मन से मन का
स्पर्श करना....
तन से तो सभी 
करते हैं प्रेम
तुम सिर्फ उसकी आत्मा से
कर सको तो ऐसा ही 
प्रेम करना,,

स्व रचित रचना
अप्रकाशित मौलिक रचना
*कंचन वार्ष्णेय*

   
स्वरचित मौलिक रचना

मोहब्बत करते हैं सभी
निभाने का हुनर नहीं रखते
हवाओं पे नज़र रखते हैं
फर्ज़ निभाने की नजर नहीं रखते,,
आसान नहीं है शख्सियत
ईमान का बन जाना
हमसफर बनकर भी
निभाने की नजर नहीं रखते,,
साथ आकर भी साथ नहीं होते
जारी सफ़र करके भी 
सफ़र नहीं करते......
हारे हुए हम प्रेम में फिर 
जमाने भर के लोग चैन से जीने नहीं देते......
मगर हम हर हाल में फिर भी
जीने का हुनर रखते,,
हां,, हर हाल में अपना सफर
हमसफ़र बनकर जीने का हुनर रखते,,

स्व रचित
अप्रकाशित,मौलिक रचना
*कंचन वार्ष्णेय*

*मैं मजदूर हूं*
सामने बन रही मेट्रो
मैं काम करने वाला उसमें
एक मज़दूर हूं......
मैं सदा से बेबस,लाचार हूं
    क्योंकि मैं मजदूर हूं।
मेट्रो के पिलर पर चढ़ता
न कभी डरता सिकुड़ता
बेखौफ काम करता
पर मैं बहादुर नही ,,
मजदूरी कर परिवार चलाता..
कभी सड़क , तो कभी कारखाने की रौनक बढ़ाता...
दिन रात कड़ी मेहनत करता..
सर पर अपने मलबा ढोता
पिलर पर ऊंचाई छूता
पल में ही नीचे आ जाता
मेरी विवशता,लाचारी देख
क्या किसी को तरस आता..
मैं दिन रात  कड़ी मेहनत कर इन पुलों का निर्माण करता
मेट्रो इन पर सरपट दौड़ती
देख मन मेरा ललचाता
मैं मजदूर इसके अंदर
जाने का सपना सजाता
लाचारी में फिर से अपने
काम में मैं लग जाता......
स्व रचित

*कंचन*
*यमुना विहार , दिल्ली*



मिलती हैं जब कुनबे की बहनें
बचपन साथ लाती हैं,,
वो यादें,,वो पल सहेजती हैं,,
साथ बिताए वो पल
बैठकर याद करती हैं,,
कभी आंख में आंसू
तो कभी खिलखिलाया करती हैं,,
मिलती हैं जब बहनें,
कलियों की तरह मुस्काती हैं,,
साथ कुछ पल बिता कर
अनेक यादें ताजा कर जाती हैं,,
भावुक होकर गले मिलकर
फिर से बिछड़ जाने को 
तैयार हो जाती हैं.......
स्व रचित
*कंचन वार्ष्णेय*




कोई खिड़की मेरे सामने 
आज भी खुलती है.....
उसकी रोशनी से आज भी
मेरे जीवन में सुबह सी होती है.....
मेरी जिंदगी की अजब सी कहानी
जज्बातों में अब कहां खुलती है....

सुबह आने से पहले न जाने क्यों
सितारे सो जाया करते हैं
अपनी उल्फत का भरम तुम संभाले रखना,,
मेरी कलम की धार किसी पहाड़ी नदी सी
 बहती है.......

अपने संघर्ष को शब्दों में पिरो कर
रिश्तों के झूठ के कलेवर को झेला है
इसलिए कलम खून _ए _दिल से
खुद व खुद पंक्तियां रच देती है......

