मैं आजकल ( ✍ कवि रजनी प्रजापति )
मैं नदी सी बहने लगी हूँ आजकल
कल क्या होगा कल क्या हुआ छोड़कर
आज में जीने लगी हूँ आजकल ✍ ❤
चाहत नहीं ऊँचाइयों की
छोटी-छोटी खुशियों में ही
खुश हो जाती हूँ आजकल ✍ ❤
अब हर रंग अच्छा लगता है
अब बेरंग में भी रंग लगता है
अब नापसंद चीजें भी पसंद आने लगी हैं
लगता है शायद ज़िंदगी समझ आने लगी है ✍ ❤
ज़िंदगी को बाहरी आकर्षण की ज़रूरत नहीं
ज़िंदगी को गहराई से सोचो तो खुद ही आकर्षित है ✍ ❤
खुशी सोचो तो खुश है ज़िंदगी
हँसी सोचो तो मुस्कुराहट है ज़िंदगी
जैसा सोचो वैसे ही हो जाती है
सरल सी है ज़िंदगी
सरल सोचो तो
सरल नज़र आती है। ✍ ❤
Writer & poet : RajniPrajapati
#rajniprajapati #shayari #poetry #hindishayari #poem #kavithai #kavita #kavisammalen
मसले जब तक शिकायतों के हैं ( ✍ रचनाकार कवि रजनी प्रजापति )
मसले जब तक शिकायतों के रहें
तब तक उम्मीद रहती है
मसले अगर मन के हो जाएँ
तो उम्मीद भी ना उम्मीद
नज़र आती है ✍❤
तो कौशिश करो शिकवे शिकायतें चलती रहें
रूठने मनाने की रिवायतें चलती रहें
ज़िंदगी है यार सब चलता है
यहाँ कौन किसके लिए बदलता है
जो जैसा है उसे वैसे ही अपना लो तो अच्छा है
वैसे यहाँ कौन दूध का धूला और सच्चा है ✍❤
दूसरों को कहने से पहले
खुद में झाँक लिया करो
सब की खबर रखते हो
ज़रा अपनी भी रखा करो ✍❤
अगर फिर भी सही की उलझन है
तो आईना से एक सवाल करना
कहते हैं आईना कभी झूठ नहीं बोलता
आईने से पूछना क्या मैं सही हूँ
जो दूसरों पर इल्जाम लगाता हूँ
अपनी उलझनों के लिए
दूसरों को दोषी ठहरता हूँ
मैं भी तो खरा उतरता नहीं हर बार लेकिन
लोगों की उम्मीदों में नज़र आता हूँ । ✍❤
Writer poet Rajni Prajapat
#rajniprajapati #hindishayari #hindipoetry #shayari #kavita #poetrycommunity #KaviSammelan #kavi #poetry #post
जन्मभूमि मातृभूमि पितृभूमि वंदना
कर्मभूमि देवभूमि वीरभूमि अर्चना 🇮🇳
भारत...... हमारा भारत अनेकता में एकता का यह देश जिस पर संपूर्ण भारतवर्ष नाज़ करता है और इस भारत की आन बान शान है तिरंगा । 🇮🇳
सिर्फ एक तिरंगा ही है जो अनेकता में एकता को समझौता है जो प्रतीक है भारत की अखंडता का जहाँ पूरा भारत वर्ष सभी जाति धर्म से परे एक साथ नतमस्तक हो वह है हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा 🇮🇳
जिसके तीनों रंगों में समाया है सूर्य चंद्रमा और पृथ्वी और जहाँ रोज़ सुबह शाम आसमाँ भी देशभक्ति के रंगों में रंगता हो यह सिर्फ भारत ही हो सकता है 🇮🇳
आसमाँ में जब यह लहराता है तो उसमें भी गुरुर आ जाता है
जो हवा इसको छू कर गुजरती है वह भी गौरवान्वित महसूस करती है । 🇮🇳
हिंदुस्तान की एकता का प्रतीक है तिरंगा यह हर एक हिंदुस्तानी का गुरूर है तिरंगा 🇮🇳
हिंदुस्तान की माटी ने कहा आसमाँ से
इंद्रधनुष के रंगों पर तू क्यों इतना इतराता है
तेरे रंग फीके पड़ जाते हैं
जब-जब तिरंगा लहराता है 🇮🇳
माना के तेरे रंग अपने हैं
पर कुछ पल के ये सपने हैं
अब मान भी ले हर शाम तू भी तो
इसके रंग में ही रंग जाता है
जब जब तिरंगा लहराता है 🇮🇳
केसरिया सूरज आन है इसकी
श्वेत चंद्र देता संदेश
हरी भरी धरती पुकारे
सब सुन लो संदेश 🇮🇳
आन बन तू शान बन
ना मिट सके दिलों से जो
ऐसा तू निशान बन
लहरा तिरंगा आसमाँ पर
हिंद का अरमान बन
हिंद का अरमान बन 🇮🇳
जय हिंद जय भारत 🇮🇳🇮🇳
वंदे मातरम🇮🇳
