आज एक पुरानी ग़ज़ल
मान लिया तू ज़हीन बहुत है
लेकिन नुक्ताचीन बहुत है
माँग लिया है तुझको रब से
अब तेरा आमीन बहुत है
हिन्दू मुस्लिम को न लड़ाओ
रिश्ता ये प्राचीन बहुत है
इनकी उनकी क्या सुनना है
रक्खो ईमां दीन बहुत है
हाथ मिलाकर हाल न पूछा
इतनी भी तौहीन बहुत है
डॉ0 शोभा त्रिपाठी
💐 ग़ज़ल💐
तुम्हारे चेहरे के ऊपर अगर चेहरा नहीं लगता
तुम्हारी शख़्सियत का क़द कभी झूठा नहींलगता
💐
सबक रावण से भी लेते तो ये हालत नहीं होती
किसी औरत को इज़्ज़त पर कोई ख़तरा नहीं लगता
💐
मुहब्बत में किसी तोहफे की कीमत कम नहीं होती
तुम्हारा कोई. भी तोहफ़ा मुझे सस्ता नहीं लगता
💐
कहीं पर कुछ भी बोलें हम. मगर ये ज़हन में रक्खें
कि कड़वा लफ़्ज़ दुनिया को कभी मीठा नहीं लगता
💐
मिज़ाजन मैं ही ऐसी हूँ या तेरी है वफ़ादारी
कि तेरा कोई भी वादा मुझे झूठा नहीं लगता
💐
💐डॉ0 शोभा त्रिपाठी💐
आपकी बज़्म में एक ग़ज़ल पेश -ए-ख़िदमत है
ज़हरीला सियासत का किरदार नहीं होता
तो मुल्क का मुस्तक़बिल बेकार नहीं होता
जिस घर में बुज़ुर्गों से बच्चे भी मिलें हँसकर
उस घर में कोई. बूढ़ा लाचार नहीं होता
कबिरा ने .कहा .था ये, ..वो पेड़ बड़ा कैसे
जो .छाँव नहीं देता फलदार नहीं होता
मीरा की तरह मैं भी दीवानी हूँ कान्हा की
मुझ जैसी फ़कीरन का घर-बार नहीं होता
गर तू नहीं बदला है तो फिर तेरी बातों में
क्यों मेरी मुहब्बत का इज़हार नहीं। होता
🖌डॉ0 शोभा त्रिपाठी
एक ताज़ा ग़ज़ल
🌺🌺
इशारों में मेरे हालात सुन ले
इन आँखों में कटे है रात सुन ले
सितारों ने निशा की माँग भर दी
तू मेरी माँग के जज़्बात सुन ले
बुझी जाती है शम'आ तू न आया
हुआ मन मेरा पीपल- पात सुन ले
नहीं शतरंज है ये खेल दिल का
यहाँ होती नहीं शय - मात सुन ले
हुई मीरा बहुत बदनाम कान्हा
तुझे ही कुछ नहीं है ज्ञात सुन ले
हरी हो जाएगी दिल की ये क्यारी
तू कर दे प्रेम की बरसात सुन ले
यूँ तेरे दिल में मेरा दिल छुपा है
बड़ी मुश्किल है तहक़ीक़ात सुन ले
समझ ले तू ये दिल की ही ज़ुबाँ है
ग़ज़ल में कह दी सारी बात सुन ले
,©® डॉक्टर शोभा त्रिपाठी
ग़ज़ल यूं हुई
🌺🌺🌺🌺
शाम- सवेरे इक उलझन है
दिल में ये कैसी चिटकन है
इश्क़ के दाँव में हारे सब कुछ
सब कहते हैं पागलपन है
दिल की प्रोटेक्टेड फाइल में
तेरी यादों का कलक्शन है
दुनिया के सब रिश्ते अच्छे
प्रेम का रिश्ता नंबर वन है
इस जग में जो तुझको भूला
भूल जा उसको क्या उलझन है?
सीता जैसी सीरत चाहूँ
लोग कहें मन रघुनंदन है
वक़्त की गर्मी में तप -तप कर
जो निखरा समझो कुंदन है
माँ के मन में झाँक के देखो
बच्चों में बसती धड़कन है
@,©®डॉ शोभा त्रिपाठी
No comments:
Post a Comment