स्व रचित
कंचन वार्ष्णेय *कशिश*


चलते रहें 
           बढ़ते रहें,,
कदम आपके क्यों रूकें,
राह आपकी अपनी है,
तो क्यों न हम बढ़ते चलें,,
पंख लगा लो अपने अंदर,
आओ सपनों को साकार करें,,
हृदय के सच्चे भाव लिए,
मंजिल पर आओ चलते चलें,,
तुम रुको नहीं........
           तुम डरो नहीं......
जीवन को नित आयाम देकर
कुछ नया करें कुछ नया करें

स्व रचित (मौलिक)
कंचन वार्ष्णेय *कशिश*



बरसना चाहता है अब मन
टूट कर बिखरना चाहता है अब मन
पता है अब नहीं आओगे तुम
झर झर आसुंओ से रोना चाहता है मन
भीतर तक कुछ बिखर गया
नियति का उलट _फेर सब हो गया
तिनकों में सब उलझ गया
झर झर भादों सा बह गया मन
 मिथ्या है संसार सारा
कह गया अब तो ये मन
बालक सा है मेरा ये मन
भावुक सा है कोमल तन मन
निशब्द सा होकर गहरे में कहीं
चुप हो गया अब मेरा ये मन
                        मेरा ये मन.....
स्व रचित
कंचन वार्ष्णेय *कशिश*


मैं रहूं ना रहूं
मिट्टी में मिल जाऊं कभी
मेरी यादें किताबों में जिंदा रहेगी
धुंआ धुंआ हो जाऊंगी एक दिन
पर मेरी यादें दिलों में जिंदा हमेशा रहेगी,,
फासले हो जाएं दिलों में अगर
रिश्तों की वसीयत में *कशिश* जिंदा रहेगी,,
सफर जिंदगी का अनवरत जारी रहेगा,,
मेरी कविताएं आग बनकर लोगों के अंदर जलेगी,,
कर्मो के कोरे कागज पर लिख चुके हम अपनी दास्तां,,
जीवन पथ पर अग्रसर ये रोशनी जलती रहेगी,,
जीवन जीने का मंत्र मिला
साहित्यिक यात्रा के उतार चढ़ाव में
उषा किरण की आभा प्रदीप्त मुझमें होती रहेगी,,
स्व रचित
कंचन वार्ष्णेय *कशिश*


बड़े शहर होते हैं बोरियत भरे,
अपनापन क्या होता है, नही जानते,,
बस भागते दौड़ते रहते हैं सारा दिन,,
झूठी शान में खुद को उजाड़ दिए,
घर तो होते ही नहीं यहां,
ऊंची रिहायशी इमारत में हैं पड़े,,
पालते हैं कुत्ता मगर इंसानियत से परे,,
पड़ोसी को नहीं पता कुछ अता पता
रहते हैं ऐसे जैसे मुर्गी के दड़बों में पड़े,,
गांव भी शहर बनने की होड़ में
जवानी खोकर बुढ़ापे की ओर चले,,
क्या होगा अब ऐसे जीने वालों का
जो रोज थोड़ी थोड़ी इंसानियत भूले चले,,
स्व रचित
कंचन वार्ष्णेय *कशिश*



"बचपन"
कहां खो गया वो बचपन 
जिसमें था गाना और गुनगुनाना
वो आंगन में पीपल का पेड़
वो छत पर चिड़ियों का चहचहाना,,

वो भोर में अम्मा का गाय से  दूध दूहना
न कोई चिंता न कोई कलेश
यादों में आज भी है बचपन सुहाना,,

कपड़े की वो गुड़िया बनाना
सहेली के गुड्डे से उसका ब्याह कराना
कभी रूठना कभी मनाना
खुले आंगन में तितलियों का आना
उनको छूना,फिर ताली बजाना,,

कहां खो गया वो बचपन......
अम्मा का वो आवाज़ लगाना,
भरी दुपहरी में पीपल की छांव में छुप जाना,,
ऐसा था वो बचपन सुहाना......
स्व रचित
कंचन वार्ष्णेय *कशिश*


"बचपन"
कहां खो गया वो बचपन 
जिसमें था गाना और गुनगुनाना
वो आंगन में पीपल का पेड़
वो छत पर चिड़ियों का चहचहाना,,

वो भोर में अम्मा का गाय से  दूध दूहना
न कोई चिंता न कोई कलेश
यादों में आज भी है बचपन सुहाना,,

कपड़े की वो गुड़िया बनाना
सहेली के गुड्डे से उसका ब्याह कराना
कभी रूठना कभी मनाना
खुले आंगन में तितलियों का आना
उनको छूना,फिर ताली बजाना,,

कहां खो गया वो बचपन......
अम्मा का वो आवाज़ लगाना,
भरी दुपहरी में पीपल की छांव में छुप जाना,,
ऐसा था वो बचपन सुहाना......
स्व रचित
कंचन वार्ष्णेय *कशिश*



