Tuesday, June 17, 2025

Bindeshwar Prasad Sharma

[23/05, 10:30 am] Poet Bindeshwar Prasad Sharma: प्यार की एक झलक

रूठी  थी नज़र दरकिनार हो  गया 
जिंदगी  से  उसे क्यों खार हो गया।

समझ  में बात आज़ भी नहीं आई
इनके   इंतजार  में  प्यार  हो  गया।

शरारत  करती  रही मैं देखता रहा 
उनके नखरे का तलबगार हो गया।

बस  कहने  भर  को  वो रूठ गई है 
ये  दिल उसके लिये निसार हो गया।

बड़ी  शर्मीली  नाज़ो नखरों वाली 
नीली  नज़रों वाली कटार हो गया।

जनता  हूँ  उसका  दिल मेरे पास है 
क़ायल  बनके  मैं  दिलदार हो गया।

मुझे  ख़बर है कि माँ तुझे लाएगी
इस बात का मुझे ऐतबार हो गया।

धूम  धाम  से बाजा बारात डोली
घूँघट  में  चेहरा  दीदार  हो  गया।

धैर्य  जमाये  रहा बिंदु विश्वास का 
भरोसे में रब का किरदार हो गया।
[26/05, 8:26 pm] Poet Bindeshwar Prasad Sharma: चिरैते  की  तरह  सच्ची बात भी कड़वी लगती है सबको
अच्छी बात भी बोलो अगर तो मजहवी लगती है सबको।

उनके इरादों का क्या कहना जो जहर उगलते बातों में
मीठी  बातें तो दूर रही हर समय निकलता उत्पातों में।

नफ़रत है उनके रग - रग में जिंदगी चलती है गफ़लत में
दिल पत्थर का उनका होता मन चलता भी तो हरकत में।

तुझे  किस  नाम  से  जानू या धरा पर जन्मा शैतान कहूँ 
क्यों धरती का बोझ बना क्या राक्षक कुल का हैवान कहूँ।

मानव हो तो इंसान बनो कुछ नाम करो कुछ काम करो 
यहाँ प्रेम से सब कुछ मिलता है बस देखो और पहचान करो।

दौलत क्या तुम ले जाओगे पेट से ज्यादा क्या खाओगे 
ऐसा  नहीं  है  कोई जादू जाकर फिर तुम आ जाओगे।

अहंकार  में  मत  तूँ  रहना रावण को भी देख के डरना 
नहीं है कुछ यहाँ पर अपना देख रहे जो सभी है सपना।
[28/05, 8:54 pm] Poet Bindeshwar Prasad Sharma: दोहे

हवा तूफानी वह रही, वारिश मूसलाधार
इसमें  कोई  क्या  करे, है  सूरज  लाचार।

घेरा बादल ने उसे बिजली चमकी जोर 
राम मड़ैया उड़ गई, करके हल्की शोर।

पावस  भी भगवान का, रहा अनोखा रूप
ताल - तलैया सब भरे, और भरे सब कूप।

लगता है इस बार भी, वारिश होगी तेज 
ग़म  में  डूबे  हैं  सभी, कैसे  हो  परहेज़।

माथे   पर   संकट  घिरा, टूटा  नद  तटबंध 
अफरा - तफरी मच गई, गले पड़ा जब फंद।

जान - माल वहने लगा, तड़पे कितने लोग
आता  है  तब भुखमरी, जब बनते संयोग।

मची  तवाही  बाढ़ की, नेता बदले चाल 
ग़रीब बेचारे मर गये, बाकी सब बेहाल।
[02/06, 8:51 pm] Poet Bindeshwar Prasad Sharma: भाव  बिह्वल होकर ह्रदय कह रहा है
प्रेम जो किया वह निश्छल जी रहा है।

न अहम मन में पालो ना ईर्ष्या करो तुम
सनातन  हो भाई नित्य क्रिया करो तुम।

जीवन में सादगी करे जो भलाई 
उन्हें  कौन  पूछे  करे  जो  बुराई

समय तुम्हें हर पल दिलाती है यादें
अच्छे कर्म करने का कर लो इरादें 

रास्ता  तो  ख़ुद  ही  ढूंढना  है  सबको
गलत ढूंढ लिये तो मत दोष दो रब को।

अध्यात्म तुझको आत्मा से जोड़ देगा 
हर  एक  बाधा - बंधन  को तोड़ देगा।

माया, लोभ, मोह, क्रोध सब है दलदल 
जीवन भर देखो तो इसी का है हलचल।

जीवन  है  तेरा  इसे  व्यर्थ  न गंवाओ
बन के पतवार कुछ नाम तो कमाओ।
[07/06, 5:40 pm] Poet Bindeshwar Prasad Sharma: मन  पर भरोसा नहीं होता, क्योंकि मन बदलता है 
आज़  विश्वास  कर  सकते, कल का भरोसा नहीं।

कब  बदलेगा  कौन  जनता, कब  ये क्या कर देगा
पाप - पुण्य से बिलकुल है अलग, पर पाप बोता नहीं।

मन  बड़ा  लालची  होता  है, फंस   गया  तो दलदल 
आज़ के लिये दिन भर सोचा, कल कभी सोचा नहीं।

लालच के अधीन में है मन, ज्यादा नहीं सोचता
यह जीवन  बर्बाद  हो जाये, पर कभी रोता नहीं।

मन  बड़ा  बलवान  होता  है, हम हरा नहीं सकते 
यह ख़ुद का मालिक होता है, किसी का टोपा नहीं। 

मन  कभी  गंभीर  हो  जाता, तो व्याकुल भी होता 
चंचल मन को कौन बुझाये, किसी का सुनता नहीं।

