किसी की याद में आँसू बहा रही हूँ मैं
ग़म-ए-फिराक़ में ख़ुद को मिटा रही हूँ मैं
तुम्हारे हिज्र को ऐसे बिता रही हूँ मैं
मिले जो ज़ख्म-ए-मुहब्बत छुपा रही हूँ मैं
कहां कहां से गुज़र कर मेरे करीब आए
हर एक दर्द को दिल से लगा रही हूँ मैं
ये शाम-ए-ग़म, ये तसव्वुर, ये जागती रातें
समय की रेत से लम्हे चुरा रही हूँ मैं
उसी का कुर्ब मयस्सर नहीं है दुनिया में
कि जिसके वास्ते दुनिया भुला रही हूँ मैं
जुनूँ से, शौक़ से मंज़िल करीब होती है
इस ऐतबार से हिम्मत जुटा रही हूँ मैं
मेरा निसाब निज़ाम-ए-ख़ुदा से है कौसर
उसी की राह पे ख़ुद को चला रही हूँ मैं
✍️ सूफ़िया दीपिका कौसर
No comments:
Post a Comment