Tuesday, June 17, 2025

Rani Priyanka Vallari

हो नहीं सीमा का बंधन,
प्रेम ऐसा अर्पण करूँगी। 
काल भी आए जो पथ मे,
दम अपना वहां वार दुंगी।

जो नहीं हिम्मत किसी में,
वह तोड़ दे अनुबंध मेरा।
तुम बने रहे हो राम मेरे,
मैं बनी रहूं सीता तुम्हारी।

अनवरत यह साथ अपना,
अमर रहे यह श्रृंगार मेरा।
प्रेम हो उपहार अपना,
हो मधुर यह राग जैसा।

भाग्य का लिखा कभी क्या,
हैं कोई क्या टाल पाया?
पर तुम यहां निश्चिंत रहना।
हो कठिन कितना भी पहरा 
हर वह फाटक तोड़ दुंगी।

वेदना जो हो तेरे हुक का,
हर व्यथा वहां वार लूंगी।
हो कोई  विशेष क्षण जो,
मैं भला क्या उपहार दुंगी?
मैं ठहरी एक कलमधर।
भाव के सागर में डूबकर
गीत एक अर्पित करूँगी।

रानी प्रियंका वल्लरी

No comments:

Post a Comment

ANKITA SINGH

  कुछ भी पूछूँ तो तबस्सुम में उड़ा देता है,(तबस्सुम:हँसी) जाने किस जन्म की बातों की सज़ा देता है! मुस्कुराके वो जलाता है ख़यालों के चराग़ अन...