कण कण में भगवान है होता
ये तुमने दिया प्रत्यक्ष प्रमाण
फ़ाड़ के खम्भा दिखा दिया तुमने दर्शन है भगवान।
सुबह,शाम और दिवा रात्रि का लिया तुमसे प्रण भगवान
तुमने भी संध्या में आकर अपना बचन निभाया भगवान।
नर,
भक्तों की रक्षार्थ के खातिर
हर समय रहते तत्पर भगवान
अपने भक्त प्रह्लाद को के खातिर
तुमने लिया नृसिंह अवतार
लक्ष्मी व्यास 'श्री'
#पत्ते और आंसू
पेड़ों के पीले पत्तों को
अक्सर हमने गिरते देखा
आंखों में रहते पानी को अक्सर हमने ढरकते देखा
गिरता पत्ता उठा लिया तो
अक्सर उसे विखरते देखा
गिरते आंखों के पानी को हाथों में भी थमते देखा
गिरता देखा पत्र पीत था
ढरकते देखा नेत्र अश्रू था
नहीं दिखाई दिया कभी वो छुपा हुआ क्या प्रश्न था उनका
नहीं कभी वहां रह कर देखा
नहीं कभी वहां जा कर देखा
व्यथा भला क्या है दोनों की नहीं कभी वह सह कर देखा
पेड़ों के पीले पत्तों को अक्सर हमने गिरते देखा
आंखों में रहते पानी को अक्सर हमने ढरकते देखा •••
स्वरचित मौलिक
लक्ष्मी व्यास 'श्री'✍️
टूटते हुए तारे को सभी ने देखा
क्या किसी ने उसका टूटता हुआ दिल देखा ।
तारे को गिरते हुए तो सबने देखा
पर उसका अपनों से विछुडने का दुःख किसी ने देखा ।
टूटते हुए तारे को सबने पलक झपकने भर तक देखा
पर उस झलक में छुपे उसके आंसूओं को किसी ने देखा ।
टूटते तारे से सबने अपने लिए मन्नत तो मांग ली
पर किसी ने उसके लिए कुछ मांगते देखा ।
उसे आसमां से गिरते हुए तो सबने देखा
पर वो कहां कैसा होगा क्या किसी ने देखा।***
राधे राधे जै श्री राधे कृष्ण
लक्ष्मी व्यास 'श्री'✍️
हिन्दू मुस्लिम ना कर प्यारे
हम सब ईश्वर की संतान हैं
कौन सनातन कौन इस्लाम
ये सब इंसा की देन हैं ।
किसका मंदिर किसकी मस्जिद
केवल एक शक्ति का स्थान है
उसी से मंदिर उसी से मस्जिद
उसी से हम इंसान हैं
मंदिर टूटे मस्जिद टूटे
नहीं बचेगा कोई निसान है
बचेगा तो केवल जाने पर
हम सब का ईमान है ।।
यही इंसान की पहचान है
स्वरचित मौलिक ✍️
राधे राधे जै श्री राधे कृष्ण 🙏
राधे राधे सभी सुधीजन और कलमकार 🙏
#आज की नारी के नखशिख वर्णन कैसे करूं??
