रूपम महतो
ग़ज़ल:-
इतना बदल हुआ सा क्यों इंसान है
एक दूजे के ग़म से ही अनजान है।
प्रेम आपस का जाने कहां खो गया
अपनों के वास्ते अब न सम्मान है।
कितने मसरूफ़ हैं लोग ख़ुद में ही अब
सबका अपना जहां अपनी ही शान है।
अजनबी चेहरों में हो अपना कोई
पर कहां पहले वाली वो पहचान है।
आया है जो यहां जाएगा एक दिन
बेवजह शख़्स फिर भी परेशान है।
है तजुर्बा मेरा, बात यह मान लो,
प्यार के बिन हरिक रिश्ता बेजान है।
चांद भी खो गया है चकाचौंध में
इसलिए हर कोई सुख से अनजान है।।
रूपम 'राज़'
No comments:
Post a Comment