" माँ"


मैं तेरी लाडली बिटिया 
तू मुझे छोड़ क्यों चली गई ,,
ममता का आंचल क्यों साथ ले गई,,
तुझको ही ढूंढती रहती थी 
तुझको ही सोचती रहती थी 
 मेरी प्यारी माँ कैसी होगी,,

तुझको पुकारूँ माँ,
तू सुन ले कभी मेरी आवाज मां 
हाथों से तुझे छू-सकूं
गोद में तेरे सर रख कर सो सकूं,,
ओ मेरी प्यारी माँ तू है कहां,,

ओ मेरी प्यारी माँ मेरी दुलारी मां 
तेरे बिना मेरा जी ना लगे
तुझको पुकारूँ माँ तू है कहां ,,
कितनी ये उलझन मुझे सताती है 
तूँ अब नहीं माँ ये विश्वास नहीं कर पाती है,,
कितनी ये उलझन है तू आके सुलझा दे मां ,,
तू सच में अब नहीं माँ,,
तो फिर तेरे जैसी मां लाऊँ कहाँ से 
ये जरा बतला ओ मेरी माँ,
लाऊँ कहाँ से अब,,,,
कुछ तो पता बतला देती
मैं भी तेरे आंचल में रहती,,


  स्वरचित 
कंचन वार्ष्णेय *कशिश*


#खुद_से_मुलाकात.........

मैंने रोकर की, तुमने मुस्कुराकर की ,
मैंने सह कर की,  तुमने फरेब से की ।

हम हार गए अहसास-ए-मोहब्बत में ,
जब तुम ने फरमाइश बार बार की।

सनम बेबफा वो जब बदले ,
फिर मनाने की कोशिश मैने कई बार की।

मेरा दिल घायल है तेरी  बेवफाई से,
फिर मर्ज ए मुहब्बत हर बार की ।

कसकती है मुझे तेरी फरेबी मीठी बातें,
फरेब से तूने मोहब्बत बार बार की ।

टूटे दिल के साथ रोने की बजाय ,
आंसू पोंछकर खुद से ही मुलाकात की ।

स्व रचित 
_कंचन वार्ष्णेय *कशिश*



"नारी"

घर आंगन से बाहर निकल कर
सपने साकार करना चाहती हूं,,
हां मैं भी स्त्री होकर अपने मन का करना चाहती हूं,,
बचपन में जो न कर पाई वो अब करना चाहती हूं,,
हां मैं भी मन से जीना चाहती हूं,,
दुनिया में अब नाम कमाना है,,
डर कर पीछे नहीं हटना है,,

पर मन ही मन कुछ डरती हूं
पुरुष की सोच को लेकर 
उसकी नजर में नारी क्यों
आज भी एक खिलौना है,,
आज हर नारी को जागना होगा,
जन जन को भरोसा दिलाना होगा,
नारी को अपना आत्मविश्वास जगाना होगा,,

कब तक वो घर में बंद रहेगी
नारी अब सब पर पड़ेगी भारी ,,

स्व रचित
कंचन वार्ष्णेय *कशिश*



हां मैं हिंदी हूं,,
मैं ही हिंदुस्तान के माथे की बिंदी हूं,,
मैं जन जन की प्रिय भाषा हूं
हां मैं हिंदी हूं,,
मैं ही हिंदुस्तान के माथे की बिंदी हूं
मैं सरल हूं मैं सहज हूं
भारत माता की मैं शान हूं
हां मैं हिंदी हूं
मैं जन जन की प्रिय हूं
मैं ही हिंदुस्तान के माथे की बिंदी हूं
मैं लोकप्रिय हूं मैं बहुत ही आसान हूं,,
मुझमें मिठास है मैं मधुर हूं,
भारत की संस्कृति मुझसे है
मैं भारत की शान हूं
स्व रचित
कंचन वार्ष्णेय *कशिश*