करूं वर्णन भला कैसे, आज नारी के नख शिख का
करूं व्याख्यान भला कैसे,आज नारी के योवन का ।
नहीं अंगूली में बिछुआ है ,नहीं सिर पर बंधी बेणी
नहीं पैरों में पायल है , नहीं है मांग सिंदूर भरी
मैं लाऊं वो महक कैसे जो गजरे में से आती थी ,••••
करूं वर्णन भला कैसे,आज नारी के नख शिख का (१)
नहीं पेरो में महावर है ,नहीं माथे पे बेंदी है
नहीं है हार गर्दन पे, नहीं कानों में बाली है
मैं लाऊं वो धार कैसे जो काजल की ढरकती थी ••••
करूं वर्णन भला कैसे आज नारी के नख शिख का (२)
नहीं कमर बंधी करधनी ,नहीं नाकों में नंथनी है
नहीं चुड़ी कलाई पर ,नहीं होंठों पे लाली है
मैं लाऊं वो महक कैसे जो मेहंदी में से आती थी •••••
करूं वर्णन भला कैसे आज नारी के नख शिख का (३)
नहीं साड़ी बदन पर है, नहीं चोली अंग पर है
नहीं लंहगा भी है तन पर नहीं सिर पर चुनरिया है
मैं लाऊं वो चमक कैसे, जो रातो में चमकती थी ••••
करूं वर्णन भला कैसे आज नारी के नख शिख (४)
नहीं बातों में वादे है ,नहीं बातों में किस्से हैं ।
नहीं रातों में मिलना है ,नहीं यादों में बाते हैं
मैं लाऊं वो रात कैसे जो आंखों में गुजरती थी •••
करूं वर्णन भला कैसे आज नारी के नख शिख
करूं व्याख्यान भला कैसे आज नारी योवन का (५)
स्वरचित मौलिक
लक्ष्मी व्यास 'श्री'✍️
#हम _क्या थे और _क्या हो गये
हम क्या से क्या हो गये
पता ही नहीं चला ।******
कलम पकड़ते पकड़े ✍️
कब की वोर्ड पकड़ने लगे 🧑💻⌨️
पता ही नहीं चला।*********
चिट्ठी लिखते लिखते 📝📩
कब मोबाईल पर मेसेज लिखने लगे 📱
पता ही नहीं चला********
साईकिल की घंटी की आवाज सुनते सुनते🚲🚴
कब फोन की घंटी सुनने लगे📱📱
पता ही नहीं चला**********
डाकखाने तक दोडलगाने बारे 📬📪
कब फोन की घंटी को अनसुनी करने लगे 📱🧏
पता ही नहीं चला********
चिट्ठी में हर बात सच लिखने बाले
कब फोन पर झूठ बोलने लगे 🤔🤔
पता ही नहीं चला********
महिनों बाद खबर मिलने पर भी खुश रहने बाले☺️
कब हर रोज बात करने पर भी ना खुश रहने लगे😏
पता ही नहीं चला**********
दादी नानी की कहानियां सुनते सुनते
कब रील ,इंस्टा, यूट्यूब सोसल मीडिया में व्यस्त हो गए
पता ही नहीं चला*******
उन्मुक्त गगन में विचरण करते करते 🕊️🦜
कब पिंजड़े में कैद हो गये🥅🥅
पता ही नहीं चला*********
सारा दिन खाली और निकम्मे कहे जाने वाले
कब व्यस्त और कामकाजू हो गये🧑💻🧑💻
पता ही नहीं चला********
काम के बाद परिवार के साथ मस्ती करते करते 👪👪
कब निर्वासित और अकेले हो गये 🧘🧘
पता ही नहीं चला******
हम क्या थे और क्या हो गये🤷🤷
पता ही नहीं चला*********
स्वरचित मौलिक
लक्ष्मी व्यास 'श्री '✍️
२/१२/०२४
सोमवार
राधे राधे #हिन्दी साहित्य दर्पण 🙏
राधे राधे सभी सुधीजन और कलमकार🙏
#दिनांक/३०/११/०२४
#दिवस/शनिवार
#दैनिक सृजन
#विषय /समाज में मध्यमवर्गीय परिवारों की स्थिति
#मैं भी _समाज का _हिस्सा हूं
है समाज में व्यथा क्या इसकी,ये समझ नहीं कोई पाया है
कोई ऊपर बेठा इठलाए तो कोई नीचे से आंख दिखाता है
होगा शीर्ष पर ज्ञान भला , या तली में बेठा रोया है ।
मध्यम का हाल भला क्या है ये कोई नहीं समझ पाया है।
हो वर्तमान या हो भूत भविष्य आबाज सदां से उठती है
ऊपर नीचे को सब जाने मध्यम की कोई पहचान नहीं है।
ऊपर तो ऐसों आराम करें नीचे को दुख बड़ा भारी है
