Tuesday, June 17, 2025

Archna Verma

जूॅं नहीं रेंगती है कानों में 
अपने कहते हैं अब ये तानों में।

ज़िंदगी तेरे इम्तिहानों में 
कट रही उम्र दास्तानों में। 

इन निगाहों के क़ैद ख़ानों में 
हमको रहने दो क़द्र दानों में।

ये निगाहें तो मय का प्याला है 
जाए फिर क्यों शराब खानों में। 

कैसे पूरी करें सभी ख़्वाहिश
ख़र्च लगता बहुत उड़ानों में। 

दिल के बाजार में अमीरी है
हैसियत बिकती है दुकानों में। 

गर्द जाले ही मिलते हैं अब तो 
‘अर्चना’ गाँव के मकानों में।

#aksharo_ki_awaz #Archana_Verma_Singh 

Archana Verma Singh

No comments:

Post a Comment

ANKITA SINGH

  कुछ भी पूछूँ तो तबस्सुम में उड़ा देता है,(तबस्सुम:हँसी) जाने किस जन्म की बातों की सज़ा देता है! मुस्कुराके वो जलाता है ख़यालों के चराग़ अन...