कोई, पूछे ही न, वहां जाना, अच्छा नहीं लगता,
जाकर , बेवजह मुस्कुराना, अच्छा नहीं लगता।
दोनों ही तरफ़ से, निभे रिश्ता, तो ठीक लगता है,
बस , इक तरफ़ से, निभाना, अच्छा नहीं लगता।
ख़ुशी के मौके पर , हो नाच गाना, ठीक लगता है,
हो कोई ग़म मे, तो गुनगुनाना, अच्छा नहीं लगता।
यूं तो, थोड़ी बहुत कमियां, सभी में मौजूद रहती है,
हर वक्त देना, किसी को ताना, अच्छा नहीं लगता।
मेरा अपना,बात अपनी,ख़ुद मुझसे कह सकता है,
उसे, किसी और से कहलवाना,अच्छा नहीं लगता।
अर्चना।
कान हो कर भी जो, बहरे होने का, ढोंग करते हैं,
उन पर, खास कर, मैं व्यंग की, बरसात करता हूँ।
है नमन उन्हें,जो देश पर,करते निछावर जां अपनी,
गद्दारों पर ,अपनी रचना से , मैं प्रति घात करता हूँ।
सुहाता हूँ , न मैं जिनको , रखूँ ख़ुद , दूरियाँ उन से,
राह चलते भी,मैं अपनों से,ख़ुद मुलाकात करता हूँ।
हो दिल में द्वेष,ज़ुबाँ पर प्यार,जुड़ पाऊं न मैं उनसे
हों दिल के साफ, मैं, उन्हीं से ,ताल्लुकात करता हूँ।
करे महसूस, मेरी तकलीफ को, जो शख्स चेहरे से
उसी से,अपने दिल की मैं, सदा हर बात करता हूँ।
अर्चना।
संभाल
कर रखे हैं मैंने
जो भी, मिले हैं गम,
उन्हें ,मुस्कान
दिखी होंठों की , न
दिखी,आँखें मेरी नम,
झुका के सर,
कबूल की है मैंने,
उन की , हर सजा,
है कसूर मेरा
इतना , उन्हें
ना ,कह न पाए हम।
अर्चना।
दवा नहीं हर दर्द की, पर कारण, रहें अनेक,
उम्मीद रखें दूजों से ज्यादा,यह उनमें से एक,
है, यह उनमें से एक, अपनापन भी दुख दाई,
सुविधा , दूजे की देख, नज़र रखना ललचाई,
कहें सबसे ये कविराज,गर रखना दर्द से दूरी,
रखें प्रभु पर,विश्वास सदा और दिल मे सबूरि।
अर्चना।
दो बुजुर्ग थे,
पास में जिनके,
था न कोई भी काम,
पीने में ही
गुजरा करती
उन दोनों की ही शाम,
देख उन्हें,
राहगीर ने पूछा,
क्या पीते हो रोजाना,
ठीक नहीं
है,आदत यह,
पड़ जायेगा पछताना,
क्यों पीते हो,
पीने से जल्दी,
खराब होता है लीवर,
हंस कर बुजुर्ग
बोला व्यक्ति से,न
हुआ आज तक फीवर,
राहगीर बोला
बुजुर्ग से, क्या
किसी ने ,तुम्हें न रोका,
बोला बुजुर्ग,
वो गए सब ऊपर,
जिन्होंने, हमको टोका,
बहुत दिनों
के बाद आ तुमने
दिया है, टोंक कर ज्ञान,
विनती है
तुमसे यही हमारी
रखना तुम अपना ध्यान।
तमाम उम्र,जो रिश्तों को निभाता रहा,
गम अपने, हंसी चेहरे में, छुपाता रहा,
बनाया न किसी ने भी, उसको अपना,
वक़्त अपना,वो तन्हाई में,बिताता रहा।
अर्चना।
मैंने,जीवन के सफ़र में सीखे,
यूँ तो,कई सबक अंजाने में,
जो , पढ़े न कभी, किताबों में,
समझा दिया,मुझे ज़माने ने।
इक पल की, भी, देर करी
न, दिल में, जिसे बिठाने में,
बिल्कुल भी, न झिझका वो
फ़िर , नया इक झूठ बनाने में।
जीवन में,हम सीख न पाए,
बस,मतलब से मतलब रखना,
जीवन, गुजर गया बस अपना,
रिश्तों को, फ़कत निभाने में।
अर्चना।
सितम,उसके सहकर इतने,हम मजबूर हो गए,
टूट कर, कांच की तरह, चकनाचूर हो गए,