Writer & poet: Rajni Prajapati
#rajniprajapati #hindipoetry #poetry #shayari #kavita #indianflag #tiranga #indian #india
माननीय श्री अब्दुल कलाम जी ( ✍ रचनाकार कवी रजनी प्रजापति )
भारत के पूर्व राष्ट्रपति जाने-माने वैज्ञानिक और अभियंता को समर्पित हैं मेरी ये चंद पंक्तियाँ उम्मीद करती हूँ कि आपके दिलों तक जरूर पहुँचेगी ......✍❤
हौंसलों की रोशनी से
रोशन हुई जो एक मशाल
जान भी लो दोस्तों
वो बना अब्दुल कलाम 🇮🇳
एक नाविक के अंश ने
कर दिया देखो कमाल
दुनिया में कुछ मुश्किल नहीं
तू हौंसले का एक पत्थर तो उछाल 🇮🇳
ज्ञान क्या विज्ञान क्या
हर क्षेत्र में तेरा मकान
अ - रूह - ए इबादत
तुझसे है इस देश का सम्मान 🇮🇳
रोहिणी अग्नि जैसे
बाण तेरी है मिसाल
एक नज़र भी देख ले
दुश्मन की है क्या मजाल 🇮🇳
यह मानती हूँ उम्र
अखबार की होती है कम
पर छोड़ जाता वो असर
अपना हजार लाख साल 🇮🇳
धन्य है यह देश जिसने
पैदा किए ऐसे भी लाल
अ देश की माटी मेरी
एक और पैदा कर कलाम । 🇮🇳
जय हिंद जय भारत 🇮🇳 🇮🇳
Writer& poet :Rajni Prajapati
#abdulkalam #rajniprajapati #poetry #shayari #hindipoetry #kavita
पिता ( father'sdayspecial )
( ✍ रचनाकार कवि रजनी प्रजापति )
आज फादर्स डे है आप सभी को फादर्स डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ 🎊 🎉 🫂
ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है कि वह हमारे लिए क्या करते हैं क्या नहीं करते
पिता का होना ही ज़िंदगी में बहुत सुखद बात है बहुत बड़ी बात है पिता है तो चैन की नींद है
नहीं तो नींद कब उड़ गई पता ही नहीं चलेगा
कब बड़े हो जाओगे पता ही नहीं चलेगा ।
आजकल के बच्चे भी कमाल करते हैं
पिता से सवाल करते हैं
कहते हैं अपनी इच्छाएँ जो आप पूरी नहीं कर सके
उन्हें हम पर क्यों थोप रहे हो
क्यों हमें बार-बार रोक रहे हो ।❤✍
तो ध्यान से सुनो मेरी यह पंक्तियाँ तुम्हारे ही लिए हैं कान खोल कर सुनना ।👂👂
पिता को कोई छत बताता है
कोई कहता है जहान है
छोड़ो ये बातें
पिता सीधा सा एक इंसान है ✍❤
जो खड़ा है तुम्हारे लिए
जो अडा है तुम्हारे लिए
कि तुम उनसे बेहतर इंसान बन सको
और जिंदगी में वह सब भी पाओ
जो शायद उनसे कहीं छूट गया है ❤✍
वह रोकता है तुम्हें
टोकता है तुम्हें
बस इसलिए कि
वह गलतियाँ ना दोहराई जाएँ
जो उनसे हुई ।
वह थोपता नहीं है
तुम पर अपनी नाकामयाबियाँ
वह सौपता है तुम्हें
उन तालों की अनुभवी चाबियाँ
ताकि तुम्हें कुछ मदद मिल सके
मिल सके वो रास्ते
बने हो तुम जिनके वास्ते ❤✍
वो अपनी गलतियों से सीखा
अनुभव तुम्हें सौपता है
बंद करो यह कहना
के पिता अपनी नाकामयाबियों की उम्मीदें
तुम पर थोपता है । ❤✍
Happy Father's day ....God bless you all ❤❤
Writer & poet : Rajni Prajapati
#fathersday #father #fatherlove #rajniprajapati #poetry #shayari #hindishayari #poem #kavithai #kavisammalen
बस इतनी सी बात है ( ✍ कवि रजनी प्रजापति )
ज़िंदगी में हर रिश्ते में प्यार का होना बहुत जरूरी है
प्यार रिश्तो का आधार है बस इतनी सी बात है
ज़िंदगी है कभी मैं सही तुम ग़लत
कभी तुम सही मैं ग़लत ❤
इसी पर है मेरी कविता उम्मीद करती हूँ कि आपके दिलों तक जरूर पहुँचेगी और कहीं ना कहीं टूटे हुए दिलों को ज़रूर जोड़ेगी
यह मेरा विश्वास है ....... ❤ ❤ ❤
उलझे हुए रिश्ते
इस बात के मोहताज़ हैं
कि वो आ के कह दें
