पगडंडियां...
और मां ने
उन रास्तों के बारे में बताया
हमें उन रास्तों पर
फूल ही फूल दिखते रहे
लेकिन उनकी लहूलुहान उंगलियां नहीं दिखीं
मां चाहती थीं
हम उन चिड़ियों की तरह हो जाय
जो बुन लेती हों
खुद ही अपना घोंसला
और पिता चाहते थे
हम अपने पंखों पर उड़ान भरें।।
No comments:
Post a Comment