न,दगा दिल में था,न बेवफ़ाई थी ख्याल में,
उस को चुभ न जाएं इसलिए उससे दूर हो गए।
अर्चना।
सुंदरता,
न दर्शाती,व्यक्ति
को है कितना ज्ञान,
पसंदीदा,
किसी शख्श की,
हैं ये, कुछ पहचान।
मुमकिन् ना हो
जिसके बिन रहना ,
दिल को मिले न चैन,
अहसास हो आने का
आहट से,बाट जोहते नैन।
रहे विरोध
कितना भी
लेकिन, अच्छी
लगे,उस की बात,
पाकर,
सब कुछ
भी लगे अधूरा,
दिन हो या फिर रात।
गर,किया दुःखी
किसी बात से, खो
जाता , दिल का चैन,
महसूस न
हो,ख़ुशी में खुशी ,
अश्कों से नम हों नैन।
पत्र देख
जो भांप ले,
क्या उसका मजमून,
याद आयें
जब बातें उसकी
दिल को मिले सुकून।
अर्चना।
मुझे, दस्तूर ज़माने का, बिल्कुल न भाया है,
मुझे,अपनाया न किसी ने,सभी ने सताया है
सर पे , रख के बोझ ,लड़खड़ाया जब भी मैं,
दिल में, सोचा सब ने,फ़िर से पी के आया है।
अर्चना।
आस किसी
से, अपनेपन की,बेमानी है,
देख दगा
उन का, दिल को, हैरानी है,
भूल जाओ
उन को , ये कहना आसां है,
सद्भाव भरे
हर दिल की,यही कहानी है।
अर्चना।
सब्ज़ी खाएं,
पका कर,सीमित
पैसा, हो जिन के पास,
फ़िर,खाते,सब्ज़ी
वो,कच्ची, आ जाता,
पैसा, जब उनके पास।
दर्शन करने,
जाते मन्दिर,सीमित
पैसा हो जिन के पास,
मन्दिर, मन्दिर
घूमें वो, आ जाता,
पैसा, जब उनके पास।
नीँद में उठ
कर जागें,सीमित
पैसा हो जिन के पास,
खाकर, नीँद की
गोली सोते,आ जाता,
पैसा, जब उनके पास।
रखें बहुत
अपना पन,सीमित
पैसा , हो जिन के पास,
फिर,मिलने से
भी कतराते,आ जाता,
पैसा , जब उनके पास।
अर्चना।
बात,जो
मन में ,हो कहने की,
निसंकोच कह देना तुम,
बहने को
आतुर हो जब भी,
अश्कों को, बहने देना तुम,
तुम अपनी
पहचान बनाना ,
हिस्सा,भीड़ का बनना ना,
छोड़ जाए
कोई ,अगर अकेला,
तुम्हे,तन्हा ही रह लेना तुम।
अर्चना।
आँखों से
झलके न केवल,
दिल से छलके प्यार,
माने इक
दूजे की, दोनों,
है,यही प्रेम का सार,
सुख दुःख,
दोनों ही जीवन
में, आमद देते अपनी,
फूलों के संग,
इक बागिया में,
मिल कर रहते खार।
अर्चना।
रहा ,हर पल संग ,मैं जिस के बन साया
हर मुश्किल में, जिस का साथ निभाया,
जिसे , समझा मैंने , जीवन भर अपना,
मेरी, मुश्किल में, वही पास न आया।
मतलब की ,दुनियाँ से, मैं मुँह मोड़ रहा हूँ,
झूठे, रिश्ते नातों की डोर,अब तोड़ रहा हूँ।
मुझको,न पा जो कहता,मेरा खास न आया,
मेरा महफ़िल में आना उसको रास न आया,
यूँ तो, कल ही आया था , वो मुझ से मिलने,
पर,उसके आने का,कोई आभास न आया।
अब,दिल में बसा रखी यादों को छोड़ रहा हूँ,
इक खामोशी है अब जिसको मैं ओढ़ रहा हूँ।
अर्चना
जेब में, धन
जिस के नहीं,कहें
उसको,लोग फटेहाल,
मायूसी,
चेहरे पर दिखे,
सदा उलझे रहते बाल,
जिस जेब में
लक्ष्मी कांत रहे,
रहे,चेहरे पर उसके नूर,
प्यार से,
सब उस से
कहें,कैसे हो प्यारे लाल।
अर्चना।
नज़रों से
बात दिल की,
मैं जान लेता हूँ,
तेरे हर
झूठ को, मैं
पहचान लेता हूँ,
पर,जाने
क्या कशिश
है ,तेरी बातों में,
तेरी हर
