मौत और मौन में
तन का अन्तर
तन में प्राण आहत हो
मौन ओढ़ लेते हैं
कभी शांति की तलाश में
मौन हो जाते हैं
या फिर जब कोई सुनने या
समझने वाला ना हो तो
स्वर मौन हो जाते हैं और
चेहरे पर रह जाती है
या तो मुस्कान या
चिंतन की मुद्राएं।
मौत तन की होती है,
मन तो मुक्त ही रहता है।
लेकिन कभी कभी
मन की मौत भी हुआ करती है।
उसी स्थिति में
इंसान मौन हो जाता है।
दुनिया में बिल्कुल अकेला,
शून्य में या सत्य की खोज में ।।
©® हिमाद्री 'समर्थ'
जयपुर राजस्थान
No comments:
Post a Comment