Tuesday, June 17, 2025

Kalpana Tiwari

नाम- कल्पना तिवारी ‘दिव्या’
पिता का नाम- लालता प्रसाद दुबे
माता का नाम-अमरावती देवी
शिक्षा-परास्नातक
संगीत-प्रभाकर
पता- ग्राम-डांदुपुर डिहवा(दुबान),पोस्ट-रानीगंज,थाना रानीगंज,जनपद-प्रतापगढ़
संपर्क-7408405706

1-सपनें मन में बुन
#जय  माँ  शारदा
#नमन मंच
#दिनांक -20/05/2025
#दिन -मंगलवार
#विधा-छंद बद्ध रचना

फूल कलियों को चुन, सपनें मन में बुन,
अपने प्रियतम की, सेज सजाने लगी।।

आ गयी सुहानी घड़ी, थी जिसकी इच्छा बड़ी,
आज बाहों में उनके, फिर समाने लगी।

खोल अपने नयन, बस निहारूं सजन,
प्रिय मनोहर छवि, हिय बसाने लगी।

छोड़ नाते सब आई, प्रीत उर में समाई,
किया था जो वादा कभी, वो मैं निभाने लगी।।

सीख जीवन के ढंग, रहूँ साजन के संग,
प्रेम भरी दुनिया मैं, फिर बसाने लगी।

छूटा बाबुल का प्यार, छूटा मैया का दुलार,
सारे रिश्ते-नाते तेरे, मैं अपनाने लगी।

सदा करती कामना, रहे निरोगी साजना,
सजा थाल निशदिन, माता मनाने लगी।

मिले कभी भी न दुख, मिले जीवन में सुख,
यही बिधाता से अर्जी, नित लगाने लगी।।

स्वरचित रचना-कल्पना तिवारी "दिव्या "
बेला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)

2-कृष्ण

#जय माँ शारदा
#नमन मंच
#दिनांक -26/05/2025
#दिन --सोमवार
#विधा-सवैया छंद

कृष्ण

गोपी बावरी हो गयी कृष्ण बिना,
खोजत मधुवन प्राण पियारे॥ 

कल्पना चित तनिकौ न उतरे,
लागे न कवनऊ ओर जिआ रे॥ 

दूरी से राही बटोही देखाइ त,
कान्हा कहि के उठि धाइ पुकारें॥ 

जा बिन बिकल सबै पशु पक्षी
गोकुल वासी फिर कौन दशा रे॥ 

खोजत विपिन फिरत गलियन,
कालिंदी अरू कदंब की डारन॥ 

कोऊ सखी कहत गये मथुरा,
छोड़ि गये हमें बीच मंझारन॥ 

राधा ललिता सब बिकल भई,
काहे बिधि सब बात बिगारेन॥ 

जल बिन मीन जइसे तडपै,
वैसइ बिलखत बैठै  ग्वारन॥ 

स्वरचित रचना-कल्पना तिवारी "दिव्या "
बेला प्रतापगढ (उत्तर प्रदेश)

3-काशी

#जय माँ शारदा
#नमन मंच
#दिनांक -26/05/2025
#दिन --सोमवार
#विधा-मनहरण घनाक्षरी छंद

काशी

हे शशिधर शंकर, संग भूत भयंकर,
तन भभूती रमाए, कैलाश के निवासी। 

गले नरमुंड माला, कंठ सर्प सोहे काला,
वरदान लेने भक्त,  आएगे आज काशी। 

भांग औ धतूरे ले के, बेलपत्र दूध लेके,
दर्शन  करेंगे सब, सहृदय हुलासी। 

मां गौरी गणेश संग, जटा बीच सोहे गंग,
भोलेनाथ दूर करो, हृदय से उदासी। 

स्वरचित रचना-कल्पना तिवारी "दिव्या "
बेला प्रतापगढ (उत्तर प्रदेश)

4-वासुदेव गिरिधारी
जय मां शशारदा
#नमन मंच
#दिन-शनिवार
#दिनांक -24/05/2025
#विधा-मनहरण घनाक्षरी छंद

