Sunday, June 15, 2025

Pranshu Verma

मैं नहीं चीखा था।
बस डूब रहा था —
धीरे, चुपचाप।
जैसे कोई आदत
जिसे सबने देखना छोड़ दिया हो।

पानी नीला नहीं था उस दिन,
वो उदास था —
जैसे जानता हो
कि मैं लौटूंगा नहीं।

सबने देखा मुझे तैरते हुए,
किसी ने नहीं देखा
कि मैं ख़त्म हो रहा हूँ।

सिवाय उसके —
जिसने भीड़ की तालियाँ नहीं सुनीं,
मेरे भीतर की चुप्पी सुन ली।

वो कूदी।
पूछा नहीं, रुकी नहीं।
बस पकड़ लिया मुझे —
जैसे मैं अब भी कुछ था।

कभी-कभी
जान बचाना सिर्फ़ साँस देना नहीं होता।
कभी-कभी
किसी का देख लेना ही
ज़िंदगी लौटा देता है।

प्रांशु वर्मा

No comments:

Post a Comment

ANKITA SINGH

  कुछ भी पूछूँ तो तबस्सुम में उड़ा देता है,(तबस्सुम:हँसी) जाने किस जन्म की बातों की सज़ा देता है! मुस्कुराके वो जलाता है ख़यालों के चराग़ अन...