सब निर्बाध गति से चल रहे हैं
कोई भाग रहा है
तो कोई दौड़ रहा......
किसी को भी वक्त नहीं
वक्त भी तो जैसे दौड़ रहा,,
साथ कुछ लेकर जायेगा नही
फिर किस सोच में वो जी रहा.....
आपम धापा में बस  सब जिए जा रहे हैं,,
असल में हम अंदर से मृत प्राय हो रहे हैं,,
संवेदनाएं मर रही हैं
स्नेह किसी में रहा नहीं
एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में
बस लगे हैं दौड़ में.......
स्व रचित
*कंचन वार्ष्णेय*  *कशिश*




मैं उसके साथ जीना चाहती थी
भावनाओं में बहना नहीं था मगर......
जीना उसको आया ही नहीं
वो किसी और के साथ जीता था
संग में मुझे भी जीना सिखाना चाहता था.......
पर नहीं.....
ऐसे नही जीना था,,
वो सिर्फ और सिर्फ मेरा होता तो
काश मैं भी जीना सीख जाती,,
पर मैं ऐसे ही अब ढूंढ रही हूं
एकांत में अपना वजूद
जो सिर्फ मुझे ही जीना सिखाए
सिर्फ मुझे......
स्व रचित
कंचन वार्ष्णेय *कशिश*


*पेट की भूख*
बचपन में पेट की भूख बहुत सताती थी,,
मां तू तब बहुत याद आती थी.....
भूख से सर दुखता था मेरा
तब कोई  आसरा नहीं था,,
रोटी बनती थी पड़ोस में चूल्हे पर,,
उसकी खुशबू से आत्मा
मेरी कुलबुलाती थी,,
मां तू तब बहुत याद आती थी!!
गंदे कपड़ों को देख कर स्कूल में
जब पड़ती थी डांट,,
तब मां तू बहुत याद आती थी !!
रेडियो पर लोरी कभी सुन लेती थी,,
आंखों से अश्रु धारा तब बहती थी,,
तूने कब सुनाई मुझे लोरी,,
ये याद मैं खूब करती थी,,
न लोरी याद है ना तू,,
 जन्म देकर तू तड़फी तो होगी मुझे,,
जब ईश्वर के घर तेरी विदाई थी !!
वो पेट की आग तब कैसे बुझाई थी,,
मां तू तब बहुत याद आई थी,,
स्व रचित
कंचन वार्ष्णेय *कशिश*


बस मुलाकातें ज़रूरी नहीं सब काम मोबाइल से हो जाता है,,
प्यार भी अब दिल से नही बस सब ऑन लाइन हो जाता है,,
 खातिरदारी  के लिए पास आना जरूरी नहीं
ऑन लाइन ही तोहफ़ा भिजवा दिया जाता है,,

जिन्दगी में प्यार के  फूल को भी ऑन लाइन सजा लिया जाता है,,


चाहतों की पुकार अब पहले सी नहीं रही
आज इससे कल उससे बड़े धडल्ले से कर लिया जाता है,,

साथ अब कोई नहीं अकेले ही रह कर मोबाइल से जी लिया जाता है,,

            
एफबी पर हैं हजारों दोस्त
घर के चबूतरे पर अब कोई नजर कहां आता है,,
सब रिश्ते खत्म हो गए अब तो बस खुद में ही सिमट कर जी लिया जाता है,,,,,
(स्वरचित मौलिक)
*कंचन वार्ष्णेय* *कशिश*


लाख तलाशो खुद को 
अतीत के पन्नों में,,
कभी खुशियां लौट कर नहीं आती
बचपन की,,
किस भ्रम में पड़े हुए हैं सभी
वक़्त  कभी लौट कर वापस आया नहीं,,
जवानी हर किसी की रहती नहीं 
बुढ़ापे में आना चाहता नही कोई,,
बचपन भी कभी भूलता नहीं कोई
लौटना सभी चाहते हैं अतीत में
जो क्षण सुखमय बीता था,,
मन की व्यथा जब कह नहीं पाती 
सिर्फ याद अतीत को करती हूं 
पर, लाख तलाशो अतीत को  
वो कभी लौटता नहीं,,
स्व रचित
*कंचन वार्ष्णेय* *कशिश*


"अन्तर्मन की पीड़ा"

अन्तर्मन की पीड़ा को 
 कोई नहीं समझ पाया
 आधे अधूरे से रहे हम ,,
प्रेम से वंचित दांपत्य जीवन
प्रेम विहीन रहे हम.......