संगत से मन भटक रहा है, रास्ता बदल रहा है 
इसे  तुम  तराजू  पर तौलो, मन बुरा होता नहीं।

मन बुद्धि का परिचायक है, बस देख नहीं सकता
बुरा   करने   से   रोकता   है, बुराई  करता  नहीं।
[11/06, 9:01 pm] Poet Bindeshwar Prasad Sharma: जहाँ   समर्पण   वहीं  ईश्वर  है 
प्रेम   समर्पण   है   परमेश्वर  है।
असंख्य  रंग  रूप  नाम  वाला 
सकल   ब्रम्हांड   जगदीश्वर  है।।

भक्ति  जीवन  का  अंतिम  सत्य है 
एक ही शक्ति जिसका अधिपत्य है।
भूल  भुलैया  में  उलझ  गये  सब
मकड़   जाल  से  दूर  औचित्य  है।।

यहाँ  कर्म  प्रधान  है  मानव का 
यह  जीवन  ज्ञान है अनुभव का।
यहाँ  शोर  मचाता  कलियुग  है 
जहाँ  चलता सिर्फ है दानव का।।

वही  पार  हो  जाता  भव सागर 
कह गये सभी को गिरिधर नागर।
बस  तुम  सत्य  सरल  राहें चूनो 
मिल  जायेगा ये सुख का सागर।।

अपनी  लोक  लाज़  बचा  लेना 
किस्मत  को  भी  आजमा लेना।
फिर सच्चा एक इंसान बन कर
बस   राम  की  धूनी  रमा  लेना।।

यह  स्वर्ग  से  बढ़कर  है  धरती 
यह हर इक सम्पदा से है भरती।
यहाँ जलचर नभचर थलचर भी
व्यथित  मन की वेदना ये हरती।।
[14/06, 10:10 am] Poet Bindeshwar Prasad Sharma: दिल  में  चिंगारीयाँ  जलाकर सुलगाओ मत 
आग़ लग जायेगी इस दिल को जलाओ मत।

लोग  तो  तमाशा  देखेंगे तेरे तलफ का 
जो  शांत बैठा है उसको उकसाओ मत।

बुजदिलों के शहर में जीने का तरीका सीखो
ज़हर  घोलकर  जिंदगी  को  तड़पाओ मत।

कलेज़ा थाम कर बैठो यहाँ दहशतगर्दी है 
जो सनकी शातिर हैं मार दो बचाओ मत।

मौके की तलाश में  ही लग गई है दुनिया 
दबे कुचले ग़रीब इंसानों को दबाओ मत।

रास्ता एक है, सत्य अपनाओ, प्रेम करो
मामला  ग़मगीन  है  इसे उलझाओ मत।

ललकार  रहा बिंदु इस देश के गद्दारों को
उसको सीधे गोली मार दो समझाओ मत।
[18/06, 9:10 am] Poet Bindeshwar Prasad Sharma: नाकाब   से   ही   चेहरे  का  दीदार  हो  गया 
समझ आया ही नहीं और मुझे प्यार हो गया।

नयनों में घर बना और दिल में उतर आई 
देखा  जब  उनको जिया बेक़रार हो गया।

ढूंढ़  कर  ठिकाना  डेरा  डाल  दिया  मैंने
मिलना शर्माना दिलों का इज़हार हो गया।

प्यार सच्चा था किस्मत दोनों की अच्छी थी
जिंदगी   इक   दूसरे  का  किरदार  हो  गया।

अनुचित हम दोनों ने कभी किया ही नहीं 
ऐसे  गुफ़्तगू  में   सपना  साकार हो गया।

संस्कार  में  पले थे माँ - बाप का साया था 
जो किया घर समाज़ में अंगीकार हो गया।



कलयुग के बदलते रूप

स्त्री शर्म भूल गई।
पुरुष अपना धर्म भूल गया
संस्कार और इंसानियत रहा कहाँ
इंसान अपना कर्म भूल गया।

जो साधु हैं माया से बहुत दूर 
जंगल के घाटियों में पड़े हैं 
साधु अब रहा कहाँ
जिधर देखो गुरुघण्टाल खड़े हैं।

धर्म के ठेकेदार सौदागर बन गये 
सत्संग केवल नाम का रह गया
लाखों रूपये ऐंठते अंधभक्तों से
बदनामी केवल धाम का रह गया।

महँगी कारें, हेलिकाप्टर
कलियुग के चमत्कारी बाबा 
ठगी नहीं तो और क्या 
कोई छोटा कोई बड़ा बलात्कारी बाबा।

ख़ूब सजाता दरबार डेरा ख़ूब जमाता है
दूल्हे की थाट - बाट में अपना रूप दिखाता है 
मंच पे आसीन ताज़ पहन अपना ढ़ोल बजाता है 
चमचे सारे गुंडे अपना - अपना रोब जमाता है।

जयचंद जैसे बन गये कितने नेता बने व्यापारी
ग़रीब  जनता  रह  गये ऐसे कटोरा छाप भिखारी।
पढ़ लिखकर सब गौन पड़े माथे पर बैठा मूरख
सडयंन्त्र पर नाचती जनता तलवार चली दो धारी।

धरती अब रोने लगी गुस्सा हुआ आकाश 
सूरज का विकराल रूप बरसाये अंगार 
राजनीति को छोड़ अब कूटनीति अपनाते हैं
जिसकी लाठी उसी की भैंस करती है श्रृंगार।

No comments:

Post a Comment

ANKITA SINGH

  कुछ भी पूछूँ तो तबस्सुम में उड़ा देता है,(तबस्सुम:हँसी) जाने किस जन्म की बातों की सज़ा देता है! मुस्कुराके वो जलाता है ख़यालों के चराग़ अन...