सिंदूरी चाँद
निकला था सिंदूरी चाँद,
हो रही थी तेरी _मेरी बातें,
तेरी तारीफ़ में मेरे शेर को,
तुम गौर से सुन रहे थे,
और अपने शेर में,
मुझको चाँद कह रहे थे,.
शुक्रिया कहते हुए,
झुक गईं थी मेरी आँखें,
निकला था सिंदूरी चाँद,
हो रही थी तेरी-मेरी बातें!
तेरा मुझसे इश्क़ करना,
मैं तेरी इनायत बता रही थी,
तुम कह रहे थे मेरे दिल को जमाल,
मुझे फ़रिश्ता बता के,
निकला था सिंदूरी चाँद,
हो रही थी तेरी मेरी बातें!!
_ मिनाक्षी जायसवाल "स्वरा"
No comments:
Post a Comment