झूठ को, मैं
सच मान लेता हूँ।
अर्चना।
जीवन में सब के आता है,सुख कभी दुःख का दौर,
अपनी सोच और कर्मों पर, कीजे नित दिल से गौर,
दया भाव दिल में रख अपने सदा कीजे परउपकार,
न जाने कब, किस पल टूटे, अपनी सांसों की डोर।
अर्चना।
जीवन में अपने,बोया जो तुमने,तुम्हें उसी पर,चलना होगा,
सुख मय जीवन, जीना है तो, संग समय के, ढलना होगा।
समय नहीं है , ख़ुद के खातिर, यह कहना, झूठ,बेमानी है,
अपनी खुशियों को पाने हेतु ख़ुद को ख़ुद से छलना होगा।
अर्चना।
व्यतीत करें,
जो सुखमय जीवन,
करते खा पीकर मौज,
बैठ सामने
टी वी के,युद्ध
पर,चर्चा करते हैं रोज,
जा सीमा पर,
करें आकलन,हैं
सीमा के, क्या हालात,
जीवन फौजी
का,क्या समझें वो,
और क्या होती फौज।
अर्चना।
शहीद होने से पहले एक फौजी के मन में
उठे विचारों को चित्रित करती यह रचना।
गर, मर जाऊँ मैं, रण भूमि में,
मेरे घर पर, तुम इत्तिला देना,
सीने पर रख, सब मेडल मेरे,
उपलब्धि, माँ को, बतला देना।
किसी भी,फौजी के, जीवन में,
बढ़ इस से, क्या चङ्गा होता है,
कहते सभी,जग में शहीद उसे,
लिपटा, तन पर तिरंगा होता है।
कह देना पिता से,अब उन को,
चिंता की, चुभेगी न, कोई सुई,
मेरे भाई से कहना,वो खूब पढ़े,
मेरी बाईक,अब से उसकी हुई।
बहना से, कहना तुम मिल कर,
होना न दुःखी तुम यह सुन कर,
सीमा की , सुरक्षा की खातिर,
उगे न शायद,कल मेरा दिनकर।
प्यारी से कहना,वो न होए दुखी,
जिया जब तक जांबाजी से जिया,
मैं,सैनिक हूँ,देश पर मरने के लिए
मैंने, भारत भूमि पर ,जनम लिया।
अर्चना।
कोई
समझ न
पाया, शब्दोंं को,
नयनों
की,किसी
ने भाषा पढ़ ली,
कोई
खुश है, बिठा
कर मन में अपने,
दिल
में किसी ने
मूरत ही गढ़ ली।
अर्चना।
#शिक्षित# व्यक्ति की पहचान।
ये वाणी
से सदा विनम्र
रहें, हृदय से रहें उदार,
संयमित,
अनुशासित रहे,
रख,संवेदनशील विचार।
क्षमता से
ख़ुद की, वाक़िफ़
रहें,रखें ख़ुद पर विश्वास,
चाह ,मन में
जानने की रखें,करें
सीखने का,सतत प्रयास।
अर्चना।
वो , नज़रों से,
मेरे दिल को पढ़ लेता है,
वो भी,जो बयां
मैंने कभी, किया ही नहीं।
याद करके उसे ,
ख़ुशी बहुत ही मिलती है,
संग जिसके,दो पल
भी, कभी जिया ही नहीं।
मिले नज़र, जब भी
उससे,तो बहक जाता हूँ,
सच कहूँ मैंने
जाम,कभी पिया ही नहीं।
कबूल लेता हूँ
वो कहे तो, ज़ुर्म मै अपना,
वो ज़ुर्म भी जो
मैंने कभी, किया ही नहीं।
मिले जो जख्म
मुझे उन से, सकुन देते हैं,
इसलिए,आज तक
उनको कभी सिया ही नहीं।
अर्चना।
पूरा होते ही,
मतलब अपना,
भूलें करना आभार,
मतलब के,पूरा होते ही
घट जाए रिश्तों का भार।
मतलब से
ही रिश्ते जुड़ें,
जुड़े मतलब से सोच,
मतलब से,सब संग रहें,
मतलब से जुड़ा है संसार।
अर्चना।
तेरे खत और मेरे ख्वाब में, सरोकार कुछ तो है,
नीयत पर,अमल का ,दारो मदार कुछ तो है, *
तेरा खत , देखते ही , ख्वाब में दीदार हो जाना,
किया है जिंदगी में मैंने भी,परोपकार कुछ तो है।
अर्चना।