मध्यम का हाल भला है क्या इससे सब जन अंजानी हैं।
ऊंचे की बातें ऊंची हैं ,उसको मध्यम से क्या लेना
नीचे की बातें निराली हैं,उसको मध्यम से क्या लेना।।
है रीति सदां से चली आई ,ऊंचे नीचे का भेद भाव
पर मध्यम भी तो रहता है ये भी तो है हिस्सा समाज ।।
ऊंचे को शोषित करते देखा ,नीचे का शोषण होते देखा
पर नहीं दिखाई दी हालत ,मध्यम का जीवन कैसा होता।।
ना राज किसी पर ये करता ना करता किसी की पेरवी
फिर भी लाचार रहे हरदम नहीं दिखती इसकी लाचारी ।।
रोने को भी रो सकता नहीं हंसने की बजह भी नहीं होती
जीना है उसको भी अभी बस आस यही मन में रहती।।
ये दान किसी को दे सकता नहीं होता धन काअभाव सदा
ये भीख भी मांग नहीं सकता ,होता इज्जत मान सदां।।
ऊपर बालों को हर सुविधा ,वे पैसे बाले होते हैं ,
नीचे बालों को मिले सुविधा, वे आरक्षण में आते हैं ।।
मध्यम बालों का क्या बात करें उनका जीवन क्या होता है
ना पैसा हाथ में होता है ना आरक्षण मे आते हैं ।।
जीवन होता है बड़ा घुटित ना जी पाते हैं ना मर पाते हैं,
हो समाज में कुछ पहचान उनकी बस यही सोच रह जाते हैं।
व्यवसाय करने की औकात नहीं मजदूरी भी कर सकते नहीं ,
एक नौकरी मिल जाए बस दिन-रात दोडधुप लगे रहते।
मध्यमवर्गीय स्त्री का जीवन भी क्या जीवन है ,
करती दमित इच्छाओं का बस चारदिवारी में रहती है ।।
शौक श्रृंगार नहीं कर पाती दर्पन में खुद को निहारती है ,
बस होंठों पर हो लाल रंग उससे ही सुंदर दिखती है।।
लाचार हमेशा रहती है पर मुख से कुछ नहीं कहती है।
होती है उसकी भी इच्छा पर नहीं अभिव्यक्त वह करतीहै।
होगया बहुत ये ऊंच नीच मध्यम भी तो है तुम्हारे बीच,
अब मध्यम को भी देख लो अब लेलो उसको भी बीच ।
"अभिव्यक्त करूं मै क्या इसको मिलता नहीं 'श्री'को उत्तर है
मध्यम की स्थिति क्या होती इसका प्रत्यक्ष तो समाज है ""
स्वरचित
मौलिक
लक्ष्मी व्यास 'श्री'✍️
मथुरा उत्तर प्रदेश
#सत्य और #झूठ
झूठ के पांव नहीं होता
पर चलता बहुत ही तेज है
सत्य निकल पाता नहीं घर से जबतक
तब तक झूठ की पूरी हो जाती रेश है ।
सत्य की आवाज नहीं सुनते हैं
भले भले स्पीकर पर
पर झूठ स्थापित हो जाता है
गूंगे बहरे अंधे होने पर ।
सत्य की इज्जत सूली पर है
झूठ है स्वर्ण सिंहासन पर
सत्य खड़ा है कफ़न पहनकर
झूठ है चिंरजीवी पथ पर ।
सत्य की चाल भले धीमी हो
पर जाता वह सबसे मिलकर
झूठ की चाल हो द्रुतगामी
पर रहता वह सबसे अपरिचित है ।
झूठ का झंडा फेहराने बालो
नहीं झूठ कभी लहराता है
सत्य को कफन पहनाने बालो
नही सत्य कभी दफन हो पाता है ।।
स्वरचित मौलिक
लक्ष्मी व्यास 'श्री'✍️
राधे राधे #हिन्द साहित्य दर्पण 🙏 🙏
राधे राधे सभी सुधीजन और कलमकार 🙏
यह फोटो मेरी बेटी #राजनंनी व्यास ने बनाई
मुझे अच्छी लगी तो अपने भाव इसपर लिख दिए
हर सुन्दर दिखने बाली वस्तु ताकतवर नहीं होती तो
हर ताकतवर दिखने बाली वस्तु सुन्दर नहीं होती
पंख भी अपनी एक अलग ही पहचान रखते हैं।
किसी के पंख सुंदरता का एहसास कराते हैं (तीतली,मोर )पर उनमें ताकत नहीं होती ।
तो कुछ पंख ताकत का एहसास कराते हैं (बाज,चील, गिद्ध) पर वह सुंदर नहीं होते •••••••
अब तुम्हें तितली और मोर बनना या बाज चील गिद्ध
ये तुम्हारी सोच पर निर्भर करता है
राधे राधे जै श्री कृष्णा
लक्ष्मी व्यास 'श्री'✍️
No comments:
Post a Comment