#तुम_मिले_तो
*************
तुम मिले तो जिन्दगी मेरी खुशनुमा हो गई।
तुम मिले तो खुशबू फूलों की रहनुमा हो गई।।
तुम मिले तो अमिट प्रेम स्मृतियाँ जीवंत हो गई।
मन के पृष्ठों पर नेह कहानियां अंकित हो गई।।
तुम्हारी चाहत के इन्द्रधनुषी रंग में ऐसे रँग गई,
जैसे तपती दोपहरी में गुलमोहर सी खिल गई।
मनोनभ पे प्रणय के बादल अब छाने लगे हैं,
मन के नीरव आँगन में प्रेम सुधा बरसने लगे हैं।
बेरंग-ए-खामोश जिन्दगी में खुशी की लाली छा गई,
तुम मिले तो लबों को एहसास की प्याली मिल गई।
हर सांस,रोम रोम में प्यार की खुशबू घुल गई।
हर स्पर्श में पंखुडियों की कोमलता मिल गई
तुम मिले तो आँखों का आलिंगन हुआ प्रेममयी हो गई,
दोनों जहाँ की खुशी मिल गई तन्हा शाम सुरमई हो गई।।
स्वरचित
#Anupama singh soni ✍️
No comments:
Post a Comment