(कर्मों का प्रतिफल इरादों पर निर्भर करता है ) *
कह दो दिल की , आसां है कहना,
पर , करना यह, आसान नहीं है,
समझेगा वो क्या , दर्द किसी का,
दर्द का, जिस को , भान नहीं है।
गलती तो होती , रहती है सब से,
जग में कोई माने , या न माने,
हैं लोग सभी , जो ,इस दुनियाँ में,
वे सभी, गुणों की खान नहीं हैं।
कोई हर्ज नहीँ, मिलने जुलने में,
भाता सब को, आपस में मिलना,
पर , मिल कर भी,होगा क्या उससे,
दिल में जिसके , सम्मान नहीं है।
बस बेहतर हूँ ,जग में मैं सबसे,
यह भाव रखो , कोई हर्ज न इस में,
पर , दिखलाना दूजे को नीचा,
इस हरकत में ,कोई शान नहीं है।
हर,मुश्किल का हल ,पास है मेरे,
जो ढोल पीटते घर घर जा कर,
करते हैं, यह दावा वो , हर दम,
जिन की कोई , पहचान नहीं है।
अर्चना।
माना था जिसको अपना,मुझे उसने ही छला है,
यूँ,अपना बना के छलना,बहुत दिल को खला है
पीता हूँ, फूंक फूंक कर, आजकल मैं छाछ भी,
मुँह मेरा, गरम दूध से, जिस वक्त से , जला है।
चल सका न , चार कदम, वो नंगे पाँव, संग मेरे,
क्या दोष, दूँ मैं उसको, वो नाजों से पला है।
यूँ कहूं तो जमाने के, उस पर , इल्जाम हैं बहुत,
पर, मेरी नज़र में शख्स वो, निहायत ही भला है।
सही वक्त पर, सही राय को, माना न जिसने भी,
तां जिंदगी, उसी शख्स ने ,हाथ अपना मला है।
कामयाबी, चूमती है चरण, उसी शख्स के, सदा,
सतत,कांटो से भरी राह पर,जो सहर्ष ही चला है।
अर्चना।
क्या क्या , न गुजरी है हम पर ,तुझको हम बतलायें क्या,
क्या , हम भी, परवाने के मानिंद,शमा में जल जाएं क्या।
न बात, गुलिस्ता में पहले सी, न बात, वो रही बहारों में,
तेरी याद में खिले हुए हैं कभी दिल करता, मुरझायें क्या।
हम, सच की राह, चले जीवन भर, लेना एक, न देना दो,
इसकी टोपी , उसके सर पर, अब हम भी, पहनायें क्या।
जीने का एक, उसूल है अपना और खुद्दारी भी है दिल में,
कुछ पाने कि ख़ातिर,झूठफरेब की,तरकीबें अपनाएं क्या
हर इक बात कही न जाती,है करना पड़ता, महसूस उन्हें,
चाहत है ,कितनी इस दिल में, कह कर के जतलाएं क्या।
अर्चना।
कमी हो गर, चाहने वालों की, न होना नाराज़,
कमी न हो, जलने वालों की, हो ऐसा आगाज़,
ख़ुशी न हो,जिनको मिलने पर,रहना उनसे दूर,
ख़ुश रहने में छुपा हुआ सभी खुशियों का राज।
अर्चना।
जमी बर्फ
से,हो गया है वो
नीर, गलते गलते,
ख्वाहिश रही अधूरी ,
बढ़ी पीर चलते चलते,
हर वक्त
था दुःखी जो
खुशी देख गैर की,
दुःखने लगें हैं अब तो
उसके हाथ मलते मलते।
मानिंद शमा
के हो गया है,
दिन रात , जलते जलते,
बदले हंसी
के भाव भी,अब
अपनों को छलते छलते,
हांडी
अपनी काठ
की,भला कब चढ़ाता वो,
जीता भी
भला कब तक
टुकड़ों पर, पलते पलते
अर्चना।
दौलत का
भंडार है पिता,भले
पास न उसके माया हो,
देता, सिर पर
हाथ हौंसला,क्यों न
उस की, कृश काया हो,
लगती आसाँ
हर इक मुश्किल,
मंज़िल लगती है मुठ्ठी में,
करे इजाफ़ा
हिम्मत में ,संग
जिसके,बाप का साया हो।
अर्चना।
No comments:
Post a Comment