पीड़ा शब्द हुआ साधारण
जीवन में गम ही मौजूद रहा,,
अल्पकाल सुख की छाया से
जीवन थोड़ा मधुर हुआ,,

जीवन जीने की अभिलाषा
प्रेम फिर हावी न हुआ
अपने मन की संतुष्टि से
  पीड़ा का खात्मा हुआ,,
 
काल दोष का आक्रमण
मन में उछलता घृणा द्वेष,,
हावी हो जाता  आत्मा पर
बैचेन हो जाता अंतर्मन,,

गहरे दुख से उपजी  जो पीड़ा
अंधकार में लिप्त रही
एक छत्र अधिकार दिखाती
 अंतर्मन की पीड़ा दिखी,,

आत्मा की खुशहाली से
आत्मिक गुणों के खजाने से
परमशक्ति के स्तवन से
मिट गई अंतर्मन की पीड़ा ,,


स्वरचित
*कंचन वार्ष्णेय* *कशिश*


हम सुंदर हैं या नहीं ये....
हमारे चरित्र पर निर्भर करता है,,
सुंदरता प्यारी नहीं होती सदा
काम प्यारा होता है ,,

नदी का पानी रुक गया तो गंदा है 
बह गया तो निर्मल है........
चरित्र बन गया तो सब कुछ है
जीने का फिर मकसद है,,

इंसा बन गया तो क़िस्मत है
बिगड़ गया तो फरेब है ,,
दुख- सुख के बीच में रह के
संभल गया तो जन्नत है,,

आओ मिलकर प्यार करें हम
जीवन में उपकार करें हम,,
क्यों हम इसको आज बिगाड़ें
सच्चा ही व्यवहार करें हम,,

भेद भाव को दूर करें हम
अपने अहं को खत्म करे हम
कर्तव्यों को साथ में रखके
कर्म अपना भरपूर करें हम,,

सादा जीवन उच्च विचार 
मन में कभी न आए व्यभिचार ,,
ज्ञान  की लौ जला के
अंधकार दूर करें धरा का,,

अंधे को भी राह दिखायें 
विपदा में भी न घबरायें 
धैर्य हमेशा दृढ़ ही रखना
धर्म कहता है सदा मुस्काना,,
स्व रचित
*कंचन वार्ष्णेय* *कशिश*



"बुढ़ापा"

एक दिन हम सब बूढ़े हो जायेंगे 
 आँखों से धुंधला दिखने लगेगा
 हाथ पकड़ने से पहले कांपेंगे,,

हमारे बाल पक कर
सफ़ेद हो चुके होंगे ,,
 शरीर की चमड़ी सिकुड़ जायेगी
तब जवानी बहुत याद आयेगी,,

 कमर झुक जायेगी
और गरदन हिल जायेगी
होठ सिकुड़ कर छोटे हो जायेंगे,,

आवाज़ में एक कंपन सी आयेगी
याददाश्त भी चली जायेगी,,
धीरे-धीरे यादें धुंधली होने लगेंगी 
सब कुछ बदल जाएगा ,,
जब घनघोर बुढ़ापा आएगा,,
शरीर सिकुड़ कर झुर्रियों में बदल जायेगा,,
एक दिन सबको बुढ़ापा जरूर आएगा,,,

स्व रचित
*कंचन वार्ष्णेय* *कशिश*


#स्व #रचित✍️

प्यार अंधा होता है, मानती हूं,
मगर क्या इतना अंधा होना चाहिए
बहशी दरिंदा की कुछ तो पहचान होनी चाहिए,,

तुम अपने आप को मजबूत बनाती
साथ उसके रहकर काश उसे पहचानती,,

तुम अपने आप को बिना समझे
गैर धर्म वाले को अपना मानती रहीं
वो तुम्हें छलता रहा
तुम जानती ही नहीं थीं ,,
कहां गई छठी इंद्रिय शक्ति
क्यों उसके मंसूबों को तुम
पहचान नहीं पाईं ....

दिल तोड़ने से पहले
तुम एक बार किसी को तो खबर करतीं
वो शरीर के तुम्हारे बेहिसाब टुकड़े कर गया....
ये कैसा प्यार था जो समाज को,,
मानवता को कलंकित कर गया....