वासुदेव गिरिधारी, लीला रचे मनुहारी,
गीता ज्ञान कुरूक्षेत्र, सरिता बहाते हैं॥ 

अर्जुन का मोह भंग, ओज भरा अंग अंग,
कर में गांडीव लेके, प्रत्यंचा चढ़ाते हैं॥ 

गुरू को प्रणाम कर, श्रद्धा के सुमन धर,
सबसे प्रिय उन के, शिष्य कहलाते है॥ 

मार्गदर्शक हो ऐसा, प्रभु नारायण जैसा, 
अधर्म पर धर्म का, ध्वज फहराते हैं॥ 

स्वरचित रचना-कल्पना तिवारी" दिव्या "
बेला प्रतापगढ़( उत्तर प्रदेश)

5-गर्मी
#जय मां शारदा
#नमन मंच
#दिनांक -25/05/2025
#दिन -रविवार
#विधा-दोहा
#शीर्षक -गर्मी

बडे़ दिनों के बाद हम, आए घूमन गाँव।
तपती धरती आग सी, जल जाते हैं पाँव॥ 

जामुन आम अभी समय, हुई नहीं बरसात।  
बारिस बिन फल ना पके, बढे़ बेचैनी रात॥ 

फल सूखे सूखे गिरे, रहती नहीं मिठास। 
कितना यतन करे सभी, मिटती ना है प्यास॥ 

पानी कितना भी पिये, सूखा रहता कंठ। 
खाया पिया ना जाय कुछ, सूख के सब हों ठंठ॥ 

गर्मी में ठंडी भली, जाडा़ गर्मी ठीक। 
संतुष्ट कब मानव हुआ, कबहु कहे नहि नीक॥ 

बाहर भीतर दौडते, बच्चे हैं बेहाल। 
कहती बहुए सास से, ले जाऊं ननिहाल॥ 

आठ बजे ही दोपहर, सा होता आभास। 
बारह बजते हो विकट, कड़ी धूप एहसास॥ 

गिरे पसीना माथ से, जाय अंग सब भीग। 
भोजन जब पचता नहीं, खाए नीबू हींग॥ 

इलेक्ट्राल सब जन पियो, पानी पियो अघाय। 
निरोग रहने का यही, सब से सरल उपाय॥ 

तुलसी अर्क निकाल कर, दस पत्ती का रोज। 
पाचन रहता है सही, पियो सरल है खोज॥ 

स्वरचित रचना-कल्पना तिवारी "दिव्या "
बेला प्रतापगढ (उत्तर प्रदेश)


6-साजन हो चितचोर

#जय माँ शारदा
#दिनांक -३१/०५/२०२५
#दिन -शनिवार
#विधा-दोहा छंद

साजन हो चितचोर

बिना लोभ के प्रेम कर, ये अद्भुत उपहार। 
प्रेम क्रोध से कब मिलै, दूरी बढ़े अपार॥ 

मेरा मन भी आपके, सदा रहे आधीन।
प्रियतम मेरे आप बिन, मन है बहुत महीन॥ 

चैन चुराया आपने, नही बीतती रात। 
मनवा व्याकुल है बहुत, नहीं हो रही बात॥ 

तुमको माँगू रात दिन, करो प्रिये विश्वास।
जाती माँ के द्वार पर, लेकर मन में आस॥ 

विरह बेदना है बहुत, तड़पत बीते रात।
कह न सकू इस पीर को, कौन सुनेंगा बात॥ 

सब कुछ मन है जानता, नहीं मिलन संयोग।
प्रेम डोर टूटे नही, सह न पाऊँ वियोग॥ 

कमल हृदय मन में खिला, सागर करे हिलोर। 
चुरा लिया चित आपने, साजन हो चितचोर॥ 

लेखनी लिख रही अभी, विकल हृदय उद्गार। 
छूट जाए न एक दिन, यह जीवन संसार॥ 

स्वरचित रचना-कल्पना तिवारी "दिव्या"
बेला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)

7-हमको है विश्वास
#जय माँ शारदा
#नमन मंच
#दिनांक -१५/०६/२०२५
#दिन-रविवार 
#विधा-दोहा छंद

