Saturday, June 21, 2025

RASHMI MAMGAIN

 श्मि ममगाईं


छाँव है या धूप है,

   क्या भला रँग रूप है।


ज़िन्दगी की मेज़ पर,

     नेह  का  प्रारूप है।


क्या भरोसा हम करें 

     आदमी बहरूप है।


लालसा के पृष्ठ का 

    चित्र  ही  विद्रूप है।


ये ग़ज़ल भी देखिए,

    आपके अनुरूप है।

प्रारूप - मसौदा, 

बहरूप - बहुतरुपिया

विद्रूप - व्यंग्यात्मक, विकृत रूप 

अनुरूप - अनुसार 

रश्मि ममगाईं


पैर बाँधे साथ चलती हैं कई परछाइयाँ,

सांस ही लेने नहीं देती ये जिम्मेदारियाँ।


 बस भटकते ही रहे हम ख़्वाब के दालान में,

 स्वप्न की तो खोल ही पाए नहीं अलमारियाँ।


 दूर जब से तुम गए हो खो गई ख़ुशियाँ सभी,

 साथ मेरा दे रही हैं आजकल तन्हाइयाँ ।


 है जहाँ बदला हुआ पर सच यही है आज भी,

काम आती हैं सदा बस आपकी अच्छाइयाँ।


 प्रेम से बढ़कर नहीं कुछ 'रश्मि' इस संसार में,

तुम सँजोकर साथ रखना प्रेम की रानाइयाँ ।

रश्मि ममगाईं

No comments:

Post a Comment

ANKITA SINGH

  कुछ भी पूछूँ तो तबस्सुम में उड़ा देता है,(तबस्सुम:हँसी) जाने किस जन्म की बातों की सज़ा देता है! मुस्कुराके वो जलाता है ख़यालों के चराग़ अन...