कवि जगमोहन गौतम ‘मुसाफ़िर’ का झुकाव बचपन से ही साहित्य की ओर रहा है। उन्होंने समय के साथ अपनी कविताओं के माध्यम से समाज की समस्याओं, भावनाओं और संवेदनाओं को स्वर देना प्रारंभ किया। उनकी कविताएँ आधुनिक हिन्दी कविता की शैली में रची जाती हैं, जो पाठकों के हृदय को गहराई से स्पर्श करती हैं।
जगमोहन जी एक सक्रिय युवा समाजसेवी हैं और आम आदमी पार्टी से वॉलंटियर के रूप में जुड़े हुए हैं। उनकी रचनाएँ समाज के यथार्थ को संवेदनशील दृष्टि से प्रस्तुत करती हैं, जिससे वे एक सजग और प्रतिबद्ध साहित्यकार के रूप में पहचाने जाते हैं।
तुम्हारी याद का आलम निराला है
दिलों में बस तुम्हारा ही उजाला है
नज़र में तुम सजे हो हर तरफ़ से
ख़यालों में तुम्हारा ही मेला है
वो लम्हा जब मुलाक़ात हुई थी
दिलों का राग उस पल का नशीला है
तुम्हारी बात में जादू सा बंधा है
हर इक लफ़्ज़ तुम्हारा गीत-माला है
न जाने कैसे दिल को चैन आया
तुम्हारी एक झलक ही मरहला है
©✍️ कवि जगमोहन गौतम मुसाफिर
कमालगंज फर्रुखाबाद
चल पड़े हैं रोशनी के साथ हम,
छोड़ आये आलसी सी बात हम।
नींद को अब कह दिया अलविदा,
सपनों के पीछे लगी है जात हम।
काग़ज़ों पे अब उगेंगे फूल सब,
कलम को दी है नई सौगात हम।
"गौतम" अब खुद से वफ़ा कर ली है,
क्यों न हों अब जीत की शुरुआत हम।
✍️ कवि जगमोहन गौतम मुसाफिर
कमालगंज फर्रुखाबाद
हर याद तेरी नींद से लड़ती है हर रात,
रुसवाई सी लगती है दुनिया तेरे आगे।
वो पहला तेरा नाम पुकारा था जो दिल ने,
अब हर दुआ जलती है दुनिया तेरे आगे।
तेरे बाद कोई और न आया मेरी राहों में,
बस तन्हा सी चलती है दुनिया तेरे आगे।
"जगमोहन" की शायरी भी अब ग़म से भरी है,
जब ग़ज़ल ये कहती है — "दुनिया तेरे आगे"।
जिसने ठुकरा दिया प्यार मेरी तरह,
उसको चाहत जताने से क्या फ़ायदा।
हर दफ़ा नाम लेकर भी रोया हूँ मैं,
अब उसी को रुलाने से क्या फ़ायदा।
गौतम अपनी ही तन्हाई सहता रहा,
भीड़ में मुस्कुराने से क्या फ़ायदा।
बाबा साहेब जी पर एक गजल
ग़ुलामी की जंजीर को तोड़ते चल दिए,
अंधेरों से लड़कर उजाले बुनते चल दिए।
जहाँ बोलने का भी हक़ था नहीं हमें,
वहीं मंच पर हक़ के नारे गूँजते चल दिए।
जो शोषण में दबकर सिसकते रहे सदा,
उन्हें साथ लेकर वो रस्ते चुनते चल दिए।
क़लम को हथियार बनाया हक़ के लिए,
अधिकार की बातों में शोले धधकते चल दिए।
धर्मों से परे एक मानव धर्म रचाया,
समानता के दीप सब दिल में जलते चल दिए।
संविधान की इबारत में जज़्बा था उनका,
कानून में इंसाफ़ के मोती जुड़ते चला दिए।
न कोई बड़ा था , न कोई छोटा वहाँ,
जहाँ बाबा साहेब के सिद्धांत चलते चल दिए।
"गौतम" ये मत सोचो कि वो बस किताबों में हैं,
हर दिल में अम्बेडकर बनकर धड़कते चल दिए।
---✍️ कवि जगमोहन गौतम मुसाफिर
कमालगंज फर्रुखाबाद (उ०प्र०)
दिल की बातों को सबको सुनाना नहीं,
ख़्वाब अपने कभी भी दिखाना नहीं।
वो जो मीठा लगे , ज़हर भी हो सके,
हर किसी पर यक़ीं यूँ जताना नहीं।
जिसमें सच्चाई हो , वो ही बात कर,
झूठ की आड़ में मुस्कुराना नहीं।
चाँद से दिल को जोड़ा तो फिर याद रख,
आसमाँ सा कोई पास आना नहीं।
ख़ुद को खो कर भी हासिल न हो जो खुशी,
उस तरह की तमन्ना सजाना नहीं।