वो था एक कसाई 
तुम ही उसे नहीं जान पाई,,

अरे अब तो सबक ले लो 
पढ़ाई बहुत कर ली तुमने
अब धर्म में अपनी चेतना को जगाओ
हिंदू होकर अपने धर्म को नीचे न गिराओ ....

प्रेम भरी बातों से
अब दिल न अपना पिघलाओ,,
सामने वाले की नीयत को अब
तुम शीघ्र पहचान जाओ,,

ये मात्र था आकर्षण इसको प्यार समझ 
पुराने रिश्ते भूल गईं थीं तुम
अंश हो जिनका, जिनकी जान हो,
उन माता-पिता को भूल गई थी तुम,,

वक्त है अब तुम सचेत हो जाओ
हे भारत की वीर वाला
तुम किसी के बहकावे में मत आओ,,
अपने अंदर की चेतना को तुम जगाओ,,

स्वरचित व मौलिक
सर्वाधिकार सुरक्षित
लेखिका- Kanchan Varshney ✍️



मन तो मन है......
कभी अनंत आकाश में उड़ जाता है,, तो कभी समुंद्र की गहराई में चला जाता है,,
इसको नापना मुश्किल है,,
मन चंचल होता है
हवा से भी तेज़ दौड़ता है
मन तो मन है........

खुशी में भी आंख से अश्रु ले आता है
तो दुःख में मन भावुक होकर रो पड़ता है,,
मन तो मन है......

मन से हारे हार है तो मन से जीत कर
चट्टान भी तोड़ सकता है,,
मन चंचल है कभी यहां तो कभी पल में ही उड़ जाता है,,
मन तो मन है......

मन की संतुष्टि जीवन की जीत है
मन से दुखी जीवन की हार
मन से रहो सदा खुश
मन को अधीर मत करो
मन को मर्यादा में रख कर
जीवन शैली को बनाओ मधुर 
मन की कल्पना से सपने करो सच
मन तो मन है......
मन को मन से जोड़ कर
करो सभी से प्रीत,,

स्व रचित रचना
अप्रकाशित मौलिक
*कंचन वार्ष्णेय*  *कशिश*


आत्म मंथन✍️
----------------------

आईये ...
बैठिये ....
और बात कीजिए मुझसे
पति से अलग हटकर बनाई है पहचान,,
जिन्दगी, दुनियां और कलम के साथ
प्रेम, मुहब्बत, कोई मायने नहीं रखता 
अगर खुद को खुद ही से जीत लो,,

पर जो आपके मन में है मेरे लिए
मुझसे बात कर लीजिए,,
किसी और के कहने से
 या फिर अपने मन से
गलत फहमियां मत पालिए,,

मेरे प्रति गाठ मत बाँधियें 
मेरे लिए कोई धारणा 
मत बना लीजिये ,,

हो सकता है कि 
आप न जान पाएं मेरे व्यक्तित्व को
आत्मा के अंदर रूदन को 
मेरे जीवन के खाली पन को
अनगिनत उन संघर्षों को
मां की ममता से दूर उस बचपन को
पेट की भूख को , हताश बचपन को 
जब उस नन्ही सी जान को मां ही नहीं मिली,,

हां मैंने पाला है खुद को
पहचान बनाई  है खुद की
आत्म मंथन करती हूं,,
जीती हूं बस अब सबमें 
और अब है मेरा जीवन सिर्फ बच्चों के लिए.......

स्व रचित रचना

@सर्वाधिकार सुरक्षित 
मौलिक व अप्रकाशित रचना
*कंचन वार्ष्णेय*  *कशिश*


हताश स्त्री के कंधों पर 
उसके मनपसन्द पुरूष का हाथ 
उसे ठीक वैसे ही लगता है 
जैसे किसी रोती हुई स्त्री को
पीपल के वृक्ष की छांव.....

स्त्री हर रूप में 
पुरुषों के दुख हरने की क्षमता रखती है.. .....

लेकिन इस बात को भी 
नकारा नही जा सकता .....
 स्त्री के अधिकांश दुखों का कारण पुरूष ही है.... 
जब एक स्त्री को 
पुरूष पति के रूप में अच्छा नहीं मिलता ........

