आज बहुत दिन बाद
कविता की कुछ पंक्तियां बनी हैं-
पीड़ा और शब्द
-------------------
दु:ख के आवरण/ पेंट
हटाता रहता हूं
अपने चेहरे से
किंतु पीड़ा इकट्ठा होती रहती है
नींव बनकर
व्यथा की ऊंची-ऊंची
दीवारों के मध्य
आवागमन होता रहता है
भावों का,
विचार ठहर जाते हैं
बिल्कुल रोशनदान के
प्रकाश की तरह.
मैत्री- भाव हो गया है मंहगा
दरवाजे तो लगाने ही हैं
मेलजोल के
संवाद की खिड़कियों से
लेना पड़ता है काम
दिखावा ही अब शायद
निर्मित करने लगा है
मनुष्य रूपी मकान
जिसके छज्जे जैसे सपने
सूर्य की तपिश को भी
रख देते हैं बाहर लेकिन
लाख
खुशियों की टाइल्स
बिछा लूं जय
हवा स्पंदित होती है
तुम्हारे प्रेम के दो शब्दों से ही।
@ सर्वाधिकार सुरक्षित शैलेंद्र जय
No comments:
Post a Comment