मिली भी तो क्या ज़िंदगानी मिली
यूँ जैसे किसी की गुज़ारी मिली
बहुत कुछ मिला ज़िंदगी से हमें
मगर ज़िंदगी ही ज़रा-सी मिली
मिली रहमतें भी हमें इस तरह
हवा हमने चाही तो आँधी मिली
पहुँचना था ख़ुशियों के इक गाँव में
हमें रास्ते भर उदासी मिली
सराबों में प्यासे मिलें तो मिलें
समंदर में मछली भी प्यासी मिली
© Sanju Shabdita ❤️
#We_the_Sukhanwar 🌼
आप सभी इनकी और भी रचनाएँ हमारी वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं। कॉमेंट बॉक्स में वेबसाइट लिंक उपलब्ध है।
#shayari #urdupoetry #life #sadlife #hindiquotes #sad #lovequotes #postoftheday #poetrylovers #feelings #alone
No comments:
Post a Comment