ग़ज़ल
जो ख़ुशहाल सबको बताए गए हैं।
उन्हीं के ही दुख तो छिपाए गए हैं।
अंधेरा मिटाया है जिस ने ये गहरा।
ये दीपक उसी के जलाए गए हैं।
नहीं सच बताना था जिनको ये कड़वा।
उन्हें ख़्वाब झूठे दिखाए गए हैं।
छिपाकर जो आँखों में आँसू रखे थे।
वे तनहाइयों में बहाए गए हैं।
सजाकर के उम्मीद दिल में सुखों की।
दुखों से भरे दिन बिताए गए हैं।
मुसीबत में जिनकी किए थे जो हमने।
वे अहसान सारे भुलाए गए हैं।
जो चुभ कर के दुख दर्द देते थे कश्यप।
चमन से वे काँटें हटाए गए हैं।
*****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप
ग़ज़ल
खिल के ख़ुश्बू फूल सी काँटे न बिखरा पाएँगे।
चुभ के देंगे दर्द सब को और फिर तड़फाएँगे।
दिन ढलेगा शाम को होगी अंधेरी रात जब।
दीप जलकर रोशनी तब हर तरफ फैलाएँगे।
फिर नहीं आने का कहकर जो गए हैं छोड़कर।
लौट कर के फिर यहीं पर देखना वे आएँगे।
ताप से अपने धरा को सुर्य जब झुलसाएगा।
मेघ काले आस्माँ से पानी तब बरसाएँगे।
काम खोटे कर रहे जो चूर हो अभिमान में।
एक दिन अंजाम अपना देख वे घबराएँगे।
पास में जिनके नहीं होगी जरा इंसानियत।
हर दुखी कमजोर पर वे जुल्म बेहद ढाएँगे।
लोग कश्यप चल रहे जिनको बनाकर रहनुमा।
राह से अपनी सभी को वे ही तो भटकाएँगे।
****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप
ग़ज़ल
ख़ुश्बू से जिसकी बाग को भर जाना चाहिए।
उस गुल को दर्द सह के निखर जाना चाहिए।
मरहम की कह तेजाब लगाता रहा है जो।
कहता हैं ज़ख्म दिल का वो भर जाना चाहिए।
बर्बाद हो के प्यार किया जिससे ख़ूब ही
उस प्यार में तो हद से गुज़र जाना चाहिए।
गुलज़ार कर के बाग को कलियाँ नई खिलीं।
जो फूल कल खिला वो बिखर जाना चाहिए।
मौसम सुहाना आ गया पतझड़ को खत्म कल।
अब फूल फल से बाग को भर जाना चाहिए।
धोखा दिया है जिसने कसम खा के प्यार की।
नज़रों से बेवफ़ा वो उतर जाना चाहिए।
कश्यप दिलाई जिस को ख़ुशी दर्द दुख हटा।
अब बिगड़े उस के हाल सुधर जाना जाना चाहिए।
*****
रचनाकार
प्रदीप कश्यप
No comments:
Post a Comment