बस इतनी सी बात है ❤
मैं ग़लत था ग़लत हूँ
और हमेशा ग़लत रहूँगा
चल तेरे प्यार में
ग़लत होना भी स्वीकार है
बस इतनी सी बात है ❤
दुनिया देखती है
तुझे भी और मुझे भी
जिन निगाहों से अब
चल इनकी गलतफहमियाँ मिटा दें
बस इतनी सी बात है ❤
फाँसले जो बन गए तेरे मेरे दरमियाँ
ये कह कर मिटा दें
बस इतनी सी बात है ❤
ज़िंदगी हो तुम मेरी
चल ज़िंदगी से मिला दे
बस इतनी सी बात है
बस इतनी सी बात है । ❤
Writer & poet : Rajni Prajapati
#rajniprajapati #shayari #poetry #poetrycommunity #hindipoetry #hindishayari #kavisammelan #kavita
कैसे जाने की कोई कविता लोगों के दिलों को छू रही है
( ✍ रचनाकार कवि रजनी प्रजापति )
किसी कविता को लिखते समय आपकी आँखों में आँसू हैं
तो समझो आप लोगों के दिलों को छू रहे हो ❤
किसी कविता को लिखते समय आपकी आँखों में खुशी है
तो समझो आप लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रहे हो ❤
किसी कविता को लिखते समय आपके मन में गुदगुदी है
तो समझो आप लोगों को हँसा रहे हो ❤
किसी कविता को लिखते समय अगर आप उदास हैं
तो समझो आप उनकी उदासियों के भागीदार बन रहे हो ❤
जो भाव आप अपने अंदर महसूस करेंगे वही कविता में लिखेंगे
और वही लोगों तक पहुँचेगी । ❤
इसका कोई गहरा राज़ नहीं है जैसी आपकी सोच है वैसी पन्नों पर उतर जाती है
कविता ऐसे ही ना थोड़ी रची जाती है । ✍ ❤
Writer & poet : RajniPrajapati
#rajniprajapati #shayari #poetry #poem #kavithai..
जो पाया वो लौटा रहा हूँ ( ✍रचनाकार कवि रजनी प्रजापति )
जो पाया वो लौटा रहा हूँ
देख ज़िंदगी तेरा
हिसाब किए जा रहा हूँ ❤
कुछ उधार नहीं रखा
बंद मुट्ठी आ कर
खाली हाथ जा रहा हूँ
देख ज़िंदगी
फिर भी मुस्कुरा रहा हूँ
जो पाया वो लौटा रहा हूँ ।✍❤
Writer & poet : RajniPrajapati
#rajniprajapati #poetry #shayari #poem #kavita #kavithai
.
दर्दे बयाँ ( ✍ कवी रजनी प्रजापति )
क्या आप यह कल्पना कर सकते हो कि दर्द को भी दर्द हो सकता है । यह कलपना तो सिर्फ कवी ही कर सकता है कि दर्द को भी दर्द होता है । 😊 ❤
इसी पर है मेरी यह रचना और उम्मीद करती हूँ कि हमेशा की तरह आपके दिलों तक जरूर पहुँचेगी ,
और आप मेरी कविताओं को पढ़ने में जितना समय देते हैं और जितने मन से पढ़ते हैं उसके लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया ऐसे ही मेरे साथ बने रहिए और सुनते रहिए पढ़ते रहिए मेरी कविताएँ थैंक यू सो मच ❤ 🙏
मेरी कविता का शीर्षक है.........दर्दे बयाँ
काश ईक आवाज़
दर्द की होती कभी
महसूस होता है मगर
बयाँ करता कुछ भी नहीं ❤
बोलता तो बोलता
दोषी नहीं मैं आपका
क्यों आपने पैदा किया
हर दर्द का था रास्ता ❤
मुश्किल पड़ी घबराए तुम
बाधाओं से ना टकराए तुम
और दोष देते हो मुझे
क्यों कम नहीं होते हो तुम ❤
दर्द हूँ दर्द का एहसास होता है मुझे
जब देखता हूँ कैसे नहीं कम
मुझे कर पाए तुम ❤
जी चाहता है राज़ ये
कर दूँ बयाँ मैं अभी
दर्द क्या हर मर्ज की दवा है
एक नन्ही हँसी ❤
पेड़ की हर डाल पर
अगर खिलती एक नन्ही हँसी
हर दर्द काफ़िर की तरह
दम तोड़ देगा बस वहीं ❤
एक बात याद आने लगी
बचपन में माँ ने जो कही
एक कदम नीचे को देख
दर्द छू सकता नहीं
दर्द छू सकता नहीं । ❤
Writer & poet : kavi Rajni Prajapati
#rajniprajapati #shayari #poetry #kavita #kavi #kavisammelan
No comments:
Post a Comment