तो वह जमाने भर की जिल्लत सहन करती है.......
फ़िर यदि स्त्री अपने आत्मबल से जीवन जीना चाहे तो
अनेक कठिनाइयां झेलती है,,
फ़िर वो अपने आप को अपनी काबिलियत से साबित कर देती है 
 स्त्री हर रूप में अपनी पहचान बना लेती है, 
वह सशक्त है,, 
वह ओज पूर्ण है,,
वह दुर्गा है
वह शक्ति है......
स्व रचित
मौलिक 
*कंचन वार्ष्णेय*  *कशिश*



क्या तुम मुझे कहीं तलाश रहे हो 
अगर तलाशते हो तो पाओगे......
कि मेरी आंखे भी तुम्हें ही तलाश रहीं 
देखो..... और बताओ....
कि मैं कितना करीब हूं तुम्हारे......
तुम्हारी रूह में मेरी रूह
समाई है समुंद्र की गहराई तक......
तुम डूब जाओ और बताओ.....
कि मैं कितना करीब हूं तुम्हारे....

स्व रचित 
मौलिक
*कंचन वार्ष्णेय*  *कशिश*


#उसकी_मीठी_मीठी बातों   को  मोहब्बत.. ……..
........समझती  रही......
वो  था   दिल का    काला.....

 और मैं   उसे  अपनी जिंदगी की   उजली
    धूप……….समझती  रही......
वो   छलता रहा और मैं    पिघलती रही.......

कभी    छांव     रही   ….. तो  कभी धूप  रही
 और    इस   तरह……जिंदगी  दरकिनार   रही,,

 दिन     ढला    तो ….    तब    समझी
 एक   पागल   दीवानी… सी   बनती   रही.....

होश   आया तब    खुद के  वजूद को  समेटा...
फिर   उससे दूर    बहुत     दूर हो गई.....

 कुछ    यूं   … जुदा    किया   गमों    को
 बस    हर    फिक्र   को  धुंए   में  उड़ाती  गई ....
.......... उड़ाती गई......

पल में     पहचान     बनी     फिर
सशक्त नारी.... बन आसमां में     उड़ सी गई.....

स्वरचित मौलिक रचना
@सर्वाधिकार सुरक्षित
*कंचन वार्ष्णेय* *कशिश*




जब एक औलाद को जन्म देकर
खुशियां मनाई जाती हैं.....

तब कहां कोई दूर की सोचता है ,,

उनको उड़ने के लिए पंख दिए जाते हैं !!
तब भी कोई आगे की कहां सोचता है,,

फिर एक दिन......
बेटा उड़ कर विदेश चला जाता है
लौट कर नहीं आता है !!

तब........
बेबस,  हताश , लाचार   बुढ़ापा घिर आता है !!
टूट जाती हैं सारी उम्मीदें 
औलाद का दिया सूना पन रह जाता है !!

क्या इसलिए ही बच्चे को पैदा किया जाता है....
बूढ़े मां बाप को छोड़ वो भूल क्यों जाता है !!
अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो वो
विदेश में बैठा .........

अशक्त     अंत हीन  आंखों में 
लाचारी दर्द और एक सवाल छोड़ जाता है......

स्व रचित रचना 
अप्रकाशित मौलिक रचना
@सर्वाधिकार सुरक्षित
Kanchan Varshney ✍️


ईश्वर तुम्हारा कोई अस्तित्व है
तो बताओ मुझे
नहीं तो तुम इंकार कर दो
मन में मेरे बवंडर उठता है कभी कभी
घायल मन को कैसे समझाऊं
समझ नहीं आता
मन में एक सवाल
गहरा कहीं दाग छोड़ जाता....
ये कागज़ पर उतरे शब्द मेरे
मन की तड़फन होते हैं....
मेरा मन एक भावुक मन कभी कभी 
ज्वारभाटे की तरह आग उगलने लगता है
तब मेरी कविताएं और भी
संवेदनशील और मुखर हो जाती हैं
लिख कर कलम फिर शांत हो जाती है अगली कृति के लिए.......
तलाशती है उस अस्तित्व को
जिसका नाम ईश्वर है.....
स्व रचित रचना
कंचन वार्ष्णेय





No comments:

Post a Comment

ANKITA SINGH

  कुछ भी पूछूँ तो तबस्सुम में उड़ा देता है,(तबस्सुम:हँसी) जाने किस जन्म की बातों की सज़ा देता है! मुस्कुराके वो जलाता है ख़यालों के चराग़ अन...