गौतम इस दिल को तन्हा ही रहने दो,
अब किसी भी ग़लत राह जाना नहीं।
----
कवि जगमोहन गौतम मुसाफिर
कमालगंज फफर्रुखाबाद(उ०प्र०)
तुम्हारी बेरुखी एक दिन हमारी जान लेलेगी
मिलेगी मौत की तुमको खबर आहिस्ता आहिस्ता
अभी तारों से खेलो चांद की किरणों से इठलाओ
शहर तक डूब जाए गा कमर आहिस्ता आहिस्ता
परीशा किस लिए बैठा , क़दम आगे बढ़ा गौतम,
मिलेगी तुझको भी मंज़िल मगर आहिस्ता आहिस्ता।
© ✍️ कवि जगमोहन गौतम मुसाफिर
कमालगंज फर्रुखाबाद
ग़ज़ल: इश्क़ का मुसाफिर
हर कदम पर बस उसी की बात बस्ती,
ख्वाब की दुनिया में वो बस्ती-बस्ती जले।
आँखों में उसकी है कशिश का आलम,
हर नज़र में बस वही मंज़र बन चले।
दिल की धड़कन में सदा उसकी गूँज,
हर साँस में वो जैसे गीतों में ढले।
जगमोहन, इश्क़ का ये सैर - सपाटा,
मुसाफिर के दिल तुझ में ही ठहर चले।
जगमोहन गौतम मुसाफिर (युवा साहित्यकार)
कमालगंज फर्रुखाबाद
"इंकलाब की रोशनी" बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी
क़लम उठी तो तूफ़ाँ डर से कांप उठा,
जैसे सच का चेहरा मरोड़ने चला कोई।
जो चुप थे सदियों से, अब आवाज़ बन गए,
भीम जैसा सपना संजोने चला कोई।
जिन्हें समझा गया था मिट्टी का एक ज़र्रा,
वो पत्थर बनकर इतिहास खोदने चला कोई।
न्याय, समता, बुद्ध की राह पे चल पड़ा,
मनु की दीवारें भी तोड़ने चला कोई।
अब भी दिल में रोशनी है उसी चराग़ की,
"गौतम" फिर से उसको ओढ़ने चला कोई।
*---
कवि जगमोहन गौतम मुसाफिर*
*कमालगंज फर्रुखाबाद ( उ० प्र ०)*
तुझको मालूम नहीं देख ले इक दिन आकर
हिज्र में तेरे बिना कैसे जिया करते हैं।
अब जुदाई मे तेरी ऐसे बसर होती हैं
चांदनी रात में तारों को गिना करते हैं।
दूर जा बैठे है जो लूट के इस दिल का सुकू,
रात भर वो हमें ख्वाबों में दिखा करते हैं।
दर्द मत पूछ बिछड़ने का तू हम से
‘गौतम’ हर घडी हिज्र के लम्हात गिना करते हैं।
✍️ कवि जगमोहन गौतम मुसाफिर
कमालगंज फर्रुखाबाद (उ०प्र ०)
मुहब्बत को झूठा बना कर तराना,
दिलों का यूँ सौदा कभी तू न करना।
उजालों के बदले मिला तेरा साया,
अंधेरों से ऐसा गिला तू न करना।
ग़मों से बना है 'गौतम' का ज़माना,
मेरे दर्द पर फिर मज़ा तू न करना।
कमालगंज फर्रुखाबाद
तेरी याद आई तो आँखें भीगीं,
जैसे बारिश में चुप रातें भीगीं।
कोई आवाज़ नहीं, फिर भी तु है,
ख़्वाब से जागी हुई बातों सी।
दिल को समझाया बहुत बार मगर,
तेरी चाहत थी जो जज़्बातों सी।
वो जो साया था तिरे प्यार तले,
अब नज़र आता है वो रातों सी।
तू अगर पास नहीं, फिर भी कसम,
तेरी खुशबू है मेरी साँसों सी।
अब तो हर मोड़ पे तुझको ढूँढें,
जिंदगी लगती है हालातों सी।
“गौतम” को अब कोई शिकवा नहीं,
वो भी महफूज़ है जज्बातों सी।
कवि जगमोहन गौतम मुसाफिर
कमालगंज फर्रुखाबाद
दिल जिसे भूल पाया नहीं आज तक,
उसे फिर से भुलाने से क्या फ़ायदा।
जिसने ठुकरा दिया प्यार मेरी तरह,
उसको चाहत जताने से क्या फ़ायदा।
वो जो बेजान था मेरी तक़दीर में,
उसे साँसों में लाने से क्या फ़ायदा।
हर दफ़ा नाम लेकर भी रोया हूँ मैं,
अब उसी को रुलाने से क्या फ़ायदा।
गौतम अपनी ही तन्हाई सहता रहा,
भीड़ में मुस्कुराने से क्या फ़ायदा।
✍️ Kavi jagmohan gautam" musafir"
No comments:
Post a Comment