           *हमको है विश्वास* 

मुख मंडल तेरा प्रिये, लगता बहुत अनूप। 
भाता हमको है बहुत, तेरा सुन्दर रूप॥ 

कुमकुम टीका माथ पे, काले-काले बाल।
काले कजरारे नयन, गोरे-गोरे गाल॥ 

श्वेत वसन पहनें हुए, लगते खूब कमाल।
प्यारी मूँछें गाल पर, टोपी सोहे भाल॥ 

मिसरी से मीठे लगें, साजन तेरे बैन।
रहकर तुमसे दूर प्रिय, मिले न मन को चैन॥ 

जीवन भर मेरे सजन, रहना हरदम साथ।
अपनी सजनी से कभी, नहीं छुड़ाना हाथ॥ 

सबसे प्यारे हो मुझे, मेरे राजकुमार। 
आके लग जाओ गले, करो स्वप्न साकार॥ 

राह निहारत नैन को, मिले न इक पल चैन। 
विकल हृदय मेरा बहुत, सुनने को मृदु बैन॥ 

दिल की धड़कन आप हो, प्राणों का आधार।
जीवन कुंदन हो गया, हुए स्वप्न साकार॥ 

प्रेम विरह मे मैं जलूँ, लगी मिलन की आस। 
 आओगे मिलने सजन, हमको है विश्वास॥ 

समय न रहता एक सा, धरो हृदय में धीर।
सबपर करते हैं दया, कृपासिन्धु रघुवीर॥ 

स्वरचित रचना-कल्पना तिवारी"दिव्या"
बेला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)
#जय माँ शारदा 
#दिनांक -१२/०६/२०२५
#दिन- गुरुवार 
#विधा- ग़ज़ल 

     *आपके बिन गुजारा नहीं* 

कोई लगता हमें अब प्यारा नहीं।
प्रिय तेरी तरह कोई न्यारा नहीं।। 

मैं बँधी प्रेम में आपके इस कदर,
एक दिन आपके बिन गुजारा नहीं।

इन रेखाओं में साथ तेरा लिखा,
किसी का भी मुझे अब सहारा नहीं।

इस जनम मे तुम्हारी हो गयी सजन,
भू पर आना होगा दुबारा नहीं।

हम लड़ते झगडते हो बेशक मगर,
अन्य तुझ से लड़े यह गँवारा नहीं।

मेरी हर सास में है तेरी महक,
क्या हर क्षण तुमको बस पुकारा नहीं।

इन आँखों में तस्वीर तेरी सनम,
ये न कहना कि तुमको निहारा नहीं।

सिर्फ चाहूँ तुम्हे देखना मैं सनम,
तेरे बिना गुजारा हमारा नहीं।

    स्वरचित रचना-कल्पना तिवारी"दिव्या"
                      बेला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)
#जय माँ शारदा 
#दिनांक -२०/०६/२०२५
#दिन-बृहस्पतिवार
#विधा-कविता

*किस बात पे तू अभिमान करे* 

टेंशन को भेज दो पेंसन लेने,
खाओ कमाओ मस्त रहो।
एक रोज जाना सब को इस जग से,
प्रेम भक्ति में ब्यस्त रहो।

महल अटारी बँगला गाडी,
कुछ तेरे साथ नहीं जाएगा।
अपने सब कर्मों का फल बंदे,
 तू इसी जगत में पाएगा।

खाओ हरदम शाकाहारी भोजन,
और सदा तुम स्वस्थ रहो।
बुराई से सौ कोस दूर रहो,
सच्चाई के सदा पंथ रहो।

नीति नियम संयम से चलो,
हमेशा सत्य नेक पथ पर चलना।
यदि आँसू कभी भी न पोछ सको तो,
नमक घाव पर मत मलना।

श्री हरि के दरबार में जाके,
नित पूजन भजन कीर्तन करो।
गंगाजल से नहलाकर हरि को, 
चरणोदक का आचमन करो।

अपना पराया किसको कहते,
यहाँ कौन सगा संबंधी है। 
सत्य धर्म कुछ नजर नहीं आता, 
क्या आँख हो गई अंधी है।

हरि शरण में खुद को ले जा,
तेरा जीवन सदा मस्त रहेगा।
मोह माया के बंधन में फँसकर, 
इधर उधर नहीं भटकेगा।

जल जाएगी काया एक दिन,
किस बात पे तू अभिमान करे।
मानव होकर भी दानव बनकर,
हर दिन सब का अपमान करे।

     स्वरचित रचना-कल्पना तिवारी"दिव्या"
                          बेला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)

No comments:

Post a Comment

ANKITA SINGH

  कुछ भी पूछूँ तो तबस्सुम में उड़ा देता है,(तबस्सुम:हँसी) जाने किस जन्म की बातों की सज़ा देता है! मुस्कुराके वो जलाता है ख़यालों के चराग़ अन...